Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 6
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»कोल्हान में झामुमो को गढ़ बचाने की चुनौती
    Top Story

    कोल्हान में झामुमो को गढ़ बचाने की चुनौती

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskDecember 1, 2019No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    भाजपा के सामने जनाधार बढ़ाने का चैलेंज
    दूसरे चरण के चुनाव में जमशेदपुर पूर्वी सबसे हॉट सीट
    दूसरे चरण के विधानसभा चुनाव में कोल्हान की जमशेदपुर पूर्वी सीट हॉट सीट बनकर उभरी है। इस सीट पर रघुवर दास, उनकी कैबिनेट में मंत्री रहे और अब निर्दलीय सरयू राय तथा कांग्रेस के गौरव बल्लभ मैदान में हैं। दिलचस्प यह है कि मुख्यमंत्री रहते पहली बार रघुवर दास चुनावी मैदान में हैं। इस सीट से वह पांच दफा जीत हासिल कर चुके हैं, इसलिए उनके आत्मविश्वास का ग्राफ चढ़ा हुआ है, पर सरयू राय और गौरव बल्लभ के अलावा झाविमो के अभय सिंह के मैदान में कूदने से यहां मुकाबला रोचक हो गया है। रघुवर ने बीते विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के आनंद बिहारी दुबे को 70 हजार 157 वोटों के अंतर से हराया था। पर इस दफा मुकाबला उनके लिए सरयू राय के मैदान में उतरने के कारण आसान नहीं रह गया है। इस सीट पर तीन बड़े मुद्दे हैं, जिनमें पहला रोजगार, दूसरा बस्तियों को मालिकाना हक और तीसरा बदहाल स्वास्थ्य सेवा है। इस सीट पर मुख्यमंत्री रघुवर दास के सामने जहां अपने तीन प्रतिद्वंद्वियों से भिड़ने की चुनौती है, वहीं इन मुद्दों पर वोटरों को साधने की भी चुनौती है। बस्तियों को मालिकाना हक के मामले में भाजपा ने जहां लीज कार्ड खेला है, वहीं विपक्ष इसे मुद्दा बनाने की कोशिश में है। वहीं जमशेदपुर पश्चिमी सीट पर इस बार भी भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे का मुकाबला है। इस सीट पर कांग्रेस से जहां बन्ना गुप्ता हैं, वहीं भाजपा ने यहां से सरयू राय का टिकट काटकर देवेंद्र सिंह को चुनाव के मैदान में उतारा है। बीते विधानसभा चुनाव में मोदी लहर के बाद भी बन्ना गुप्ता ने 84 हजार से अधिक मत लाकर सबको चौंकाया था। इस दफा सरयू राय मैदान में नहीं हैं और भाजपा के देवेंद्र सिंह को वोटरों को साधने के साथ डैमेज कंट्रोल भी करना है। इसलिए बन्ना गुप्ता कमाल दिखा दें तो किसी को आश्चर्य नहीं होगा।

