Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»हैदराबाद गैंगरेप: संसद से सड़क तक फूटा गुस्सा
    Top Story

    हैदराबाद गैंगरेप: संसद से सड़क तक फूटा गुस्सा

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskDecember 3, 2019No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नयी दिल्ली। हैदराबाद में डॉक्टर की गैंगरेप के बाद हत्या के मामले में पूरे देश में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। सोमवार को संसद में भी ये मामला गूंजता रहा। सांसद जया बच्चन ने तो संसद में यहां तक कह दिया कि ऐसे लोगों को भीड़ के हवाले कर देना चाहिए था, वो ही इनके साथ न्याय करती।
    राजनाथ बोले- हम कड़ा कानून बनाने को तैयार
    केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि घटना ने पूरे देश को शर्मसार कर दिया है। इस वजह से ऐसे मामलों में सख्त कानून लाने की जरूरत है। यदि संसद के सभी सदस्य राजी हो तो इस तरह की घटना के लिए एक ऐसा कानून लाया जाना चाहिए जो सभी को मान्य हो और इस तरह की घटना करने वालों को इससे कठोर से कठोर सजा मिल सके। यदि इस तरह की वारदात करने वालों को कठोर सजा नहीं मिलेगी और इसका संदेश दूर तक नहीं जाएगा तो इन पर अंकुश लगाना मुश्किल होगा। उधर पूरे देश में इस मामले को लेकर प्रदर्शन का सिलसिला जारी है। महिलाएं, पुरुष, राजनीतिक और गैर राजनीतिक संगठन इस मामले में प्रदर्शन कर रहे हैं।
    कैंडल मार्च करके डॉक्टर को श्रद्धांजलि दी जा रही है। हैदराबाद के अलावा प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी लगातार प्रदर्शन और न्याय की मांग के लिए आवाज उठाई जा रही है। सोशल मीडिया ट्विटर और फेसबुक पर बीते तीन दिनों से इसी मुद्दे पर चर्चा की जा रही है। लोग तमाम तरह से अपना विरोध दर्ज करवा रहे हैं।
    संसद से लेकर प्रदेश और शहर की सड़कों तक इस तरह के मामलों को लेकर प्रदर्शन और न्याय की मांग जारी है। फिलहाल घटना को अंजाम देने वाले सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त में हैं। बेंगलुरु में आॅल इंडिया महिला संस्कारिका संगठन की ओर से बच्चों और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर प्रदर्शन किया गया। महिलाओं के खिलाफ अपराधों पर राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू ने कहा कि जो कानून बने हुए हैं उसका पालन करने के लिए राजनीतिक इच्छाशक्ति, प्रशासनिक कौशल और मानसिकता में बदलाव की जरूरत है। यदि इन चीजों में बदलाव नहीं हुआ तो कानून की लाठी सबके लिए नहीं चल सकती। जागरूकता का अभाव भी इसका एक बड़ा कारण है। जीएस किशन रेड्डी ने कहा कि केंद्र सरकार मामले में तेजी से न्याय के लिए राज्य को सभी मदद देने के लिए तैयार है। इस तरह के मामलों की जल्द सुनवाई होनी चाहिए और जो इसके लिए जिम्मेदार है उन सभी को सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए जिससे अपराधों पर अंकुश लग सके। राज्यसभा सांसद सोनल मानसिंह ने कहा कि पशु चिकित्सक के साथ सामूहिक बलात्कार और हत्या पर मैं शर्मिंदा और हैरान हूं। उन्होंने कहा कि मैं भी निराश हूं कि इस तरह की घटनाएं पूरे देश में हो रही हैं।

    एक ही जेल की अलग-अलग बैरकों में बंद किये गये दरिंदे
    हैदराबाद: हैदराबाद में 25 वर्षीय महिला पशु चिकित्सक के सामूहिक बलात्कार और हत्याकांड के चार आरोपियों को चेरापल्ली केंद्रीय कारागार में कड़ी सुरक्षा वाली कोठरियों में एकांतवास में रखा गया है। साथ ही उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कड़ी निगरानी रखी जा रही है। जेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। लॉरी में काम करने वाले 20 से 24 साल के चार आरोपियों को बीते सप्ताह यहां पास ही में कथित रूप से एक महिला से बलात्कार और हत्या के आरोप में शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया था। शनिवार को उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। अधिकारी ने उन्हें कड़ी सुरक्षा वाली कोठरियों में अलग-अलग रखा गया है। हम इन चारों पर कड़ी नजर रख रहे हैं, ताकि वे अपने आप को कुछ (चोट मारना) न कर बैठें या फिर इस जघन्य अपराध के लिए अन्य कैदी उन पर हमला न कर दें। बताया जा रहा है कि चारों आरोपी बचपन के दोस्त हैं। एक आरोपी मोहम्मद आरिफ ट्रक ड्राइवर है, बाकी तीनों क्लीनर हैं।

    Hyderabad gang rape: anger erupted from Parliament to the street
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleUS: भारतीय स्टूडेंट के हत्यारे ने किया सरेंडर
    Next Article 8वां भारत-चीन संयुक्त प्रशिक्षण अभ्यास (हैंड इन हैंड) 7 दिसंबर से शुरू
    azad sipahi desk

      Related Posts

      झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल

      June 7, 2025

      गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा

      June 7, 2025

      अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद

      June 7, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version