Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»प्रधानमंत्री ने मान सम्मान को तरसती मुस्लिम बहनों को तीन तलाक से मुक्ति दिलायी : रघुवर दास
    Top Story

    प्रधानमंत्री ने मान सम्मान को तरसती मुस्लिम बहनों को तीन तलाक से मुक्ति दिलायी : रघुवर दास

    azad sipahiBy azad sipahiSeptember 13, 2019No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 और 35 ए हटे यह करोड़ों देशवासियों की चिर प्रतीक्षित मांग थी। इसे हटाकर प्रधानमंत्री ने करोड़ों देशवासियों की आकांक्षा पूरी की। सन 47 के बाद देश को पूरी आजादी दिलाने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। उन्होंने ही मान-सम्मान को तरसती मुस्लिम बहनों को तीन तलाक के कलंक से मुक्ति दिलायी। ऐसा करके उन्होंने मुस्लिम बहनों के सशक्तिकरण का काम किया। गुरुवार को यह बातें मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहीं। वे प्रभात तारा मैदान में आयोजित झारखंड विधानसभा के नये भवन और साहेबगंज के मल्टी मॉडल टर्मिनल के साथ प्रधानमंत्री मान-धन किसान योजना, 462 एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय, दुकानदारों और स्वरोजगारियों के लिए पेंशन योजना का शुभारंभ तथा सचिवालय भवन का शिलान्यास समारोह में बोल रहे थे।
    नये विधानसभा भवन का शुभारंभ हुआ
    श्री दास ने कहा कि वर्ष 2000 में जब अटल जी ने अलग झारखंड राज्य का तोहफा देश को दिया तो उस समय राज्य में नयी विधानसभा नहीं थी। हमारी विधानसभा रसियन हॉस्टल में चलती थी। केंद्र और राज्य में डबल इंजन की सरकार बनने के बाद 2017 में नये विधानसभा के भवन निर्माण की शुरूआत हुई और उसका शुभारंभ गुरुवार को हो रहा है। झारखंड विधानसभा मेें आदिवासी संस्कृति को प्रदर्शित किया गया है। इसके साथ ही संथालपरगना में अंतरराष्टÑीय बंदरगाह का भी शुभारंभ हो चुका है। इससे रोजगार के अवसर बढेंगे। अटल जी की पुण्यतिथि के मौके पर झारखंड में अटल क्लीनिक योजना का शुभारंभ हुआ। 25 सितंबर तक राज्य में 100 अटल क्लीनिक शुरू किये जायेंगे। हमारी सरकार किसानों का दर्द कम करने पर काम कर रही है। वहीं देश में खुदरा व्यापारियों की चिंता अगर किसी ने की तो वह नरेंद्र मोदी ने की। प्रधानमंत्री ने जय जवान, जय किसान और जय विज्ञान के नारे को चरितार्थ किया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleगुरू-शिष्य के बीच हुआ वादा आज पूरा हुआ
    Next Article विकास का डबल इंजन लगायें, झारखंड उंचाईयों पर ले जायेंगे: मोदी
    azad sipahi

      Related Posts

      राज्यपाल ने भगवान बिरसा मुंडा की 125वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

      June 9, 2025

      भाजयुमो ने यातायात पुलिस के व्यवहार में सुधार की मांग को लेकर एसएसपी को सौंपा पत्र

      June 9, 2025

      बिरसा मुंडा का 125वां शहादत दिवस धूमधाम से मनाया गया

      June 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version