Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»दिव्यांग कर सकेंगे पोस्टल बैलेट से मतदान
    Top Story

    दिव्यांग कर सकेंगे पोस्टल बैलेट से मतदान

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskNovember 5, 2019No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    बोकारो। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में मतदान कराने के लिए पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था की गयी है। मतदान केंद्रों में पानी, बिजली, शौचालय, रैंप, मतदाताओं के बैठने और चाय आदि की व्यवस्था रहेगी। मतदान केंद्रों में बेहतर व्यवस्था और वोट प्रतिशत बढ़ाने के लिए सोमवार को बोकारो निवास में केंद्रीय निर्वाचन आयोग की टीम ने उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के सभी जिला निर्वाची पदाधिकारी और पुलिस अधिकारियों के साथ समीक्षा की। इसका नेतृत्व केंद्रीय निर्वाचन आयोग के वरीय उप निर्वाचन आयुक्त उमेश सिन्हा कर रहे थे।
    चार घंटे तक चली मैराथन बैठक में आयोग की टीम ने अधिकारियों से बारी-बारी उनके जिलों के विधानसभा वार बूथों की स्थिति की जानकारी ली। मैन पावर और सुरक्षा की स्थिति के बारे में जाना। टीम ने अधिकारियों से कहा कि आयोग के निर्देशों का अक्षरश: पालन हो। टीम ने सुरक्षा की दृष्टि से विशेष मॉनिटरिंग करने का निर्देश दिया। साथ ही वोटरों को बूथों तक पहुंचाने के लिए विशेष रूप से प्रचार-प्रसार कराने को कहा।
    टीम ने कहा कि कोई भी मतदान से छूटे नहीं, इसके लिए दिव्यांग मतदाताओं को सुविधा उपलब्ध करायी जानी है। दिव्यांग मतदाता पोस्टल बैलट के माध्यम से भी मतदान कर सकेंगे। इसके लिए संबंधित जिला के जिला निर्वाची पदाधिकारियों को विशेष व्यवस्था करने को कहा गया। सभी बीएलओ को दिव्यांग मतदाताओं को सघन रूप से चिह्नित करने का निर्देश दिया। दिव्यांगों को चुनाव की घोषणा होने के 5 दिनों के अंदर पोस्टल बैलट के लिए आवेदन करना होगा। बीएलओ उनके घरों तक जाकर
    आवेदन लेंगे।

    Divyang will be able to vote with postal ballot
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleजेल में बंद बलिया पाहन निर्दोष है, पर पुलिस छोड़े कैसे
    Next Article प्रत्याशी चयन को लेकर भाजपा, झामुमो और झाविमो रेस
    azad sipahi desk

      Related Posts

      झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल

      June 7, 2025

      पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास

      June 7, 2025

      गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा

      June 7, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version