रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि समाज, राज्य और देश के विकास में प्रेस-मीडिया से जुड़े लोगों की भूमिका अहम होती है। मीडिया लोकतंत्र में चौथे स्तंभ के रूप में स्थापित है। सामाजिक दृष्टिकोण में भी प्रेस-मीडिया से जुड़े लोगों का स्थान बहुत ही प्रभावी रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य में कई ऐसी चीजें हैं जो सरकार को नजर नहीं आ पाती है। परंतु आप के माध्यम से ही ऐसी चीजों से सरकार अवगत होती है। मीडिया और सरकार जनहित के लिए समर्पित होकर कार्य करे।
सामाजिक तौर पर कई चीजों को ठीक किया जा सकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मौजूदा सरकार ने सरकार गठन के बाद से ही कई छोटी-बड़ी समस्याओं का निस्तारण लगातार कर रही है। उक्त बातें मुख्यमंत्री ने आज आर्यभट्ट सभागार, मोरहाबादी, रांची में आयोजित रांची प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह में अपने संबोधन में कहीं।
एक आदर्श प्रेस क्लब का उदाहरण प्रस्तुत करें
मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि रांची प्रेस क्लब से जुड़े पत्रकार और कर्मी अपनी प्रतिबद्धता और सकारात्मक कार्यों के बदौलत देश में एक आदर्श प्रेस क्लब का उदाहरण प्रस्तुत करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह हर्ष का विषय है कि सरकार भी नयी है और प्रेस क्लब दूसरी कमिटी भी नयी बनी है। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि सरकार अपनी व्यवस्था में और प्रेस क्लब अपनी व्यवस्था में निष्ठापूर्वक काम करें तो विकसित झारखंड के सपने को पूरा करने में गति मिलेगी। पत्रकारों के कार्यों में सुगमता प्रदान करने में सरकार की जो भी भूमिका होगी सरकार निभायेगी
पूर्व लोकायुक्त अमरेश्वर सहाय ने दिलायी शपथ
इस अवसर पर प्रेस क्लब कमिटी के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पूर्व लोकायुक्त एवं न्यायमूर्ति अमरेश्वर सहाय ने विधिवत रूप से शपथ दिलायी।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.

