Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, July 4
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»रामगढ़ में भीषण सड़क हादसा, 5 की मौत
    Top Story

    रामगढ़ में भीषण सड़क हादसा, 5 की मौत

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskSeptember 11, 2019No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रामगढ़। रामगढ़ के चुटूपालू घाटी फोरलेन पर बुधवार की शाम तीन अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में कुल पांच लोगों की मौत हो गई। तीनों दुर्घटनाओं में कुल नौ वाहन आपस में टकरा गए। इस घटना में 20 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। एक ट्रैकर पर सवार चार यात्रियों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई, जबकि एक यात्री की मौत सदर अस्पताल में हो गई। 13 यात्रियों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। रांची से धनबाद जा रहे एक स्वीफ्ट कार में एक लड़की सहित तीन लोग बुरी तरह से दब गए। तीनों को करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाला गया।

    जानकारी के अनुसार सबसे पहले रांची की ओर से आ रहे तेज रफ्तार एक ट्रेलर(एचआर79सी-7808) ने चुटूपालू घाटी के गंडके मोड़ के पास रांची की ही ओर आ रहे यात्रियों से भरे एक ट्रैकर (जेएच01एफ-4055) को पीछे से धक्का मार दिया। इससे ट्रैकर पर सवार एक दर्जन यात्री घायल हो गए। सभी घायलों को पुलिस ने इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजवाया। इसमें से एक व्यक्ति की मौत हो गई। इस घटना के कुछ देर बाद ही घाटी में एक माल लदा ट्रेलर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा कर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

    5 killed Horrific road accident in Ramgarh
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article‘गाय’ और ‘ॐ’ के बहाने मथुरा में PM नरेंद्र मोदी का विपक्ष पर वार
    Next Article झारखंड बना पीएम मोदी का फोकस प्रदेश
    azad sipahi desk

      Related Posts

      बेरोजगार युवाओं के प्रति संवेदनहीन है हेमंत सरकार : बाबूलाल

      July 4, 2025

      मंत्री इरफान अंसारी को मिली जान से मारने की धमकी

      July 4, 2025

      पूर्व विधायक अंबा प्रसाद के करीबियों के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी

      July 4, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • दिल्ली प्रीमियर लीग सीजन 2 के लिए डीडीसीए ने जारी किए खिलाड़ियों की नीलामी के नियम
      • महिला यूरो 2025: स्पेन ने पुर्तगाल को 5-0 से रौंदा, इटली ने बेल्जियम को 1-0 से हराया
      • सेब का उत्पादन बढ़ाने के लिए कश्मीर में स्वच्छ पौध केंद्र स्थापित करेगी केंद्र सरकार
      • देश की प्रगति के लिए मजबूत बंदरगाह जरूरी : शांतनु ठाकुर
      • राष्ट्रपति ने किया डूरंड कप 2025 की ट्रॉफियों का अनावरण
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version