Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»आजसू का नारा ‘अबकी बार गांव की सरकार’
    Top Story

    आजसू का नारा ‘अबकी बार गांव की सरकार’

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskNovember 18, 2019No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। आजसू ने रविवार को झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए अपना संकल्प पत्र जारी किया। पार्टी ‘अबकी बार गांव की सरकार’ के नारे के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी। राज्य में स्नातक पास करने के साथ ही युवाओं को प्रोत्साहन राशि के रूप में प्रतिमाह 21 सौ रुपये देने का वादा किया गया है। पांच वर्षों के लिए युवा प्रोत्साहन राशि पाने के हकदार होंगे। यह राशि सीधे उनके एकाउंट में जायेगी। आजसू प्रमुख सुदेश महतो एवं पार्टी प्रवक्ता देवशरण भगत ने संकल्प पत्र जारी किया। बाद में उन्होंने कहा कि आजसू ने स्वराज स्वाभिमान यात्रा के समय लोगों से संवाद के बाद यह संकल्प पत्र तैयार किया है। आजसू की स्पष्ट सोच है कि इस बार झारखंड में गांव की सरकार बने। सशक्त गांव से सशक्त झारखंड बनाना है। झारखंड आंदोलन से जुड़े लोगों को चिह्नित कर उन्हें फ्रीडम फाइटर के रूप में घोषित किया जाये और उन्हें समुचित सुविधा दिलायी जाये।
    विशेष राज्य का दर्जा दिलाने की होगी पहल
    पार्टी ने कहा है कि वह झारखंड को विशेष राज्य का दर्जा दिलाने या विशेष पैकेज दिलाने की पहल करेगी। खनन क्षेत्र में विस्थापन से प्रभावित करीब डेढ़ लाख परिवारों को उनका हक और अधिकार दिलाया जायेगा। विस्थापित आयोग के गठन, पुनर्वास और इसके लिए आर्थिक प्रबंध की दिशा में प्रयास होगा। पर्यटन को उद्योग का दर्जा दिलाया जायेगा। झारखंडी नृत्य कला अकादमी की स्थापना की जायेगी।
    सुदेश महतो ने कहा कि अनुबंध पर नियुक्त पारा शिक्षक, आंगनबाड़ी सेविका, सहिया आदि को न्याय दिलाया जायेगा।
    युवाओं के लिए कई तोहफे
    संकल्प पत्र में युवाओं के लिए प्रखंड स्तर पर आधुनिक जिम और योग केंद्र की स्थापना करने, सभी पंचायतों में खेल का मैदान तैयार कराने और उच्च तथा पेशेवर शिक्षा के लिए सरकारी गारंटी पर शिक्षा ऋण की व्यवस्था करने का वादा किया गया है।
    तृतीय और चतुर्थ श्रेणी की नौकरी स्थानीय को, शत-प्रतिशत आरक्षण
    आजसू सुप्रीमो ने कहा कि तृतीय एवं चतुर्थ वर्ग की नौकरियों में स्थानीय लोगों को नौकरी मिलनी चाहिए। स्थानीय या नियोजन नीति में ऐसा प्रावधान हो या संशोधन किया जायेगा ताकि राज्य/ जिला के तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी की नियुक्तियों में शत प्रतिशत नियुक्ति वैसे लोगों की हो, जिनका राज्य या जिला के अंदर अपने या पूर्वजों के नाम पर जमीन का उल्लेख पिछले सर्वे रिकॉर्ड आॅफ राइट्स में दर्ज हो।
    आबादी के हिसाब से मिले 73 प्रतिशत आरक्षण
    सुदेश महतो ने कहा कि सामाजिक न्याय हमारा नारा नहीं, विचारधारा है। पार्टी का मानना है कि आबादी के हिसाब से 73 प्रतिशत आरक्षण होना चाहिए। आजसू का स्पष्ट मानना है कि अनुसूचित जनजाति को 32 प्रतिशत, अनुसूचित जाति को 14 प्रतिशत तथा पिछड़ों को 27 प्रतिशत आरक्षण मिलना चाहिए। सरना कोड लागू किया जाये। मॉब लिंचिंग के खिलाफ कठोर कानून तथा स्पीडी ट्रायल हो। मदरसों का आधुनिकीकरण, मदरसा शिक्षकों को सरकारी शिक्षकों के समकक्ष वेतनमान, मदरसा और अल्पसंख्यक विद्यालयों के विद्यार्थियों को मध्याह्न भोजन की व्यवस्था होनी चाहिए।

    Azu's slogan 'Abki Bar Village Government'
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleझामुमो में फूलचंद पर बगावत
    Next Article 24 को पलामू में पीएम मोदी की सभा
    azad sipahi desk

      Related Posts

      रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस

      June 8, 2025

      एक साथ कई निशाने साध गया मोदी का ‘कूटनीतिक तीर’

      June 8, 2025

      फ्लाईओवर पर स्टंट करने वाले युवक की हुई पहचान, बाइक बरामद

      June 8, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस
      • एक साथ कई निशाने साध गया मोदी का ‘कूटनीतिक तीर’
      • चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी
      • भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया
      • उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version