Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»कोयला में अवैध वसूली को लेकर खूनी संघर्ष की पृष्ठभूमि तैयार
    Top Story

    कोयला में अवैध वसूली को लेकर खूनी संघर्ष की पृष्ठभूमि तैयार

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskOctober 13, 2019No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    अजय शर्मा
    रांची। टंडवा में सीसीएल की मगध और आम्रपाली परियोजना, पिपरवार की चार और उरीमारी की तीन कोलियरियों में खूनी संघर्ष की पृष्ठभूमि तैयार है। कोयला के अवैध खेल में रंगदारी वसूलने को लेकर कई अपराधी संगठन सीधे तौर पर सामने आ गये हैं। कोलियरियों में अपने को मजबूत साबित करने के चक्कर में अब हत्याओं का दौर शुरू हो गया है। मगध और आम्रपाली में दबंग कमेटी बनाकर प्रति टन 254 रुपये की वसूली की जा रही थी। इसे रोकने की कोशिश की गयी, तो तरीका बदला गया और लोडिंग के नाम पर वसूली की जाने लगी। टीपीसी उग्रवादी फिर से कब्जा करने के लिए कोई भी बड़ी घटना को अंजाम दे सकते हैं। इस संगठन को पुलिस का संरक्षण प्राप्त है। वसूली कम होने से वैसे पुलिस अफसर परेशान हो गये हैं, जिनको हिस्सा मिलता था। जेपीसी के उग्रवादी समय-समय पर टंडवा में फायरिंग कर रहे हैं। कमोबेश यही स्थिति पिपरवार की चार कोलियरियों में है। इन कोलियरियों से अवैध वसूली पर टीपीसी का कब्जा है। सप्ताह भर पहले चतरा एसपी की अगुवाई में छापामारी की गयी। टीपीसी के उग्रवादी और सीसीएल के आठ कर्मचारी आरोपी बनाये गये। पुलिस 77 नामजद अभियुक्तों को खोज रही है। यहां टीपीसी, जेपीसी और जेजेएमपी के उग्रवादी कब्जा करना चाहते हैं। चार दिन पहले एक निजी कंपनी के लिफ्टर साबिर अंसारी को उग्रवादियों ने भून दिया था। टीपीसी के उग्रवादियों का कहना था कि बगैर उन्हें रंगदारी दिये पिपरवार में कोई काम नहीं कर सकता।
    उरीमारी की चार कोलियरियों में अवैध वसूली में विवाद के कारण ही गहन टुडू की हत्या की गयी। इस हत्या की गुत्थी अभी सुलझ नहीं पायी है। अचानक टंडवा, पिपरवार और उरीमारी में कई उग्रवादी संगठन सक्रिय हो गये हैं। पुलिस के कुछ अफसर भी चाहते हैं कि इन कोलियरियों में अवैध वसूली चालू रहे। समय रहते अगर कार्रवाई नहीं की गयी, तो कोयलांचल की धरती पर गोलियों की तड़तड़ाहट गूंजती रहेगी।
    एनआइए भी सुस्त
    टेरर फंडिंग की जांच कर रही एजेंसी एनआइए भी इन दिनों सुस्त हो गयी है। भारी दबाव के कारण एजेंसी जांच को गति नहीं दे पा रही है। करीब एक अरब रुपये के टेरर फंडिंग की जांच एनआइए के पास है। टंडवा के चार अलग-अलग मामलों की भी जांच इसी एजेंसी के पास है। अवैध वसूली को हवा देने वाले अफसरों के खिलाफ जांच करने की हिम्मत एजेंसी अभी तक नहीं जुटा पायी है।

    Background of bloody struggle on illegal recovery in coal set
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleआदिवासियों की नस्ल को बर्बाद किया
    Next Article पांच साल में लिखी विकास की नयी इबारत: रघुवर
    azad sipahi desk

      Related Posts

      मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल

      June 6, 2025

      अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम

      June 6, 2025

      लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
      • मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल
      • अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      • लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version