Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, June 18
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»कर्मचारियों को राहत की सांस, कई कंपनियों ने दी अडवांस सैलरी
    देश

    कर्मचारियों को राहत की सांस, कई कंपनियों ने दी अडवांस सैलरी

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskMarch 30, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    लॉकडाउन के बीच कई कंपनियों ने अपने कर्मचारियों को राहत दी है। कंपनियों ने मार्च महीने की सैलरी पहले ही अपने कर्मियों के खाते में डाल दी है। टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS), इंडियाबुल्स, मैरिको, मेट्रो कैश ऐंड कैरी तथा एसबीआई जनरल जैसी कंपनियों ने अपने कर्मचारियों को महीना पूरा होने से पहले ही मार्च की सैलरी देने का फैसला किया था ताकि लॉकडाउन की वजह से अपने-अपने घरों में बंद होकर वर्क फ्रॉम होम कर रहे कर्मचारी राहत की सांस ले सकें।

    इंडियाबुल्स ने अपने कर्मचारियों को 26 मार्च को ही वेतन दे दिया। कंपनी अमूमन महीने के अंतिम कामकाजी दिन सैलरी क्रेडिट करती है। यही नहीं, ग्रुप के कर्मचारी एक दिन की सैलरी कोरोना वायरस महामारी से निपटने के लिए प्रधानमंत्री राहत कोष में दे रहे हैं, जो कुल मिलाकर 2 करोड़ रुपए होगी। इसी तरह, एसबीआई जनरल ने भी 26 मार्च को ही सैलरी अपने कर्मचारियों के खाते में क्रेडिट कर दी है।

    वहीं, मैरिको के सीएचआरओ अमित प्रकाश ने बताया, ‘कंपनी ने मार्च महीने की सैलरी महीना पूरा होने से एक हफ्ता पहले क्रेडिट कर दी।’

    मेट्रो कैश ऐंड कैरी के एमडी तथा सीईओ अरविंद मेदीरत्ता ने कहा, ‘हमने 27 मार्च को ही सैलरी कर्मियों के खाते में डाल दी, ताकि उनके हाथ में पैसे रहे। इसके अलावा, हम उन कर्मचारियों को 200-400 रुपये अतिरिक्त भुगतान कर रहे हैं जो काम करने के लिए ऑफिस आ रहे हैं और उन्हें भोजन तथा स्नैक्स भी मुहैया कराया जा रहा है। साथ ही, उनके आने-जाने की भी व्यवस्था की गई है।’

    टीसीएस आमतौर पर सैलरी महीने के अंतिम कामकाजी दिन देती है। कोरोना वायरस महामारी को रोकने के लिए केंद्र सरकार द्वारा किए गए देशव्यापी लॉकडाउन के बाद इस कंपनी के 85% कर्मचारी वर्क फ्रॉम होम कर रहे हैं। कंपनी के बाकी कर्मचारी कैंपस से ही काम कर रहे हैं, क्योंकि कंपनी कुछ बेहद अहम सिस्टम्स को सपोर्ट करती है, जिनसे बैंकों, स्टॉक एक्सचेंज, टेलिकॉम, इलेक्ट्रिसिटी तथा रिटेल सर्विसेज का का संचालन होता है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleभारत में कोरोना: मरीजों की बढ़ती सख्या के बीच गुड न्यूज, 100 लोग ठीक भी हुए
    Next Article यूपी में 82 लोग कोरोना के शिकार, आज नोएडा दौरे पर योगी
    azad sipahi desk

      Related Posts

      अमरनाथ यात्रा मार्ग एक जुलाई से नो फ्लाइंग जोन घोषित

      June 17, 2025

      प्रधानमंत्री मोदी को साइप्रस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान

      June 16, 2025

      केदारनाथ हेलिकॉप्टर हादसे में जयपुर के रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल पायलट की मौत

      June 15, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • दुकान के पास से जेवर का थैला ले उडे अपराधी, जांच में जूटी पुलिस
      • फर्जी इनकम टैक्स अधिकारी बनकर ठगी करने वाला गिरफ्तार
      • राज्यपाल से वित्त मंत्री ने की मुलाकात
      • भाजपा नेता ने ग्रामीण कार्य विभाग पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप
      • राज्यपाल से मिले केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version