रांची। आजसू के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो 15 अक्टूबर को सिमरिया विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे क्षेत्र के चूल्हा प्रमुखों के साथ सम्मेलन कर चुनावी तैयारियों की समीक्षा करेंगे। इससे पहले सिमरिया में महिला सम्मेलन और बूथ प्रभारियों की बैठक हो चुकी है।
चूल्हा प्रभारियों का मनोनयन किया है
आजसू ने सभी विधानसभा क्षेत्रों में चूल्हा प्रभारियों का मनोनयन किया है। पार्टी ने सभी बूथों पर 25 चूल्हा प्रमुख बनाये हैं। ये सभी चूल्हा प्रमुख पार्टी की नीतियों और विचारधारा को घर-घर पहुंचाने में जुटे हुए हैं। दौरे के क्रम में सुदेश महतो इन चूल्हा प्रमुखों से सीधा संवाद करेंगे।