Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 14
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»कनहर बराज प्रोजेक्ट को समय पर पूरा करें: सीएस
    Top Story

    कनहर बराज प्रोजेक्ट को समय पर पूरा करें: सीएस

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskJanuary 15, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। गढ़वा और पलामू जिलों के खेतों की सिंचाई के लिए बन रही कनहर बराज परियोजना के कार्यों को तेज करने का निर्देश मुख्य सचिव डॉ डीके तिवारी ने दिया है। उन्होंने बराज के सभी प्राथमिक कार्यों की समय सीमा तय की और अधिकारियों को निर्देश दिया कि तय समय सीमा के भीतर अनुपालन सुनिश्चित करें। साथ ही छत्तीसगढ़ और झारखंड के जल संसाधन विभाग के मुख्य अभियंता को आपस में मिलकर दोनों राज्यों की सीमा पर स्थित जमीन की मालिकाना स्थिति 28 फरवरी तक स्पष्ट कर संयुक्त रिपोर्ट देने का निर्देश दिया। मुख्य सचिव झारखंड मंत्रालय में कनहर बराज प्रोजेक्ट की गतिविधियों की समीक्षा कर रहे थे। बताते चलें कि प्रोजेक्ट से जुड़ी 58.01 हेक्टेयर जमीन को झारखंड छत्तीसगढ़ की सीमा में मान रहा है, लेकिन छत्तीसगढ़ का कहना है कि यह जमीन 79.55 हेक्टेयर है। सीमा रेखा पर स्थित इस जमीन की वास्तविक स्थिति स्पष्ट नहीं होने से भी प्रोजेक्ट के काम में अपेक्षा के अनुरूप प्रगति नहीं हो पा रही है।

    प्रोजेक्ट की पूरी जमीन की स्थिति स्पष्ट कर लें
    कनहर बराज प्रोजेक्ट के लिए पलामू और गढ़वा जिले में 1019 हेक्टेयर जमीन की जरूरत पड़ेगी। उसमें से 866.62 हेक्टेयर जमीन की वास्तविक स्थिति ज्ञात हो चुकी है। दोनों जिला के उपायुक्तों ने समीक्षा के दौरान बताया कि चिह्नित जमीन में से 90 प्लाटों की प्रकृति स्पष्ट होना बाकी है। मुख्य सचिव ने तीन फरवरी तक पूरी जमीन की स्थिति स्पष्ट करने का निर्देश उपायुक्तों को दिया। वहीं जमीन की प्रकृति स्पष्ट कर जंगल-झाड़ से जुड़ी जमीन को फॉरेस्ट क्लीयरेंस के लिए वन विभाग को आॅनलाइन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। जल संसाधन विभाग तथा वन विभाग को निर्देश दिया गया कि फॉरेस्ट क्लीयरेंस से संबंधित जमीन पर स्थित पेड़ों के चिह्नितीकरण का काम 30 अप्रैल तक आपस में तालमेल कर पूरा कर लें।
    प्रोजेक्ट का सर्वाधिक लाभ गढ़वा को मिलेगा
    छत्तीसगढ़ से झारखंड में प्रवेश करनेवाली कनहर नदी पर बराज बनने से इसका सर्वाधिक लाभ गढ़वा जिले के किसानों को होगा। गढ़वा के भवनाथपुर, विशुनपुर, चिनिया, डंडई, धुरकी, गढ़वा, कांडी, केतार, मझिआंव, मेराल, नगर उंटारी, रमना, रंका और पलामू के चैनपुर प्रखंड के खेतों को बराज के पानी से सिंचित करने की योजना है।
    बैठक में ये थे मौजूद
    मुख्य सचिव डॉ डीके तिवारी की अध्यक्षता में संपन्न समीक्षा बैठक में जल संसाधन विभाग के अपर मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह, झारखंड और छत्तीसगढ़ के जलसंसाधन विभाग के अभियंता प्रमुख समेत अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

    Complete the Kanhar Barrage Project on time: CS
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअमन श्रीवास्तव गिरोह के दर्जन भर गुर्गे गिरफ्तार
    Next Article फांसी से ठीक पहले निर्भया के दोषी ने मांगी दया
    azad sipahi desk

      Related Posts

      रांची में अब पब्लिक प्लेस में शराब पीना पड़ेगा भारी, पकड़े जाने पर एक लाख तक का जुर्माना

      June 13, 2025

      अपील खारिज, हाई कोर्ट ने जेपीएससी पर लगाया एक लाख का जुर्माना

      June 13, 2025

      पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा पर हाई कोर्ट ने लगाया 8000 का जुर्माना

      June 13, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • Air India के सभी बोइंग विमानों की होगी जांच, अहमदाबाद प्लेन क्रैश के बाद DGCA का एलान
      • एअर इंडिया के विमान की बम की धमकी के बाद थाईलैंड में आपात लैंडिंग
      • एयर इंडिया विमान दुर्घटना के राहत कार्यों में हर संभव मदद करेगी रिलायंस: अंबानी
      • शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में गिरावट, सेंसेक्‍स 769 अंक लुढ़का
      • रांची में अब पब्लिक प्लेस में शराब पीना पड़ेगा भारी, पकड़े जाने पर एक लाख तक का जुर्माना
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version