Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»जमशेदपुर लाइव : रघुवर दास के चार घंटे
    Top Story

    जमशेदपुर लाइव : रघुवर दास के चार घंटे

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskDecember 5, 2019No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    अजय शर्मा
    जमशेदपुर। रांची में मुख्यमंत्री के रूप में रहनेवाले रघुवर दास और जमशेदपुर पूर्वी के विधायक रघुवर दास में असमान-जमीन का फर्क दिखा। बुधवार को रघुवर दास खड़ंगाझाड़ के कम्युनिटी हॉल परिसर में वोट मांगने पहुंचे थे। सुरक्षा के ताम-झाम से दूर प्लास्टिक की कुर्सी पर बैठे मुख्यमंत्री। सामने मुहल्ले की महिलाएं और बुजुर्ग भी प्लास्टिक की कुर्सी पर ही। कोई मां की भूमिका में, तो कोई बहन, तो कोई भाई की भूमिका में। जमशेदपुर में रघुवर का यह सामान्य चेहरा देखने को मिला। यहां के लिए वह सीएम नहीं हैं और न ही उन्होंने सीएम की कोई छवि बनायी है। रघुवर जमशेदपुर पूर्वी सीट पर सिर्फ दास बन कर रहना चाहते हैं। वही वह आसपास बैठे लोगों को बता रहे थे। न हाथी, न घोड़ा न पालकी, सीएम पहुंचे थे मोटर साइकिल से। वह भी कोई काफिला नहीं था। कम्युनिटी हॉल परिसर में विशेष शाखा के कुछ जवान थे, जो बगल की सीढ़ियों पर बैठे थे। मुख्यमंत्री एक-एक कर लोगों से बात कर रहे थे। इसी मौके पर एक बुजुर्ग ने उन्हें एक पुस्तक भी भेंट की, जो चार धाम की यात्रा के बाद बुजुर्ग ने लिखा था। रघुवर दास ने वहां लोगों को संबोधित किया। कहा कि मिलावटियों को वोट नहीं देना है। उनका इशारा कांग्रेस और झामुमो की ओर था।

    मिलावटी भोजन किसी को पसंद नहीं
    बातचीत के दौरान रघुवर ने सवाल भी किया कि मिलावटी भोजन आपको पसंद है। सबों ने ना कहा। इस पर रघुवर बोले, वैसे ही मिलावटी सरकार भी ठीक नहीं होती। एक बार कांग्रेस, झामुमो और राजद की सरकार बनी, तो 4000 करोड़ का स्कैम हो गया। रघुवर दास ने कहा कि यह इलाका मजदूरों का है और मजदूर धोखा नहीं देते। मैं खुद मजदूर हूं। खूब काम करता हूं। वह अपनी सरकार की योजनाओं को गिना भी रहे थे। उन्हें लोगों ने चाय-बिस्किट का इंतजाम किया था। इसके बाद सीएम कुछ महिलाओं से मिले। सब लोग अपने-अपने तरीके से मुहल्ले की समस्याएं बता रहे थे। मुख्यमंत्री यहां मोटर साइकिल से पहुंचे थे। उनके पीछे 10-12 मोटर साइकिल थी। एक-एक व्यक्ति के घर जाकर वोट मांग रहे थे। रांची में जहां सीएम से मिलने के लिए बड़ी सुरक्षा व्यवस्था में जांच प्रक्रिया पूरी करने के बाद मिलना संभव होता है, वहीं जमशेदपुर में ऐसा लगा, जैसे वह यहां के लिए मुख्यमंत्री नहीं, आम नागरिक हों।
    छठी बार पूर्वी जमशेदपुर से रघुवर भाजपा के उम्मीदवार हैं। वह इस विधानसभा क्षेत्र में रहनेवाले लोगों के जेहन में रचे-बसे हैं। पलट कर देखने से भी दूर-दूर तक इनके पीछे कोई नहीं है।

    सड़क किनारे बैठे लोगों से भी मिले
    मुख्यमंत्री यहां से टेल्को होते हुए बिरसा नगर पहुंचे। सड़क के किनारे कुछ लोग कुर्सी पर बैठे थे। उनसे मिले। वह भी बगैर सुरक्षा घेरे के। वोट मांगा। लोगों ने सीएम को भरोसा दिया कि इस बार भी इस क्षेत्र के विधायक रघुवर ही होंगे। चुनाव प्रचार का यह अनोखा अंदाज पूर्वी जमशेदपुर में देखने को मिला। न तो लाउड स्पीकर का शोर और न ही वाहनों का काफिला। भरोसे से लबरेज सीएम किसी से गले मिल रहे थे, तो किसी से हाथ मिला रहे थे। मुख्यमंत्री आवास में रहनेवाले कुछ ही लोगों को यह पता था कि चुनाव प्रचार किस इलाके में सीएम करने गये हैं। रघुवर का मानना था कि अगर वह शोर कर जाते, तो भारी भीड़ उनके पीछे होती और वह आम लोगों से नहीं मिल पाते। यही वजह है कि वह कुछ ही लोगों को जानकारी देकर चुपचाप निकल गये थे। वोटरों का उत्साह देखकर लगता है कि इस सीट पर लंबा छक्का लगना तय है।

    Jamshedpur Live: Four Hours of Raghuvar Das
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहम देंगे मदरसों के बच्चों को मिड डे मील : सुदेश
    Next Article विधानसभा के नये भवन में आग
    azad sipahi desk

      Related Posts

      झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल

      June 7, 2025

      पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास

      June 7, 2025

      गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा

      June 7, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version