Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»हमारा एक भी जवान शहीद हुआ तो दस दुश्मन को मारेंगे : शाह
    Top Story

    हमारा एक भी जवान शहीद हुआ तो दस दुश्मन को मारेंगे : शाह

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskOctober 11, 2019No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    सांगली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि यदि भारत का एक भी जवान शहीद हुआ, तो हम दुश्मन के 10 जवानों को मारेंगे। महाराष्टÑ विधानसभा चुनाव के लिए आयोजित पार्टी की रैलियों में उन्होंने कहा कि भारत अब मजबूत राष्टÑ बन चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत को दुनिया के नक्शे पर मजबूती से स्थापित किया है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने कश्मीर से 370 को उखाड़ फेंका और इस मुद्दे पर आज पूरी दुनिया हमारे साथ है। धारा 370 पर कांग्रेस से लेकर एनसीपी ने वोट बैंक की राजनीतिक की खातिर सरकार का विरोध किया। धारा 370 को हटा कर जहां हमने देश को एक किया, वहीं कांग्रेस और एनसीपी ने इसका विरोध किया। अमित शाह ने कहा कि जब मोदी जी धारा 370 हटाने का प्रस्ताव लेकर आये, तो कांग्रेस और एनसीपी दोनों धारा 370 हटाने का और मोदी जी का विरोध कर रहे थे। मैं राहुल गांधी और शरद पवार से कहना चाहता हूं कि वे महाराष्ट्र की जनता को बतायें कि वे इसे हटाने के पक्ष में हैं या नहीं।
    गृह मंत्री ने कहा कि महाराष्ट्र में चुनावी शंखनाद हो चुका है। एक तरह भाजपा और शिवसेना देवेंद्र फडणवीस जी के नेतृत्व में चुनाव लड़ रही हैं और दूसरी ओर कांग्रेस और एनसीपी जैसी परिवारवादी पार्टियां चुनावी मैदान में हैं। उन्होंने कहा, अभी-अभी लोकसभा का चुनाव हुआ है, जिसमें महाराष्ट्र की महान जनता ने मोदी जी की झोली में कमल ही कमल भर दिये। इसके कारण मोदी जी प्रधानमंत्री बने और तीन सौ से ज्यादा सीटों के साथ भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनी।
    अमित शाह ने कहा, नरेंद्र मोदी ने धारा 370 को हटा कर पूरे देश में से दो विधान, दो प्रधान और दो निशान को समाप्त किया है और देश को अखंड बनाने का महान काम किया है। आज अखंड भारत का सरदार पटेल का सपना पूरा हो चुका है।

    If one of our soldiers is martyred we will kill ten enemies: Shah
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleगढ़वा में थाने पर पथराव, मंत्री का हाउस गार्ड गिरफ्तार
    Next Article गिलुवा का बयान-आजसू का जवाब
    azad sipahi desk

      Related Posts

      प्रधानमंत्री कनाडा में जी7 सम्मेलन में लेंगे भाग, साइप्रस और क्रोएशिया भी जाएंगे

      June 14, 2025

      सड़क हादसे में दो की मौत

      June 14, 2025

      स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का जनता दरबार 17 को

      June 14, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री कनाडा में जी7 सम्मेलन में लेंगे भाग, साइप्रस और क्रोएशिया भी जाएंगे
      • सड़क हादसे में दो की मौत
      • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का जनता दरबार 17 को
      • पटमदा में आवारा कुत्तों का आतंक जारी, अब तक 20 से अधिक लोग घायल
      • पुलिस ने 50 लाख का गांजा किया बरामद, एक गिरफ्तार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version