Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»‘कोयले की काली कोठरी में डुबकी लगानेवालों की अब खैर नहीं’
    Top Story

    ‘कोयले की काली कोठरी में डुबकी लगानेवालों की अब खैर नहीं’

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskSeptember 29, 2019No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    अजय शर्मा
    रांची। चोरी छिपे शुरू हुए धंधे में जब सीनाजोरी दिखायी देने लगी तो आवाज सरकार तक पहुंची। फिर वहीं हुआ जो होना चाहिए था। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने आलाधिकारियों को दो टूक सुना दिया। हर हाल में कोयला तस्करी रोकें। हर उस हाथ को दबोचें जो कोयले में सने हों। चाहे वह हाथ पुलिस अधिकारियों के हों, तस्करों के या फिर सफेदपोशों के। सीएम का लहजा इतना सख्त था कि अधिकारियों ने फौरन बैठक बुलायी और कोयला तस्करी पर रोक लगाने के फरमान सुना दिये। मुख्य सचिव की अगुवाई में हुई बैठक में गृह सचिव और दूसरे आला अफसरों ने शिरकत की। तय हुआ कि सभी अफसरों को सूचना भेजी जाये। जिम्मेदारी तय की जाये और तय समय में रिपोर्ट तलब की जाये। सीआइडी को जिम्मेदारी दी गयी है कि वह तत्काल रिपोर्ट करे।
    क्या है आदेश में उसकी चंद लाइनें पढ़िये:

    अवैध कोयला के कारोबार में संलिप्त सभी पुलिस/असैनिक पदाधिकारियों को चिह्नित कर उनके विरुद्ध कठोरतम अनुशासनिक कार्रवाई की जाये। पश्चिम बंगाल से आने वाले अवैध कोयले का झारखंड में किसी भी हालत में परिचालन नहीं होना चाहिए। जामताड़ा जिला के पुलिस/खनन पदाधिारियों के द्वारा इस पर पूर्ण रूप से इसपर रोक लगायी जाये। धनबाद जिला में अवैध कोयला के व्यापार में संलिप्त अपराधकर्मियों खासकर सफेदपोश व्यक्तियों पर आवश्यक कार्रवाई की जाये। कोयला चोरी के संबंध में विभिन्न राष्ट्रीयकृत कंपनी सीसीएल, बीसीसीएल के साथ खनन विभाग, परिवहन विभाग, वन विभाग, राजस्व विभाग, गृह विभाग मिलकर एक विशेष कार्ययोजना तैयार की जाये। इसके क्रियान्वयन एक निर्धारित समय तय किया जाये। समय अवधि के अनुरूप चरणबद्ध तरीके से कार्रवाई की जाये। बंद पड़े खदानों से होने वाली चोरी और उससे संबंधित दुर्घटना पर भी रोक लगायी जाये ताकि इसके लिए जवाबदेही तय की जाये।
    क्या हो रहा है झारखंड में
    झारखंड में कोयला तस्करी में पुलिस विभाग के ही कई सीनियर और जूनियर अधिकारी शामिल हैं। अगर कोई पुलिस अफसर इमानदारी से तस्करी रोकने की कोशिश करता है तो ये अधिकारी उसकी तबादले की पूरी पृष्ठभूमि तैयार करते हैं। कोयला तस्करी में पुलिस के आदमी ही शामिल हैं। हजारीबाग, रामगढ़, धनबाद, बोकारो, जामताड़ा में बड़े पैमाने पर तस्करी होती है।
    जांच हुई तो उतर जायेंगे कई के चेहरे से नकाब
    सीएम के आदेश के बाद इमानदारी से अगर जांच हुई तो कई के चेहरे से नकाब उतर जायेंगे। पूरे राज्य में कोयला तस्करी में शामिल पुलिस अधिकारियों और वैसे अधिकारियों की भी सूची तैयार की जा रही है जो दूसरे विभाग में हैं।
    तस्करी के लिए खनन विभाग, वन विभाग, सीसीएल और पुलिस भी शामिल है। संरक्षण देने वालों में पुलिस, सफेदपोश, विधायक, सांसद भी शामिल हैं। इन सबों को अवैध वसूली में हिस्सा भी मिलता है। इसका खुलासा टंडवा के मगध आम्रपाली योजना की रिपोर्ट में सामने आ चुकी है।

    'No good for anyone who dips in a black coal cell'
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleरांची में राष्ट्रपति कोविंद का स्वागत
    Next Article अधिकारी जागरूक और संवेदनशील बनें
    azad sipahi desk

      Related Posts

      राज्यपाल ने भगवान बिरसा मुंडा की 125वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

      June 9, 2025

      भाजयुमो ने यातायात पुलिस के व्यवहार में सुधार की मांग को लेकर एसएसपी को सौंपा पत्र

      June 9, 2025

      बिरसा मुंडा का 125वां शहादत दिवस धूमधाम से मनाया गया

      June 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version