Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»राम मंदिर निर्माण से पहले चमकेगी अयोध्या
    Top Story

    राम मंदिर निर्माण से पहले चमकेगी अयोध्या

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskNovember 22, 2019No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली: UP सरकार अयोध्या में राम मंदिर बनने का रास्ता साफ होने के बाद इससे जुड़ी अन्य परियोजनाओं पर ओवरटाइम कर रही है, ताकि 2023 में मंदिर बनने से पहले इन्हें पूरा किया जा सके। इसमें प्रतीकात्मक राम सेतु के साथ 100 एकड़ का एक थीम पार्क बन रहा है, जो दर्शनार्थियों को मानव निर्मित झील के सहारे ‘शबरी गार्डन’ से ‘अशोक वाटिका’ तक ले जाएगा। भगवान राम की जिंदगी पर अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय लोकार्पण के लिए तैयार है। एयरपोर्ट और भगवान राम की प्रतिमा बनाने का तेजी से पूरा करने के लिए 640 करोड़ दिए जा चुके हैं। इसके अलावा, पवित्र शहर को चमकाने की योजना के तहत सरयू नदी को साफ करने पर 600 करोड़ खर्च हो रहे हैं।

    उत्तर प्रदेश सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘हम अगले साल अयोध्या में श्रीराम एयरपोर्ट पर पहली कमर्शियल फ्लाइट लैंड कराने का लक्ष्य लेकर चल रहे हैं। इस प्रोजेक्ट के खातिर जमीन अधिग्रहण करने के लिए 640 करोड़ रुपये में से 526 करोड़ रुपये पहले ही जारी किए जा चुके हैं।’ उन्होंने कहा कि राम की 251 मीटर ऊंची प्रतिमा के लिए जमीन अधिग्रहण और टेक्निकल स्टडी लागत करीब 647 करोड़ रुपये हैं, जिसमें से 227 करोड़ दिए जा चुके हैं। अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर कहा, ‘हमारा लक्ष्य रामनवमी (2 अप्रैल 2020) तक मूर्ति की आधारशिला के लिए समारोह का आयोजन करना है।’ भगवान राम की मूर्ति के लिए कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सबिलिटी (CSR) एकाउंट से फंड मिलेगा। इससे प्रोजेक्ट के लिए रकम जुटाने में सहूलियत होगी।

    Ayodhya will shine before construction of Ram temple
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleइजरायल के पीएम पर भ्रष्टाचार के आरोप तय
    Next Article इजरायली न्याय मंत्रालय ने पीएम बेंजामिन नेतन्याहू को भ्रष्टाचार का बनाया आरोपी
    azad sipahi desk

      Related Posts

      झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल

      June 7, 2025

      गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा

      June 7, 2025

      अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद

      June 7, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version