Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 6
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»झारखंड समेत चार राज्य जुड़ेंगे प्राकृतिक गैस ग्रिड से : केबी सिंह
    Top Story

    झारखंड समेत चार राज्य जुड़ेंगे प्राकृतिक गैस ग्रिड से : केबी सिंह

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskAugust 23, 2019Updated:August 23, 2019No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। गैस आथोरिटी आफ इंडिया (गेल) के कार्यकारी निदेशक (पूर्वी क्षेत्र) केबी सिंह ने कहा कि पारंपरिक र्इधन की तुलना में सीएनजी पर्यावरण अनुकूल है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री ऊर्जा गंगा परियोजना के तहत बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और असम को प्राकृतिक गैस ग्रिड से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। इस परियोजना के तहत झारखंड में 551 किमी की पाइपलाइन बिछायी जानी है। इसमें झारखंड के 12 जिले चतरा, गिरिडीह, हजारीबाग, बोकारो, रामगढ़, धनबाद, सरायकेला, रांची, खूंटी, गुमला, सिमडेगा, और पूर्वी सिंहभूम शामिल हैं। यह परियोजना पूर्वी भारत में उद्योगों को बढ़ावा देगी। गोरखपुर बरौनी और सिंदरी में उर्वरक संयंत्र के पुनरुद्धार के लिए प्राकृतिक गैस की आपूर्ति करने का कार्य भी करेगी।
    1.25 लाख से अधिक वाहनों में सीएनजी की आपूर्ति की जायेगी
    केबी सिंह ने कहा कि गेल द्वारा आगामी वर्षों में 1.25 लाख से अधिक वाहनों में सीएनजी आपूर्ति और 10.46 लाख घरों में पीएनजी की आपूर्ति के लिए रांची और जमशेदपुर में 22 सीएनजी स्टेशन कमीशन किये जायेंगे। उन्होंने कहा कि कैस्केड नामक विशेष कंटेनर्स में पटना से सड़क मार्ग द्वारा प्राकृतिक गैस रांची पहुंचाई जायेगी। इसके पश्चात प्राकृतिक गैस की आपूर्ति जगदीशपुर-हल्दिया एवं बोकारो-धमारा प्राकृतिक गैस पाइपलाइन के माध्यम से की जायेगी। उन्होंने बताया कि वर्तमान में पाइपलाइन निमार्णाधीन है, वर्ष 2020 तक इसे पूर्ण कर लिया जायेगा। श्री सिंह ने बताया कि तीन आटो निर्माता मैसर्स पियाजियो, बजाज और टीवीएस ने सीएनजी आॅटो वाहनों के लिए सहमति दी है। आॅटो रिक्शा मालिकों तथा ड्राइवरों के लिए सीएनजी उपयोग के लिए जागरूकता कार्यक्रम भी किये जा रहे। इस अवसर पर मुख्य महा प्रबंधक एमपी महतो, उप महा प्रबंधक पवन त्रिपाठी एवं उप महा प्रबंधक ज्योति कुमार भी उपस्थित थे।

    Four states including Jharkhand will connect to natural gas grid: KB Singh
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleचिदंबरम 26 अगस्त तक CBI रिमांड में, मिल सकेंगे वकील और परिजन
    Next Article खूंटी में पीएलएफआइ के 2 उग्रवादी गिरफ्तार
    azad sipahi desk

      Related Posts

      मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल

      June 6, 2025

      अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम

      June 6, 2025

      लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
      • मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल
      • अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      • लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version