Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, August 5
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»पांच साल में लिखी विकास की नयी इबारत: रघुवर
    Top Story

    पांच साल में लिखी विकास की नयी इबारत: रघुवर

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskOctober 13, 2019No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। सीएम रघुवर दास ने कहा कि आदिवासी, दलित, पिछड़े, अल्पसंख्यक समुदाय की बच्चियों के सशक्तीकरण, उनका आर्थिक स्वावलंबन एवं हुनरमंद बना कर रोजगार से आच्छादित करना सरकार का लक्ष्य है। हुनरमंद बनाने का कार्य योजनाबद्ध तरीके चल रहा है। राज्य में तीन मेडिकल कॉलेज शुरू हो चुके हैं। दो मेडिकल कॉलेज निमार्णाधीन हैं। विभिन्न जिलों के सदर अस्पताल का विस्तारीकरण किया जा रहा है। ऐसे में कुशल मानव संसाधन की जरूरत होगी। पूरी तन्मयता से प्रशिक्षण प्राप्त करें और समाज की सेवा में अपनी भागीदारी निभायें। सरकार के कार्य करने की गति का आकलन इसी से लगाया जा सकता है कि 67 साल में मात्र तीन मेडिकल कॉलेज बने थे। पांच वर्ष में पांच मेडिकल कॉलेज का निर्माण, जिनमें में से दो निमार्णाधीन हैं। मुख्यमंत्री सरायकेला-खरसावां स्थित राजनगर में नर्सिंग कौशल कॉलेज के उद्घाटन समारोह में बोल रहे थे। सीएम ने कहा कि रांची और साहेबगंज में जल्द नर्सिंग कॉलेज का उद्घाटन होगा। सरकार ने पूरी तत्परता से कार्य करते हुए नियोजन सुनिश्चित करने के लिए मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल का निर्माण किया।
    12 ट्रेड में युवाओं को मिल रहा है प्रशिक्षण
    मुख्यमंत्री ने कहा कि कल्याण गुरुकुल से प्रशिक्षण प्राप्त युवाओं को नियुक्ति पत्र मिला है। आप अन्य राज्य में जाकर कार्य करेंगे। थोड़ा संघर्ष होगा। यह जरूरी भी है, क्योंकि संघर्ष आपको मजबूत करेगा। राज्य में 25 कल्याण गुरुकुल विभिन्न जिलों में 12 ट्रेड में युवाओं को हुनरमंद बना रहे हैं। प्रशिक्षण समय की मांग के अनुरूप मिल रहा है। 100 प्रतिशत नियोजन सरकार सुनिश्चित कर रही है। आज डिग्री के साथ-साथ युवाओं को हुनरमंद होना भी जरूरी है। नर्स में सेवा की भावना होनी चाहिए।
    ईमानदारी और समर्पण से कार्य करें
    मुख्यमंत्री ने कहा कि हम ज्ञान आधारित युग में जी रहे हैं। जिसके पास ज्ञान होगा, उसकी मांग हर जगह होगी। आपको ज्ञान आधारित युग के साथ कदम से कदम मिला कर चलना होगा। कॉलेज में आपको नर्सिंग से संबंधित प्रशिक्षण प्राप्त होगा। प्रशिक्षण के बाद आपको मानव सेवा का अवसर मिलेगा। आप अपने व्यवहार से मरीजों का हौसला बढ़ाने का कार्य करें। उनके रोग को अपने मृदु व्यवहार से काम करें। पूरी ईमानदारी और समर्पण भाव से कार्य करें।
    स्थिर सरकार ही विकास की पक्षधर
    मुख्यमंत्री ने कहा कि पांच साल झारखंड में स्थिर सरकार रही। इसी स्थिरता का परिणाम है कि राज्य को विकास की गति मिली। सरायकेला में शनिवार को एक अरब से अधिक रुपये की योजना का शिलान्यास और उद्घाटन हुआ। यह सिर्फ सरायकेला की ही बात नहीं, सभी जिलों में विकास कार्य हुए हैं और हो रहे हैं।
    कार्यक्रम में ये रहे मौजूद
    आदित्यपुर नगर निगम के मेयर विनोद कुमार श्रीवास्तव, जिप अध्यक्ष शकुंतला महली, उपायुक्त ए दोड्डे, एसपी एस कार्तिक, अरुण वाल्टर सांगा समेत अन्य उपस्थित थे।

    राजनगर में स्कूल पहुंचे सीएम, बच्चों से पूछा
    मास्टर जी रोज स्कूल आते हैं, बच्चों ने कहा: जी सर
    सरायकेला। सरायकेला-खरसावां जिला के राजनगर प्रखंड के कुनबेड़ा मध्य विद्यालय के नौनिहालों से मुख्यमंत्री रघुवर दास मिले। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि 2014 से पहले स्कूलों की दशा देखकर संकल्प लिया था कि हर स्कूल में बेंच-डेस्क की व्यवस्था होगी। सरकार ने प्रयास किया और यहां सरकारी स्कूल में मौजूद है। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि बच्चों को डेस्क और बेंच पर शिक्षा ग्रहण करते देख सुखद अनुभूति हो रही है। मुख्यमंत्री क्लास सात और आठ के बच्चों से मिले। सीएम जिस वक्त पहुंचे, उस वक्त अंग्रेजी की पढ़ाई हो रही थी। सीएम रघुवर दास ने यहां बच्चों से पूछा कि मास्टर जी रोजाना स्कूल आते हैं या नहीं? स्कूल में रोजाना खाना मिलता है या नहीं? इन सवालों का जवाब बच्चों ने हां में दिया।

    New story of development written in five years: Raghuvar
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकोयला में अवैध वसूली को लेकर खूनी संघर्ष की पृष्ठभूमि तैयार
    Next Article आतंकवाद पर चर्चा, कश्मीर मुद्दे का जिक्र भी नहीं
    azad sipahi desk

      Related Posts

      गुरु जी का पार्थिव शरीर पहुंचा विधानसभा, राजकीय सम्मान के साथ दी गई विदाई

      August 5, 2025

      नीतीश कैबिनेट की बैठक आज,शिक्षक भर्ती में डोमिसाइल नीति लागू करने पर लगेगी मुहर

      August 5, 2025

      “जीवन के सबसे कठिन दिनों से गुजर रहा हूं”, पिता की याद में हेमंत सोरेन ने शेयर की भावुक पोस्ट

      August 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का निधन, दिल्ली के RML अस्पताल में चल रहा था इलाज
      • गुरु जी का पार्थिव शरीर पहुंचा विधानसभा, राजकीय सम्मान के साथ दी गई विदाई
      • बेंगलुरु एफसी ने खिलाड़ियों और स्टाफ की सैलरी अनिश्चितकाल के लिए रोकी
      • टेक्सास के 50 से ज्यादा डेमोक्रेट्स के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी
      • राजतंत्र समर्थित आंदोलन का नेतृत्व कर रहे दुर्गा प्रसाई जेल से रिहा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version