Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»65 तो निश्चित, अबकी बार 80 पार
    Top Story

    65 तो निश्चित, अबकी बार 80 पार

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskAugust 31, 2019No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    अजय शर्मा
    लोहरदगा। भाजपा विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट गयी है। इसी कड़ी में भाजपा ने दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल के बूथस्तरीय कार्यकर्ताओं का एक सम्मेलन शुक्रवार को लोहरदगा में किया। इसमें भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जयप्रकाश नड्डा, मुख्यमंत्री रघुवर दास, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, सह प्रभारी रामविचार नेताम, स्थानीय सांसद सुदर्शन भगत सहित प्रमंडल के विधायक और अन्य नेता भी शामिल हुए। 5000 से ज्यादा बूथ प्रभारी इसमें शामिल थे। ये रांची, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, खूंटी से आये हुए थे। इन कार्यकर्ताओं को चुनाव की तैयारी कूद जाने का आह्वान नेताओं ने किया। जीत के मंत्र बताये गये। बताया गया रोज सुबह एक घंटा और शाम एक घंटा आम लोगों से मिला जाये, तो भाजपा सभी सीटों पर कब्जा कर सकती है। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कार्यकर्ताओं को बताया कि जनता वोट देने के लिए तैयार है। सिर्फ उन्हें टच करने की जरूरत है। विकास योजनाओं से बहुत लोगों को जोड़ा गया है,जिसमें 49 लाख परिवार को गैस सिलेंडर मिला है। प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत का लाभ भी इस राज्य के लोगों को बड़ी संख्या में मिली है।
    ये सभी भाजपा को ही वोट देंगे। शक्ति केंद्र और बूथ प्रभारियों को बताया गया कि वे किस तरह से इसमें जुट जाये और पूरी लगन से काम करें। भाजपा राष्टÑीय पार्टी है। यहां कोई भी व्यक्ति किसी पद पर जा सकता है। सीएम ने पिछले 14 साल की सरकार की आलोचना की और कहा कि उस समय झारखंड स्कैम के लिए जाना जाता था। जबसे उनकी सरकार बनी है, बेदाग रही है और लोगों के लिए काम कर रही है। इसका भी फायदा चुनाव में मिल सकता है। जेएमएम और कांग्रेस तो सिर्फ खरीद-फरोख्त का काम करती रही। सीएम ने कहा कि भाजपा के हित में कार्य करना है।
    सीएम और नड्डा चाहते हैं कि दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल के सभी विधानसभा सीटों पर बीजेपी का परचम लहराये। इसलिए नेताओं की चमचई बंद करने की सलाह भी कार्यकर्ताओं को दे डाली।
    सीएम ने कहा कि अखबार में फोटो छपे या न छपे, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता,जो काम करता है, उसका पता खुद चल जाता है। नेताओं का चेहरा फिलहाल देखना बंद करें और गांवों में जायें, लोगों से मिले और उन्हें बताये कि केंद्र और राज्य की सरकार किस तरह से काम करती है। सीएम कार्यकर्ताओं के बीच जोश और उमंग भर कर गये। उन्होंने कहा कि यह पार्टी राष्टÑीय है। यहां कोई भी कार्यकर्ता किसी पद पर जा सकता है। दूसरी अन्य पार्टियों में यह व्यवस्था नहीं है। इसके लिए संबंधित परिवारों में ही पैदा लेना पड़ता है। पीएम, अमित शाह खुद इसके उदाहरण हैं। उन्होंने क्षेत्रीय पार्टियों पर भी तंज कसा। भाजपा को कार्यकर्ता वाली पार्टी बताया वहीं दूसरे को नेताओं वाली पार्टी करार दिया।
    उन्होंने याद दिलाया कि 1999 में मोरहाबादी मैदान में अटल बिहारी वाजपेयी ने झारखंड को अलग राज्य बनाने का वादा किया था। जब जीत कर आये, तो वादा पूरा करते हुए 2000 में अलग राज्य बना दिया। वह बताने चाहते थे कि भाजपा सिर्फ वादा नहीं करती,जो बोलती है,उसे पूरा भी करती है। विकास की गाड़ी तेजी से दौड़े, इसके लिए झारखंड में भी भारी बहुमत से भाजपा को जीत मिले, इसके लिए शक्ति केंद्र और बूथ प्रभारियों को टिप्स दिये। केंद्र और राज्य में भाजपा की सरकार होगी, तो इसे डबल इंजन की सरकार बताया। जेपी नड्डा ने लोहरदगा से घोषणा की कि भाजपा आनेवालेदिनों में तेलंगाना, केरल, साउथ के राज्यों के अलावा बंगाल में भी परचम लहरायेगी। उन्होंने बूथ प्रभारियों से कहा कि ऊपर देखना बंद करें, नीचे देखें। सब ठीक हो जायेगा।
    एक कार्यकर्ता अगर 30 वोट दिला देता है,तो झारखंड में भारी बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनेगी। 95 शक्ति केंद्र प्रभारी और 5001 बूथ प्रभारी इस सम्मेलन में थे।
    नड्डा उन्हें बताने की कोशिश कर रहे थे कि केंद्र की सरकार किस तरह अपना वादा पूरा करती है। उन्होंने कश्मीर का जिक्र किया और कहा कि जल्द ही अब वहां परिसीमन होगा। अब वहां भी एससी-एसटी के लिए सीटें आरक्षित होंगे। आदिवासी का बेटा भी जीत कर विधानसभा में जायेगा। इसमें अर्जुन मुंडा ने भी अपने विचार रखे।

    65 so sure 80 times this time
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleविपक्षियों का ‘चेक मेट’ करने में जुटी भाजपा
    Next Article धर्म के नाम पर अधर्म स्वीकार नहीं : मुख्यमंत्री
    azad sipahi desk

      Related Posts

      झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल

      June 7, 2025

      पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास

      June 7, 2025

      गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा

      June 7, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version