Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»U19 एशिया कप: भारत ने पाकिस्तान को हराया
    Top Story

    U19 एशिया कप: भारत ने पाकिस्तान को हराया

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskSeptember 7, 2019No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली: अंडर-19 टीम ने शनिवार को भारतीय क्रिकेट फैन्स को जश्न मनाने का बेहद खास मौका दिया है। टीम इंडिया ने एशिया कप के तहत खेले गए मुकाबले में चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान टीम को 60 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया। मोरतुवा में खेले गए इस 50-50 ओवर के मैच में भारतीय टीम ने 9 विकेट पर 305 रन बनाए थे। जवाब में पाकिस्तानी टीम भारतीय गेंदबाजों का सामना नहीं कर सकी और 245 रन पर ढेर हो गई। यह टूर्नमेंट में भारत की लगातार दूसरी जीत है। इससे पहले उसने कुवैत को हराया था।

    टायरोने फर्नांडो स्टेडियम में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया। ओपनर अर्जुन आजाद ने शानदार शुरुआत दी, लेकिन दूसरे छोर पर सुवेद पार्कर (3) 38 रन के टीम स्कोर पर आउट हो गए। इसके बाद अर्जुन का साथ दिया तिलक वर्मा ने। दोनों बल्लेबाजों ने शतक लगाते हुए टीम इंडिया को 305 रन तक पहुंचने में मदद की।

    अर्जुन आजाद-तिलक वर्मा का शानदार शतक
    मैन ऑफ द मैच अर्जुन ने 111 गेंदों में 11 चौके और 4 छक्के की मदद से 121 रन बनाए, जबकि तिलक ने 119 गेंदों का सामना करते हुए 10 चौके और 1 छक्का लगाया। हालांकि, इन दोनों के आउट होने के बाद कोई बल्लेबाज अधिक देर तक नहीं टिका। शाश्वत रावत ने 18 तो अथर्व अंकोलेकर ने नाबाद 16 रन बनाए। पाकिस्तान के लिए नसीम शाह और अब्बास अफरीदी ने 3-3 विकेट झटके।

    विद्याधर ने खराब कर दी शुरुआत
    बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तानी टीम की शुरुआत विद्याधर पाटिल ने खराब कर दी। उन्होंने ओपनर हैदर अली (9) और अब्दुल बंगालजई (15) को सस्ते में पविलियन भेज दिया। फहद मुनैर ने 16 गेंदों का सामना जरूर किया, लेकिन सिर्फ 1 रन बना पाए। उन्हें सुशांत मिश्रा की गेंद पर विद्याधर ने कैच किया। पाकिस्तान के लिए कप्तान रोहैल नजीर ने 108 गेंदों में 117 रन जरूर बनाए, लेकिन टीम को जीत तक नहीं पहुंचा सके। उन्होंने अपनी शतकीय पारी में 12 चौके और 3 छक्के लगाए।

    U19 Asia Cup: India defeated Pakistan
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleइसरो चीफ ने कहा- दोबारा संपर्क की कोशिश
    Next Article UPPCS 2017: मुख्य परीक्षा का रिजल्ट घोषित
    azad sipahi desk

      Related Posts

      मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल

      June 6, 2025

      अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम

      June 6, 2025

      लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
      • मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल
      • अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      • लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version