    आठ-आठ पर है भाजपा और झामुमो का कब्जा
    दूसरे चरण की जिन 20 सीटों पर सात दिसंबर को मतदान होगा, उनमें बहरागोड़ा, घाटशिला, पोटका, जुगसलाई, जमशेदपुर पूर्वी, जमशेदपुर पश्चिमी, सरायकेला, खरसावां, चाईबासा, मझगांव, जगन्नाथपुर, मनोहरपुर, चक्रधरपुर, तमाड़, मांडर, तोरपा, खूंटी, सिसई, सिमडेगा और कोलेबिरा सीट शामिल है। बहरागोड़ा सीट पर बीते विधानसभा चुनाव में झामुमो के टिकट पर कुणाल षाडंÞगी ने जीत हासिल की थी। उनके भाजपा में आने के बाद झामुमो ने यहां से समीर मोहंती को उम्मीदवार बनाया है। इस सीट पर मुख्य मुकाबला भाजपा और झामुमो के बीच में है।
    पश्चिमी सिंहभूम की मनोहरपुर विधानसभा सीट पर मुख्य मुकाबला इस बार झामुमो के टिकट पर चुनाव के मैदान में उतरी जोबा मांझी और भाजपा प्रत्याशी गुरुचरण नायक के बीच में है। इस बार यहां आजसू ने बिरसा मुंडा को मैदान में उतारा है। इस सीट पर कुल 15 प्रत्याशी ताल ठोक रहे हैं। वर्ष 2014 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर जोबा मांझी ने जीत हासिल की थी। इस दफा उनके सामने अपनी सीट बरकरार रखने की चुनौती है, वहीं भाजपा किसी भी कीमत पर इस सीट पर कब्जा जमाना चाहेगी। जुगसलाई सीट पर लंबे समय से आजसू का कब्जा बरकरार है। इस सीट से आजसू के रामचंद्र सहिस विधायक हैं और उनका मुकाबला झामुमो के मंगल कालिंदी से है। वहीं खरसावां सीट पर बीते विधानसभा चुनाव में झामुमो प्रत्याशी दशरथ गगराई ने विजय हासिल की थी। उन्होंने भाजपा के अर्जुन मुंडा को हराया था। अर्जुन मुंडा अब खूंटी लोकसभा सीट से जीतकर एमपी बन चुके हैं। यहां एक बार फिर मुकाबला भाजपा और झामुमो के बीच ही है। इस दफा यहां मुकाबला सीटिंग विधायक दशरथ गगराई और झामुमो के जवाहर बानरा के बीच है। वर्ष 2014 के चुनाव परिणाम पर नजर डालें तो इन 20 सीटों पर भाजपा और झामुमो में बराबर की जंग हुई थी। चुनाव में दोनों दलों के खातों में आठ-आठ सीटें गयी थीं। भाजपा ने जहां घाटशिला, पोटका, जमशेदपुर पूर्वी और पश्चिमी, खूंटी, मांडर और सिमडेगा सीट पर कब्जा जमाया था, वहीं झामुमो ने बहरागोड़ा, सरायकेला, चाईबासा, मझगांव, मनोहरपुर, चक्रधरपुर और खरसावां जीत पर जीत दर्ज की थी। बाकी बची चार सीटों में से आजसू ने जुगसलाई और तमाड़ सीट पर विजय हासिल की थी, वहीं कांग्रेस के नमन विक्सल कोनगाड़ी ने एनोस के जेल जाने के बाद यहां से जीत हासिल की थी। जय भारत समानता पार्टी के टिकट पर गीता कोड़ा ने जगन्नाथपुर सीट से चुनाव जीता था। वह अब लोकसभा सांसद बन चुकी हैं। बहरागोड़ा सीट पर कुणाल के आने से भाजपा मजबूत दिख रही है। बीते विधानसभा चुनाव में कोल्हान की सीटों पर झामुमो ने अपना दबदबा दिखाया था। इस दफा उसे कांग्रेस और राजद का साथ मिला है। ऐसे में आदिवासी बहुल इस सीट पर एनडीए और महागठबंधन में कांटे की टक्कर होने के आसार हैं और इसका परिणाम भविष्य के गर्भ में है।

    जमशेदपुर पूर्वी में कब्जा बरकरार रखना चाहेंगे रघुवर
    झारखंड की राजनीति के जानकारों का कहना है कि दूसरे चरण की 20 सीटों पर इस चुनाव में भाजपा और झामुमो दोनों अपनी-अपनी सीटों पर कब्जा जमाये रखना चाहेंगे इसलिए मुख्य मुकाबला इन्हीं दलों के बीच है। इन 20 सीटों में से सबसे हॉट सीट जमशेदपुर पूर्वी भाजपा की परंपरागत सीट रही है और यहां से रघुवर दास बीते पांच दफा से चुनाव जीतते आ रहे हैं। इसलिए इस दफा भी वह अपना दुर्ग बरकरार रखना चाहेंगे।
    इस सीट पर सरयू राय के कूद पड़ने से मुकाबला थोड़ा टफ जरूर हो गया है पर क्षेत्र में लगातार जनता के साथ रहने के कारण रघुवर दास के लिए मुकाबला बहुत कठिन नहीं होगा। सरयू राय इस सीट पर अपने साथ हुए अन्याय की दुहाई देकर चुनाव के मैदान में हैं और वह मुद्दों पर राजनीति करने के लिए जाने जाते हैं। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि जनता जनार्दन इन सीटों पर किसके गले में ताज डालती है और किन्हें हार का मुंह दिखाती है।

    Challenge of saving JMM stronghold in Kolhan
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleझारखंड : 13 सीटों पर 3 बजे तक 64% वोटिंग
    Next Article चौपाल में बैठकर खींचेंगे गांव के विकास का प्रारूप: सुदेश
    azad sipahi desk

      Related Posts

      राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

      June 5, 2026

      विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा ने चलाया ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान, नेताओं ने किया पौधारोपण

      June 5, 2026

      ‘युवराज कल्चर’ ही खा गया ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस को

      June 5, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • देश का विदेशी मुद्रा भंडार 682 अरब डॉलर पर, 11 महीने के आयात के लिए पर्याप्त
      • राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
      • विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा ने चलाया ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान, नेताओं ने किया पौधारोपण
      • ‘युवराज कल्चर’ ही खा गया ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस को
      • विश्व पर्यावरण दिवस पर ग्रीनाथॉन का आयोजन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version