Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, June 11
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»मजदूरों को लाइन में खड़ा कर आतंकियों ने भूना
    Top Story

    मजदूरों को लाइन में खड़ा कर आतंकियों ने भूना

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskOctober 30, 2019No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर में शांति की कोशिशों और यूरोपियों सांसदों के दौरे से बौखलाए आतंकियों ने मंगलवार रात 5 गैर-कश्मीरी मजदूरों को गोलियों से भून दिया। इस हमले में एक मजदूर बुरी तरह घायल है। आतंकियों ने रात के अंधेरे में इस नरसंहार को बेहद निर्मम तरीके से अंजाम दिया। सभी मजदूरों को लाइन में खड़ा किया गया और फिर उन पर गोलियां बरसा दी गईं। बता दें कि जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने के बाद आतंकी लगातार गैर-कश्मीरी लोगों को निशाना बना रहे हैं।

    गांव में आए और मजदूरों को साथ ले गए
    यह वारदात मंगलवार रात दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के कठरासू गांव में हुई। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक आतंकी गांव के पास स्थित मजदूरों के डेरे में गए और छह मजदूरों को साथ चलने के लिए कहा। इसके बाद सभी मजदूरों को एक लाइन में खड़ा किया गया। आतंकियों ने उन पर फिर गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। आतंकी सभी को मरा जानकर भाग गए। पांच मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक किसी तरह बच गया।

    पश्चिम बंगाल के हैं सभी मजदूर
    अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि मृतकों के नाम शेख मुरसलीन, कमरुद्दीन, मोहम्मद रफीक, निजामुद्दीन और रफीक-उल शेख हैं। बुरी तरह घायल जहूरुद्दीन को श्रीनगर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी मजदूर पश्चिम बंगाल से हैं।

    गैर-कश्मीरियों पर यह पांचवां हमला
    मंगलवार को मजदूरों की बेरहमी से हत्या की घटना 14 अक्टूबर के बाद ऐसा 5वां आतंकी हमला है। सोमवार को अनंतनाग में आतंकियों ने कटरा के रहने वाले ट्रक ड्राइवर नारायण दत्त की हत्या कर दी थी। 14 तारीख से अब तक 4 ट्रक ड्राइवरों, एक सेब कारोबारी और एक मजदूर की हत्या की जा चुकी है। ये सभी 6 लोग कश्मीर से बाहर के थे। अब 5 मजदूरों की खौफनाक हत्या ने घाटी में रहने वाले प्रवासियों के बीच दहशत फैलाने का काम किया है।

    Terrorists roam the workers in line
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleशाकिब अल हसन पर दो साल का बैन
    Next Article शेयर बाजार मजबूत, 122 अंक की बढ़त के साथ खुला सेंसेक्स
    azad sipahi desk

      Related Posts

      डिटेंशन सेंटर से फरार तीन बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, हजारीबाग पुलिस को बड़ी कामयाबी

      June 10, 2025

      मुख्यमंत्री योगी ने गिनाई मोदी सरकार की उपलब्धियां, बोले- पिछले 11 साल देश के लिए स्वर्णिम काल

      June 10, 2025

      राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम को लेकर मेघालय पुलिस आज दोपहर पहुंचेगी गुवाहाटी

      June 10, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • डिटेंशन सेंटर से फरार तीन बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, हजारीबाग पुलिस को बड़ी कामयाबी
      • बॉक्स ऑफिस पर ‘हाउसफुल-5’ का जलवा, 100 करोड़ के क्लब में शामिल
      • बॉक्स ऑफिस पर ‘ठग लाइफ’ की रफ्तार थमी, फिल्म को नहीं मिला दर्शकों का प्यार
      • भारत ए बनाम इंग्लैंड लायंस: कोटियन-कंबोज की शानदार साझेदारी, दूसरा अनौपचारिक टेस्ट ड्रॉ
      • एफआईएच प्रो लीग: रोमांचक मुकाबले में नीदरलैंड ने भारत को 3-2 से हराया
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version