Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 13
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»भाजपा के चुनावी अभियान को मिला ‘मोदी टॉनिक’
    झारखंड

    भाजपा के चुनावी अभियान को मिला ‘मोदी टॉनिक’

    azad sipahiBy azad sipahiSeptember 13, 2019Updated:September 13, 2019No Comments6 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    विशेष
    भाजपा के चुनावी अभियान को मिला ‘मोदी टॉनिक’
    प्रधानमंत्री की रांची यात्रा ने आसान बनायी भाजपा की राह
    दोगुने उत्साह से 65 प्लस का लक्ष्य हासिल करने में जुटेगी भाजपा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रांची यात्रा संपन्न हो गयी। भाजपा के ‘सुपर स्टार प्रचारक’ की यह यात्रा जहां झारखंड में इतिहास रच गयी, वहीं विधानसभा चुनाव में 65 प्लस का लक्ष्य लेकर उतरी भाजपा के लिए ‘टॉनिक’ का काम कर गयी। पीएम मोदी ने जहां झारखंड को देश की विकास योजनाओं का ‘लांचिंग पैड’ बताया, वहीं मुख्यमंत्री रघुवर दास के कामकाज की खुल कर तारीफ की। अपनी सरकार के एक सौ दिन के कामकाज पर झारखंड के लोगों का फीडबैक लिया, तो झारखंड सरकार के कामकाज का आकलन भी किया। पीएम के दौरे से साफ हो गया कि झारखंड में अगले कुछ महीने में होनेवाले विधानसभा चुनाव को भाजपा बेहद संजीदगी से लेगी और किसी ‘इफ-बट’ का अब कहीं कोई स्थान नहीं होगा। पीएम की यात्रा ने जहां प्रदेश भाजपा के भीतर नयी ऊर्जा और उत्साह का संचार किया, वहीं यह भी साबित कर दिया कि झारखंड में सीएम पद का चेहरा रघुवर दास ही रहेंगे। इसमें कोई बदलाव नहीं होने जा रहा है। पीएम मोदी के भाषण मेें पहली बार रघुवर दास के लिए ‘मित्र’ शब्द का इस्तेमाल साबित करता है कि भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के सामने मुख्यमंत्री की छवि कितनी महत्वपूर्ण है।
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यात्रा के राजनीतिक मायनों और संभावित असर का आकलन करती आजाद सिपाही पॉलिटिकल ब्यूरो की रिपोर्ट।

    12 सितंबर का दिन झारखंड के लिए इतिहास बन गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक लाख से अधिक लोगों की तालियों की गड़गड़ाहट के बीच राज्य की सबसे बड़ी पंचायत विधानसभा को अपना नया भवन दिया। कभी भारत के औद्योगिक विकास का प्रवेश द्वार कहे जानेवाले एचइसी इलाके में स्थित श्री जगन्नाथ मैदान में आयोजित समारोह में पीएम मोदी ने जो कुछ कहा, उससे एक बात साफ हो गयी कि झारखंड विधानसभा के चुनाव की वैतरणी पार करने के लिए भाजपा पूरी तरह कमर कस चुकी है। पीएम मोदी के संबोधन के कई मायने निकाले जा सकते हैं।

    रघुवर ही होंगे भाजपा का चेहरा
    पीएम मोदी के संबोधन का पहला संदेश यही है कि भाजपा अगले कुछ महीने में होनेवाले विधानसभा चुनाव में रघुवर दास को ही मुख्यमंत्री का चेहरा बनायेगी। लगभग एक घंटे के भाषण के दौरान पीएम मोदी ने कम से कम छह बार रघुवर दास को अपना मित्र बताया। उन्होंने लोगों से इस सरकार के कामकाज का फीडबैक लिया और खुले दिन से इसकी तारीफ की। झारखंड की विकास यात्रा में रघुवर दास सरकार की कार्यशैली और कामकाज की उन्होंने सराहना की और लोगों से इस डबल इंजन की सरकार को बनाये रखने की अपील की। उन्होंने झारखंड को विकास के नक्शे पर बहुत आगे ले जाने के लिए सीएम रघुवर दास को बधाई दी। साथ ही झारखंड को अपना फोकस प्रदेश भी बता गये।
    विकास ही होगा चुनाव का मुद्दा
    पीएम मोदी ने अपने संबोधन के दौरान साफ कर दिया कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा विकास के मुद्दे को लेकर ही जनता के बीच जायेगी। उन्होंने अपने दूसरे कार्यकाल के पहले एक सौ दिन के बारे में आम लोगों की राय ली और अपनी सरकार द्वारा लिये गये बड़े फैसलों की भी जानकारी दी। इसके बाद उन्होंने कहा कि अभी तो केवल एक सौ दिन हुए हैं। बाकी 1725 दिन के दौरान यह सरकार कई ऐसे फैसले करेगी, जिससे भारत बहुत आगे जायेगा। उन्होंने इशारों-इशारों में यह भी बता दिया कि भाजपा केवल विकास की राजनीति करती है और भ्रष्टाचार का कहीं कोई स्थान नहीं है। देश लूटनेवालों के प्रति जीरो टॉलरेंस की अपनी नीति को दोहराते हुए पीएम मोदी ने झारखंड में बह रही विकास की गंगा को भी रेखांकित किया।
    सबसे आगे निकलेगा झारखंड
    पीएम मोदी ने झारखंड को विकास योजनाओं का ‘लांच पैड’ करार देते हुए कहा कि देश में जब भी गरीब और जनजातीय समाज के विकास के लिए शुरू की गयी योजनाओं की चर्चा होगी, झारखंड का नाम लिया जायेगा। उनका यह कथन इस बात की ओर संकेत करता है कि उनकी सरकार के लिए झारखंड विशेष स्थान रखता है। पीएम मोदी ने साफ कर दिया कि खनिज संपदा से भरपूर इस राज्य के विकास की गाड़ी को गति देने के लिए उनकी सरकार पूरी तरह से तैयार और प्रतिबद्ध है। उन्होंने समारोह में आये लोगों को यह भरोसा भी दिया कि केंद्र से हरसंभव मदद झारखंड को मिलेगी और इस राज्य का विकास उनकी प्राथमिकता सूची में शामिल है।

