नयी दिल्ली। आस्ट्रेलिया ने तीन वनडे की सीरीज के आखिरी मैच में भारत को 287 रन का लक्ष्य दिया। बेंगलुरु में रविवार को चिन्नास्वामी स्टेडियम में आस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। उसने 50 ओवर में 9 विकेट पर 286 रन बनाये। जबाव में भारत के श्रेयस अय्यर क्रीज पर हैं। रोहित शर्मा 119 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने करियर का 29वां शतक लगाया। उन्हें जम्पा ने स्टार्क के हाथों कैच कराया। रोहित-कोहली ने दूसरे विकेट के लिए 137 रन की साझेदारी की। कोहली ने करियर का 57वां अर्धशतक लगाया। वे 89 रन पर आउट हो गये।
कोहली सबसे तेज 5000 रन बनाने वाले कप्तान बन गये। उन्होंने 82वीं पारी में यह उपलब्धि हासिल की। इस मामले में महेंद्र सिंह धोनी (127 पारी) को पीछे छोड़ा। कोहली ने करियर का 57वां अर्धशतक लगाया। रोहित सबसे तेज 9 हजार रन बनाने वाले दूसरे भारतीय: रोहित ने वनडे में अपने 9000 रन पूरे किए। वे सबसे तेज 9 हजार रन बनाने वाले दूसरे भारतीय हैं। कोहली ने 194 पारियों में ऐसा किया था। वहीं, रोहित ने 217 पारी लिए। इससे पहले आॅस्ट्रेलिया के लिए स्टीव स्मिथ ने 131 और मार्नश लबुशाने ने 54 रन की पारी खेली। भारत के लिए मोहम्मद शमी ने 4 और रविंद्र जडेजा ने 2 विकेट लिए।
रोहित आस्ट्रेलिया के खिलाफ 8 शतक लगाने वाले तीसरे भारतीय
रोहित आस्ट्रेलिया के खिलाफ 8 शतक लगाने वाले तीसरे भारतीय बने। उनसे पहले सचिन तेंदुलकर ने 9 और कोहली ने 8 शतक लगाये हैं। रोहित-कोहली ने 18वीं बार शतकीय साझेदारी की। वे शतकीय साझेदारी के मामले में तीसरे स्थान पर हैं। उनसे ज्यादा सचिन और सौरव गांगुली (26 बार) और श्रीलंका के तिलकरत्ने दिलशान और कुमार संगकारा (20 बार) हैं। राहुल-रोहित ने पहले विकेट के लिए 69 रन की साझेदारी की:लोकेश राहुल 19 रन बनाकर आउट हो गए। एश्टन एगर ने उन्हें एलबीडब्ल्यू कर दिया। शिखर धवन चोट के कारण बल्लेबाजी के लिए नहीं उतरे। राहुल-रोहित ने पहले विकेट के लिए 69 रन की साझेदारी की।