Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, July 5
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»उड़ान के दौरान दो यात्रियों के बीच एक सीट खाली रखनी होगी
    Breaking News

    उड़ान के दौरान दो यात्रियों के बीच एक सीट खाली रखनी होगी

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskMarch 23, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    डीजीसीए ने कोरोना वायरस ‘कोविड-19’ का संक्रमण फैलने से रोकने के लिए आज विमान सेवा कंपनियों तथा हवाई अड्डा संचालकों को नये दिशा-निर्देश जारी किये हैं जिसमें सामाजिक दूरी सुनिश्चित करने तथा अन्य उपायों की बात कही गयी है। नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने विमानों में उड़ान के दौरान दो यात्रियों के बीच एक सीट खाली रखने और बोर्डिंग के समय यात्रियों को सेनिटाइजर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। विमान सेवा कंपनियों को निर्देश दिया गया है कि वे चेकइन के समय सीटों का आवंटन इस प्रकार करें कि दो यात्रियों के बीच एक सीट खाली हो। साथ ही यात्रियों को खान-पान उपलब्ध कराते समय चालक दल के सदस्यों को भी पर्याप्त दूरी रखने के लिए कहा गया है।
    हवाई अड्डे पर चेकइन की कतार में यात्रियों को कम से कम एक मीटर की दूरी पर खड़े करने और बोर्डिंग यानी विमान में प्रवेश के समय भी यात्रियों के बीच पर्याप्त दूरी सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है। उड़ान का इंतजार करते समय हवाई अड्डे पर यात्रियों को अब बीच में एक खाली सीट छोड़कर बिठाया जायेगा।

    विमान सेवा कंपनियों को बोर्डिंग के समय यात्रियों और कर्मचारियों को हैंड सेनिटाइजर उपलब्ध कराना होगा। हवाई अड्डे पर भी जगह-जगह सेनिटाइजर रखने के निर्देश दिये गये हैं। हवाई अड्डा संचालकों से पर्याप्त संख्या में चेकइन और सुरक्षा जाँच काउंटर बनाने के लिए कहा गया है ताकि इन काउंटरों पर भीड़ कम की जा सके।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleट्रेनों के रिफंड 1 अप्रैल से मिल सकेंगे, यात्रियों के लिए रेलवे ने रिफंड के कई नियमों में किया बदलाव
    Next Article PM मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मीडिया को किया संबोधित
    azad sipahi desk

      Related Posts

      मानसून सत्र में पार्टी विदेश नीति, चुनाव आयोग सहित राममंदिर दान मामले को उठाएगी : कांग्रेस

      July 4, 2026

      पश्चिम बंगाल में यूसीसी बिल पर बड़ा कदम, चार हफ्ते में समिति देगी रिपोर्ट

      July 3, 2026

      राजस्थान ATS की बड़ी कार्रवाई: 20 से ज्यादा शहरों में छापे, आतंकी नेटवर्क से जुड़े 28 संदिग्ध हिरासत में

      July 3, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मानसून सत्र में पार्टी विदेश नीति, चुनाव आयोग सहित राममंदिर दान मामले को उठाएगी : कांग्रेस
      • पैर के फ्रैक्चर का इलाज बना मौत की वजह? 22 लाख का बिल, मरीज की मौत पर हेमंत सोरेन ने दिए जांच के आदेश
      • धनबाद में बड़ी कार्रवाई: विधायक को धमकी देने वाले गैंगस्टर प्रिंस खान के घर पर चला बुलडोजर, वासेपुर में भारी पुलिस बल तैनात
      • हजारीबाग में बड़ा हादसा: स्कूली वैन पलटी, कई बच्चे घायल, चालक पर शराब पीकर गाड़ी चलाने का आरोप
      • रांची में नगर निगम का एक्शन: मोरहाबादी साप्ताहिक सब्जी हाट पर चला बुलडोजर
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version