Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, July 11
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»कार्यकर्ताओं के भरोसे भाजपा करेगी 65 पार
    Top Story

    कार्यकर्ताओं के भरोसे भाजपा करेगी 65 पार

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskOctober 5, 2019No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    उमेश पांडेय/प्रमोद सिंह
    हजारीबाग। उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडलस्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में भाजपा के राष्टÑीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने विधानसभा चुनाव में जीत का मंत्र देते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव की तर्ज पर विधानसभा चुनाव में भी कार्यकर्ता ही पार्टी को जीत दिलाएंगे। बूथ मैनेजमेंट कर झारखंड में भाजपा 65 पार होगी। मटवारी स्थित गांधी मैदान में शुक्रवार को अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के बल पर ही भाजपा देश की ही नहीं, बल्कि विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। आज भाजपा के पास 17 करोड़ समर्पित कार्यकर्ता हैं। यह कई देशों की जनसंख्या से कई गुना ज्यादा है। पिछले 54 दिनों में भाजपा कार्यकर्ताओं की संख्या छह करोड़ से अधिक बढ़ी है।
    एक लाख 80 हजार कार्यकर्ताओं ने मिलकर सदस्यता अभियान के तहत पार्टी के सदस्यों की संख्या 11 करोड़ से बढ़ा कर 17 करोड़ कर दी। 67 वर्षों के कार्यकाल में कांग्रेस ने लोगों को गरीब बनाया। पांच वर्षों में नरेंद्र मोदी ने जनहित की योजनाएं बना कर गरीबी को दूर करने का प्रयास किया है। चाहे आयुष्मान योजना हो, चाहे उज्ज्वला योजना या फिर कृषि आशीर्वाद योजना। इन सभी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सीधे गरीबों को मिला है। मोदी ने देश से जाति की राजनीति को समाप्त किया है। सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के नारे ने देश की दशा और दिशा बदल दी है। पूरी दुनिया में मोदी ने देश को संबल बनाया है, जिस कारण पूरा विश्व आज मोदी का फैन है। मोदी को सुनने और देखने के लिए विश्व के कई देशों के लोग लालायित रहते हैं। यह सब कार्यकर्ताओं के दम पर ही संभव हो पाया है। कार्यकर्ताओं ने 2019 के चुनाव में पार्टी को बड़ी जीत दिलाकर यह साबित कर दिया है कि किसी भी पार्टी का आधार कार्यकर्ता होते हैं।
    कसा तंज, कहा-विपक्ष के पास न नेता, न कार्यकर्ता
    विपक्ष पर तंज कसते हुए जेपी नड्डा ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा वंशवाद की राजनीति की है। आज विपक्ष के पास न नेता है और न ही कार्यकर्ता। विपक्षी दलों के गठबंधन की हवा भी लोकसभा चुनाव में निकल गयी। कार्यकर्ताओं के दम पर ही पार्टी ने लोकसभा चुनाव में 300 के आंकड़े को पार किया। आनेवाले समय पर सभी राज्यों में कार्यकर्ताओं के दम पर पार्टी अपना परचम लहराएगी। उन्होंने कहा कि जो हश्र लोकसभा चुनाव में विपक्ष का हुआ था, वही हाल झारखंड विधानसभा चुनाव में भी होगा। विपक्ष का महागठबंधन यहां भी टांय टांय फिस्स होगा। अभी भारत के 17 राज्यों में भाजपा और उसके सहयोगी दलों की सरकार है। आनेवाले समय में सभी राज्यों में भाजपा की सरकार होगी। विपक्ष का नामलेवा तक कोई नहीं रहेगा।

    झारखंड को भ्रष्टाचार की प्रयोगशाला बना दिया कांग्रेस और झामुमो ने : रघुवर दास
    वंशवाद की जागीर बन गये है विपक्षी दल
    उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडलस्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की आत्मा हैं। इन्हीं की बदौलत झारखंड विधानसभा चुनाव में हम 65 पार का लक्ष्य हासिल करेंगे। पीएम मोदी ने देश और विदेश में भारतीयों का मान बढ़ाया है। उनके कार्यकाल का सबसे अधिक फायदा भारतवासियों को मिला है। राज्य में पिछले 14 साल तक कांग्रेस और उसके सहयोगियों की सरकार रही है। इस दौरान सिर्फ झारखंड को लूटा गया है। कांग्रेस, राजद और झामुमो ने एक निर्दलीय को मुख्यमंत्री बना कर झारखंड में भ्रष्टाचार को चरम पर पहुंचा दिया। पिछले पांच साल में डबल इंजन की सरकार से झारखंड का चहुंमुखी विकास हुआ है। इस दौरान जिस तेजी से विकास हुआ है, वह देखने लायक है। आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ता कमर कसकर जुट जायें, तो 65 पार का लक्ष्य आसानी से प्राप्त कर लेंगे। भाजपा छोड़ सभी पार्टियों में वंशवाद है। गृहमंत्री अमित शाह और वर्तमान कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पूरे देश में पार्टी को मजबूत किया है। भाजपा ही ऐसी पार्टी है, जहां चाय बेचनेवाला भी प्रधानमंत्री बन सकता है। नरेंद्र मोदी ने पूरी दुनिया में देश का डंका बजाया है। भाजपा की डबल इंजन की सरकार ने आजादी के 67 वर्ष बाद राज्य में माताओं, बहनों, बेटियों, किसानों और मजदूरों की चिंता की है। उनके विकास के लिए काम किया है।

    BJP will cross 65 depending on workers
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleरांची बनेगा खगोलीय शिक्षा का केंद्र : CM
    Next Article भक्तों पर बरसा मां का आशीर्वाद
    azad sipahi desk

      Related Posts

      चुट्टूपालू घाटी में बड़ा हादसा, 30 फीट गहरी खाई में गिरा लकड़ी लदा ट्रक

      July 10, 2026

      खूंटी में महिला सहित दो की हत्या, तजना नदी किनारे मिला शव

      July 10, 2026

      रांची के चर्चित बिल्डर के बॉडीगार्ड को लगी खुद की गोली, AK-47 से मिसफायर

      July 9, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • स्वार्थी तत्वों से सावधान रहें, हर लड़ाई कानून के दायरे में रहकर लड़नी चाहिए: मायावती
      • वेणुगोपाल ने राम मंदिर चढ़ावा मामले की न्यायिक जांच की मांग उठाई
      • वंदे मातरम् ने देशभक्ति को राष्ट्रीय कर्तव्य बनाया, सरदार पटेल ने राष्ट्र की एकता की नींव रखी : उपराष्ट्रपति
      • खरीदारी से बाजार में उत्साह, 10 बजे तक सेंसेक्स 800+ और निफ्टी 250+ अंक चढ़ा
      • चुट्टूपालू घाटी में बड़ा हादसा, 30 फीट गहरी खाई में गिरा लकड़ी लदा ट्रक
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version