Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 23
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»कुटे के लोगों का सहयोग नहीं मिलता, तो विधानसभा भवन नहीं बनता: रघुवर
    Top Story

    कुटे के लोगों का सहयोग नहीं मिलता, तो विधानसभा भवन नहीं बनता: रघुवर

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskSeptember 16, 2019No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा है कि कुटे गांव के लोगों का सहयोग अगर नहीं मिलता, तो आज विधानसभा का निर्माण नहीं हो पाता। मुख्यमंत्री ने कुटे गांव के लोगों को साधुवाद देते हुए कहा कि आपने राज्य की सबसे बड़ी पंचायत के निर्माण का सपना यथार्थ में बदला है। सीएम रविवार को विधानसभा विस्थापितों के लिए निर्मित आरआर कॉलोनी में आयोजित वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि कुटे का आरआर कॉलोनी अब ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव के नाम से जाना जायेगा। कहा कि देश के लिए शहीद होने वालों को सम्मान देना हमारा परम कर्तव्य होना चाहिए।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव कॉलोनी की गरीब बहनों को हुनरमंद बनाकर उन्हें रोजगार से जोड़ा जायेगा। यहां स्किल डेवलेपमेंट सेंटर भी खोला जायेगा, जहां युवा प्रशिक्षण ले सकेंगे। उन्होंने कहा कि जल-जंगल-जमीन पर कई झारखंड नामधारी पार्टियां सालों से राजनीति करती आयी हैं। हमारे लिए जल, जंगल, जमीन नारा नहीं, अमानत है। जल, जंगल, जमीन के संरक्षण के लिए हमारी सरकार कृतसंकल्पित है। हमारी सरकार ने पहले विस्थापितों को बसाने की पॉलिसी बनायी। हमने पहले पुनर्वास पर काम किया, फिर विस्थापन की पहल की है। यह कॉलोनी एक आदर्श कॉलोनी के तौर पर विकसित की जायेगी। कहा कि झारखंड बनने के बाद हमें विस्थापन की समस्या विरासत में मिली है। पूर्व की सरकारों ने प्रोजेक्ट्स के लिए जमीन तो अधिग्रहित कर ली, लेकिन विस्थापितों को बसाने का काम नहीं किया।
    पेड़-पौधे जीवन एवं संस्कृति दोनों के लिए जरूरी
    मुख्यमंत्री ने कहा कि इस कॉलोनी में सरकार ने वृक्षारोपण कर दिया है। अब आप सबों की यह जिम्मेवारी है कि इनकी देख-रेख करें। पेड़-पौधे जीवन और संस्कृति दोनों के लिए जरूरी हैं। इनका संरक्षण करना है। इसके साथ ही पर्यावरण को बचाने के लिए प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं करना होगा।
    14 जनवरी को होगा सामूहिक गृह प्रवेश
    मुख्यमंत्री ने कहा कि यहां की महिलाएं सखी मंडल बनायें। सरकार उन्हें प्रशिक्षण देकर रोजगार के साथ जोड़ेगी। इस वर्ष नवंबर से राज्य की 40 हजार महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ा जायेगा। ये सभी महिलाएं सखी मंडल से जुड़ी हुई हैं। इन्हें रेडी टू इट योजना से जोड़ा जा रहा है। अब ग्रामीण महिलाएं ही आंगनबाड़ी के लिए पौष्टिक आहार तैयार कर भेजेंगी। इससे राज्य के 500 करोड़ रुपये जो बाहर जाते थे, वह ग्रामीण अर्थव्यवस्था में ही रहेंगे। कहा कि 14 जनवरी को यहां गृह प्रवेश कराया जायेगा।
    इनकी रही मौजूदगी
    विधायक नवीन जयसवाल, वन विभाग के अपर मुख्य सचिव इंदूशेखर चतुर्वेदी, भवन सचिव सुनील कुमार, हेड आॅफ फॉरेस्ट संजय कुमार, पीसीसीएफ शशि नंद कुलियार समेत अन्य उपस्थित थे।

    Assembly building is not built if the people of Kutte do not get support: Raghuvar
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकटहल मोड़ की 93 एकड़ जमीन पर गड़ी पुलिस की नजर
    Next Article एशेज सीरीज: इंग्लैंड 135 रन से जीता
    azad sipahi desk

      Related Posts

      दिशोम गुरु शिबू सोरेन को मिला पद्म भूषण, पत्नी रूपी सोरेन ने ग्रहण किया सम्मान

      June 23, 2026

      शिबू सोरेन: झारखंड की आत्मा और अनवरत संघर्ष का महाकाव्य

      June 23, 2026

      डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन राष्ट्रसेवा, संगठन और समाज के लिए समर्पित था : कोचे मुंडा

      June 23, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • दिशोम गुरु शिबू सोरेन को मिला पद्म भूषण, पत्नी रूपी सोरेन ने ग्रहण किया सम्मान
      • शिबू सोरेन: झारखंड की आत्मा और अनवरत संघर्ष का महाकाव्य
      • प्रधानमंत्री ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को बलिदान दिवस पर दी श्रद्धांजलि
      • डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपा ने किया उन्हें नमन
      • गूगल प्ले स्टोर पर टेलीग्राम बहाल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version