Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, June 4
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»झारखंड में बाहुबली हुई भाजपा
    Top Story

    झारखंड में बाहुबली हुई भाजपा

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskSeptember 3, 2019No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    इसलिए बढ़ा है लोगों का भाजपा के प्रति आकर्षण

    भाजपा के प्रति जनता का आकर्षण क्यों बढ़ा है, इस सवाल के जवाब में पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने बताया कि भाजपा जो कहती है वह करके दिखाती है। इस वजह से लोगों का विश्वास पार्टी की ओर बढ़ा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कश्मीर से अनुच्छेद 370 और 35 ए हटाकर तथा मुख्यमंत्री रघुवर दास ने संथाल और कोल्हान में विकास की गंगा बहा कर लोगों का दिल जीत लिया है। जब भाजपा से जनमानस की अपेक्षाएं पूरी हो रही हैं तो स्वाभाविक है कि पार्टी के प्रति लोगों का आकर्षण बढ़ेगा।

    इधर, आजसू के पूर्व रांची महानगर उपाध्यक्ष और भाजपा के सदस्य कुंदन सिंह ने बताया कि पार्टी में संगठन का प्रारूप बहुत अच्छा है। यहां कार्यकर्ता के कर्म को देख कर मान-सम्मान मिलता है। उसके अलावा भाजपा देश की पहली ऐसी पार्टी है, जिसमें देश का हित पहले स्थान पर है। हमारे लिए भी देश पहले है। बाकी सारी चीजें बाद में हैं। भाजपा ने कश्मीर से अनुच्छेद 370 और 35 ए हटा कर यह साबित कर दिया है कि राष्टÑ भाजपा की पहली प्राथमिकता है।

    कोई नहीं है टक्कर में

    सदस्यता अभियान के लिहाज से झारखंड में भाजपा की अन्य दलों से तुलना करें, तो ये कहना होगा कि कोई दूसरा दल इस मामले में भाजपा के आसपास भी नहीं ठहरता। बाबूलाल मरांडी की पार्टी झाविमो ने जहां पांच लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा था, वहीं झामुमो ने ऐसा कोई लक्ष्य रखा ही नहीं। पार्टी महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि झामुमो में सदस्यता अभियान अनवरत चलता रहता है। झारखंड में अपना आधार मजबूत करने में जुटा राजद ने भी हाल ही में सदस्यता अभियान शुरू किया है और इसमें पांच लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अभय कुमार सिंह की अध्यक्षता में इस अभियान की शुरुआत की गयी है। इस मौके पर उन्होंने कहा कि पार्टी ने पूरे प्रदेश में पांच लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है। भाजपा की सहयोगी आजसू भी सदस्य संख्या का कोई टारगेट फिक्स करके नहीं चल रही। पार्टी के केंद्रीय प्रवक्ता देवशरण भगत ने कहा कि हम परिवार के लोगों को पार्टी का सदस्य बना रहे हैं। भाजपा की तरह हमने कोई लक्ष्य तय नहीं किया है।

    भाजपा को जीत दिलाने में मदद करेंगे सदस्य

    नवंबर-दिसंबर में झारखंड में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित है। इस चुनाव में भाजपा को बड़ी जीत दिलाने में सदस्यों की संख्या बहुत कारगर साबित होगी। पार्टी के राष्टÑीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा के शब्दों में वर्ष 2014 में पूरे देश में हमारे ढाई करोड़ सदस्य थे। इस वर्ष हुए लोकसभा चुनावों में पार्टी को 18 करोड़ वोट मिले। वर्ष 2019 में पार्टी के सदस्यों की संख्या देश में 11 करोड़ से अधिक थी और हमें 22 करोड़ वोट मिले। ये आंकड़े हमारी ताकत हैं। वहीं मुख्यमंत्री रघुवर दास भी कह चुके हैं कि विधानसभा चुनावों में 65 प्लस का लक्ष्य हासिल करने के लिए पार्टी को एक करोड़ वोट हासिल करने होंगे। यही वजह है कि उन्होंने पार्टी के सभी विधायकों को 50-50 हजार नये सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया है और पार्टी विधायक इस काम में पूरी लगन से जुटे हुए हैं। बीते विधानसभा चुनावों में भाजपा ने 37 सीटों पर अकेले जीत दर्ज की थी और पार्टी का वोट शेयर 31.3 प्रतिशत था। पार्टी इसे बढ़ा कर 50 फीसदी करना चाहती है और इस लिहाज से भाजपा के मेंबर काम के साबित होंगे। पार्टी प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव कहते हैं कि सदस्य संख्या बढ़ने का चुनावों के रिजल्ट पर जबर्दस्त असर होगा। जो पार्टी का सदस्य बन गया है, वह खुद तो वोट देगा ही दो-तीन और लोगों को वोट दिलवाने में मदद भी करेगा। भाजपा का सदस्यता अभियान छह जुलाई से शुरू हुआ था। पार्टी ने 25 लाख नये सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा था।

    प्रदीप वर्मा हैं सदस्यता अभियान के प्रभारी

    भाजपा के झारखंड में सदस्यता अभियान प्रभारी पार्टी के उपाध्यक्ष प्रदीप वर्मा हैं। उन्हीं के नेतृत्व में भाजपा झारखंड में सदस्यता अभियान चला रही है। विधायकों के अलावा सभी मोर्चा और प्रकोष्ठों को नये सदस्य बनाने का दायित्व दिया गया है। प्रत्येक सक्रिय कार्यकर्ता को 25 नये सदस्य बनाने हैं। झारखंड में पार्टी का सदस्यता अभियान पार्टी के राष्टÑीय महामंत्री अरुण सिंह की मौजूदगी में छह जुलाई से शुरू हुआ है। सदस्यों की संख्या का गणित पार्टी को विधानसभा चुनाव में जीत दिलाने में कितना कारगर साबित होगा यह तो चुनावों का रिजल्ट बतायेगा, पर इतना तो तय है कि इस बड़े लक्ष्य को हासिल करने के लिए पार्टी की कोशिश बेहद दमदार है।

    BJP becomes Bahubali in Jharkhand
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleझामुमो ने कोल्हान विधायकों की मीडिया के सामने करायी परेड
    Next Article महिला सशक्तीकरण में रघुवर सरकार अव्वल : धर्मपाल
    azad sipahi desk

      Related Posts

      कोडरमा विधायक के चालक राजकुमार की हत्या, तीन घायल

      June 4, 2026

      सिंगापुर से लौटने के बाद पूजा सिंघल और अभिषेक झा ने कोर्ट में जमा किया पासपोर्ट

      June 3, 2026

      पलामू में माइंस के गहरे गड्ढे में युवक लापता, डूबने की आशंका से मचा हड़कंप

      June 3, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • राहुल गांधी आज से उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर
      • कोडरमा विधायक के चालक राजकुमार की हत्या, तीन घायल
      • शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में निचले स्तर से रिकवरी का रुख, हरे निशान में पहुंचे सेंसेक्स और निफ्टी
      • म्यांमार से सुपारी तस्करी नेटवर्क पर ईडी की बड़ी कार्रवाई, मिजोरम में नौ ठिकानों पर छापे
      • बिहार के मुजफ्फरपुर में अस्पताल में लगी आग, चार की मौत, 20 से ज्यादा गंभीर रूप से झुलसे
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version