    जनता से जुड़ाव को पहला टास्क बताया
    पीएम मोदी ने साफ कर दिया कि जनता से जुड़ाव उनके लिए पहला काम है। चाहे स्वच्छता अभियान हो या जल संरक्षण अभियान, उनकी सरकार आम जनता से गहरे जुड़ने का हमेशा प्रयास करती है। उन्होंने प्लास्टिक मुक्त देश बनाने की अपील कर साफ कर दिया कि उनकी सरकार पर्यावरण प्रदूषण जैसी समस्या के प्रति भी कितनी संवेदनशील है। उन्होंने यह भी साफ किया कि झारखंड समेत पूरे देश के लोगों से जुड़ने के लिए भाजपा बहुत गंभीर है। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में इस बात को भी रेखांकित किया कि लोगों से जुड़ने का सबसे आसान रास्ता विकास की राजनीति ही है।
    कुल मिला कर पीएम मोदी की रांची यात्रा ने विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के प्रचार अभियान का बिगुल फूंक दिया है। उन्होंने झारखंड के लोगों से एक बार फिर डबल इंजन की सरकार बनाने की अपील करते हुए कहा कि इस राज्य को अभी बहुत आगे जाना है। भाजपा को निश्चित तौर पर पीएम मोदी की इस यात्रा से एक नयी शक्ति मिली है और कार्यकर्ताओं में नये उत्साह का संचार हुआ है। पीएम मोदी की यात्रा के बाद यह भी साफ हो गया कि पार्टी एकजुट है और पूरी ताकत से चुनाव मैदान में उतरेगी। अब पार्टीजनों को 18 सितंबर का इंतजार है, जब पार्टी के राष्टÑीय अध्यक्ष अमित शाह जामताड़ा आयेंगे और पार्टी को जीत की राह पर ले जायेंगे। इन दो शीर्षस्थ नेताओं कीताबड़तोड़ झारखंड यात्रा से विधानसभा चुनाव में झारखंड भाजपा को नयी ताकत मिलेगी और विपक्षी खेमे में इसकी बेचैनी अभी से ही साफ देखी जा सकती है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleवायरल हो रहीं अनुष्का शर्मा की बिकीनी पिक्स
    Next Article गुरू-शिष्य के बीच हुआ वादा आज पूरा हुआ
    azad sipahi

      Related Posts

      लैंड स्कैम : बड़गाईं अंचल के हल्का कर्मी भानू प्रताप को बेल देने से इडी कोर्ट का इनकार

      June 12, 2025

      फ्लाईओवर पर दो युवकों की अमर्यादित रील वायरल, मंत्री ने लिया संज्ञान

      June 12, 2025

      टाइल्स फैक्टरी के गेट पर फायरिंग, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

      June 12, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • एयर इंडिया विमान हादसा: टाटा ग्रुप ने मृतकों के परिजनों के लिए एक-एक करोड़ रुपये की घोषणा की
      • अहमदाबाद में विमान दुर्घटना पर जमाअत-ए-इस्लामी हिंद ने दुख व्यक्त किया
      • हमदाबाद से लंदन जा रहा विमान दुर्घटनाग्रस्त, इमारत पर गिरने से भारी तबाही
      • मोदी सरकार ने प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल को लोकतांत्रिक बनाया: अमित शाह
      • बांग्लादेश में रबींद्र नाथ टैगोर के पैतृक घर पर तोड़फोड़, भाजपा ने की घटना की निंदा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version