Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, August 16
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»गुरुजी ने दाखिल किया पर्चा
    Top Story

    गुरुजी ने दाखिल किया पर्चा

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskMarch 12, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। राज्यसभा चुनाव के लिए झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन ने बुधवार को नामांकन दाखिल कर दिया। एक सेट में अपना नामांकन पत्र शिबू सोरेन ने निर्वाची अधिकारी सह विधानसभा के सचिव महेंद्र प्रसाद को सौंपा। बाद में पत्रकारों से बात करते हुए शिबू सोरेन ने कहा कि वह अपनी जीत के प्रति आश्वस्त हैं और राज्यसभा की दोनों सीटों पर महागठबंधन के उम्मीदवार जीत हासिल करेंगे। वहीं महागठबंधन सरकार में वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव ने कहा कि दो सीटों पर जीत तय करने के लिए महागठबंधन के पास विधायकों का संख्या बल है। महागठबंधन दोनों सीटों पर जीत तय करेगा। उन्होंने कहा कि दूसरी सीट के लिए उम्मीदवार का नाम जल्दी ही तय हो जाने की संभावना है। शिबू सोरेन के नामांकन दाखिल करते समय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और झामुमो तथा कांग्रेस विधायक उनके साथ थे। झामुमो के दस विधायक शिबू सोरेन के प्रस्तावक बने हैं। शिबू सोरेन के प्रस्तावकों में पार्टी विधायक जगरनाथ महतो, दिनेश विलियम मरांडी, मिथिलेश ठाकुर, जिगा सुसारण होरो, निरल पूर्ति, भूषण तिर्की, विकास कुमार मुंडा, रामदास सोरेन, संजीव सरदार तथा समीर मोहंती के नाम शामिल हैं। ये सभी नामांकन दाखिल करते समय मौजूद थे। इनके अलावा कई मंत्री भी वहां थे।
    तीसरी बार राज्यसभा जायेंगे शिबू
    73 साल के शिबू सोरेन पूर्व में भी दो बार राज्यसभा के सदस्य रह चुके हैं। वर्ष 1998 और 2002 में वह राज्यसभा के सदस्य रह चुके हैं। तीसरी दफा भी शिबू सोरेन का राज्यसभा में जाना तय माना जा रहा है।
    झारखंड में राज्यसभा की दो सीटें नौ अप्रैल को खाली हो रही हैं। इनके लिए चुनाव 26 मार्च को होगा। राज्यसभा चुनाव में जीत हासिल करने के लिए एक उम्मीदवार को कम से कम 27 विधायकों के समर्थन की जरूरत होगी। झामुमो के पास 29 विधायक हैं। ऐसे में शिबू सोरेन की जीत तय मानी जा रही है। गौरतलब है कि राज्यसभा चुनाव के लिए निर्वाचन प्रक्रिया छह मार्च से शुरू हो गयी है। नामांकन पत्र में झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन ने अपनी कुल संपत्ति साढ़े सात करोड़ बतायी है।

    Guruji filed the form
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमहागठबंधन से शिबू, भाजपा का दीपक पर दांव
    Next Article भाजपा ने दीपक प्रकाश को मैदान में उतारा
    azad sipahi desk

      Related Posts

      झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का निधन, दिल्ली के अपोलो अस्पताल में ली अंतिम सांस

      August 15, 2025

      हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा

      August 14, 2025

      स्वतंत्रता दिवस को लेकर रांची के ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव, शहर में बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक

      August 14, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का निधन, दिल्ली के अपोलो अस्पताल में ली अंतिम सांस
      • सीबीआई के 21 कर्मी विशिष्ट सेवा और सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित
      • हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा
      • स्काउट गाइड ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकाली तिरंगा यात्रा
      • जोगबनी के तीन नागरिक नेपाल में 108 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ  गिरफ्तार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version