Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 13
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»अब भू-माफियाओं के खिलाफ एक्शन की तैयारी
    Top Story

    अब भू-माफियाओं के खिलाफ एक्शन की तैयारी

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskSeptember 30, 2019No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    अजय शर्मा
    रांची। झारखंड में एक सबसे बड़ा धंधा जो चल रहा है, वह है जमीन का। उसमें भी गलत जमीन को सही दर्शा कर बेचने-बिकवाने का धंधा बहुत तेजी से चल रहा है। बार-बार यह सुर्खियों में रहा और इसे लेकर झारखंड में कानून-व्यवस्था की स्थिति भी उत्पन्न होती रही है। कई बड़ी घटनाएं भी घटी। इसे लेकर रघुवर सरकार गंभीर है। सरकार ने यह आदेश दिया है कि वैसे तमाम लोगों की सूची तैयार की जाये, जो गलत तरीके से जमीन का धंधा कर रहे हैं। उस आदेश के आलोक में राजधानी रांची में पुलिस ने सूची भी तैयार कर ली है। इसमें वैसे धंधेबाजों के नाम शामिल किये गये हैं, जो जबरन जमीन कब्जा करते हैं, दूसरे की जमीन कब्जा करने का ठेका लेते हैं और और उसके लिए कुछ भी करने पर आमादा रहते हैं। इस संबंध में सीआइडी ने हर जिला में अपनी टीम को निर्देश दिया है कि वह जमीन कारोबारी और धंधेबाजों की पूरी सूची तैयार करें। बता दें कि जमीन का धंधा रांची, जमशेदपुर, हजारीबाग, धनबाद में धड़ल्ले स चल रहा है। यहां दूसरे की जमीन पर कब्जा करने, जबरन चहारदीवारी दिलवाने का ठेका लिया जाता है। इसमें जो बाधक बनता है, उसकी हत्या तक करवा दी जाती है। बता दें कि इन चार जिलों में कई जमीन कारोबारियों को पुलिस का भी संरक्षण मिला हुआ है। अगर इमानदारी से सीआइडी टीम यह सूची तैयार करती है तो इसमें जमीन कब्जा करनेवाले अपराधकर्मियों के अलावा कई बड़े सफेदपोश, बड़े बिल्डर, अंचलाधिकारी, वन विभाग के अधिकारी, पुलिस के कई अधिकारी और पत्रकारों के नाम भी शामिल होंगे। इसके पहले भी सीआइडी और विशेष शाखा ने जमीन कारोबारियों की सूची चार साल पहले तैयार की थी। लेकिन आज तक उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई थी। अब इस पर एक्शन की तमाम तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं।
    इनके नाम शामिल हैं पुलिस की सूची में
    रांची के सुखदेवनगर निवासी आदित्य सिंह उर्फ बिट्टू सिंह के साथ पटना का राजेश कुमार सिंह, रांची का टिंकू वर्मा, रणधीर वर्मा, धनंजय सिंह उर्फ रिंकू सिंह, सचिन वर्मा उर्फ सोनू वर्मा के नाम हैं। शनि सिंह का नाम भी सूची में है। इसके अलावा प्रकाश यादव, चंदन सिंह, फ्रांसिस तिर्की, सुखदेव नगर का अनूप श्रीवास्तव, पंडरा का राजीव कुमार मिश्रा, मोनू सिंह, हिंदपीढ़ी का सोनू इमरोज, मो शाहिद, मो आबिद, दानिश, मंजर इमाम, रमेश उरांव, मो साजिद, साहेब, गुड्डू, जाकिब, राहुल कुमार, राजीव रंजन सिंह, नासिर मुचड़, राज, मो बबलू, छोटी, सुरेंद्र कच्छप, बुतरू उरांव, अशोक कुमार सिन्हा, इजरायल अंसारी, नरेश लाल, राकेश राम, शाहजहां अंसारी, अरुण सिंह शामिल हैं। इन सबों पर आरोप है कि ये जमीन के कारोबार में भी हैं। बता दें कि ये नाम पुलिस की ओर से तैयार की गयी सूची में दर्ज हैं।
    अलग-अलग जिलों से रिपोर्ट जल्द
    अलग-अलग जिलों से अधिकारी जल्द अपनी रिपोर्ट देंगे। इस रिपोर्ट के आधार पर एक मुख्य रिपोर्ट तैयार की जायेगी, जिसे गृह विभाग को भेजा जाना है। जानकारी के अनुसार, जब पूरी सूची तैयार हो जायेगी, तब एक्शन की रणनीति तैयार होगी। इसके लिए एक विशेष टीम का गठन भी किया जा सकता है।

    रांची में जमीन कारोबारियों की सूची तैयार
    गलत तरीक से जमीन का धंध करनेवालों की जो सूची राजधानी में तैयार की गयी है, उसमें बड़े बिल्डर, इस धंधे में शामिल राजनेता या पहुंच वाले व्यक्तियों के नाम नहीं हैं। वैसे अधिकारियों का नाम भी इस सूची से अलग रखा गया है, जिनका पैसा रियल इस्टेट में लगाया गया है। सूची में सिर्फ वैसे व्यक्तियों के नाम हैं जो अपराधी हैं और जमीन कब्जा कराने का ठेका लेते हैं। जानकारी के अनुसार यह पहले चरण की सूची है। इस सूची में शामिल लोगों के खिलाफ एक्शन लेने के बाद इसकी समीक्षा की जायेगी। तब दूसरे चरण की सूची तैयार की जायेगी। उसमें बड़े बिल्डरों और सफेदपोशों के नाम शामिल किये जायेंगे।

    Now preparations for action against land mafia
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleनवरात्र शुरू : शक्ति की आराधना में लीन हुए आम और खास
    Next Article J&K में नहीं विपक्ष के दिमाग में पाबंदीः शाह
    azad sipahi desk

      Related Posts

      रांची में अब पब्लिक प्लेस में शराब पीना पड़ेगा भारी, पकड़े जाने पर एक लाख तक का जुर्माना

      June 13, 2025

      अपील खारिज, हाई कोर्ट ने जेपीएससी पर लगाया एक लाख का जुर्माना

      June 13, 2025

      पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा पर हाई कोर्ट ने लगाया 8000 का जुर्माना

      June 13, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • Air India के सभी बोइंग विमानों की होगी जांच, अहमदाबाद प्लेन क्रैश के बाद DGCA का एलान
      • एअर इंडिया के विमान की बम की धमकी के बाद थाईलैंड में आपात लैंडिंग
      • एयर इंडिया विमान दुर्घटना के राहत कार्यों में हर संभव मदद करेगी रिलायंस: अंबानी
      • शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में गिरावट, सेंसेक्‍स 769 अंक लुढ़का
      • रांची में अब पब्लिक प्लेस में शराब पीना पड़ेगा भारी, पकड़े जाने पर एक लाख तक का जुर्माना
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version