Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, June 18
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»आठवीं तक के बच्चों को प्रमोशन, नौवीं और 11वीं का आंतरिक मूल्यांकन कर प्रमोट करें
    Top Story

    आठवीं तक के बच्चों को प्रमोशन, नौवीं और 11वीं का आंतरिक मूल्यांकन कर प्रमोट करें

    azad sipahiBy azad sipahiApril 2, 2020Updated:April 2, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    आजाद सिपाही संवाददाता
    नयी दिल्ली। सीबीएसइ ने क्लास एक से लेकर 12वीं तक के सभी विद्यार्थियों के लिए जरूरी सूचना जारी की है। बोर्ड ने बुधवार एक विज्ञप्ति जारी की है, जिसमें क्लास एक से आठ, क्लास नौ और 11, क्लास 10 और 12 के विद्यार्थियों के लिए अलग-अलग जानकारी दी गयी है। विज्ञप्ति में कहा गया है कि देश के सभी सीबीएसइ स्कूलों को सलाह दी जाती है कि अगर उन्होंने क्लास एक से आठ तक में सभी विषयों की परीक्षा का संचालन पूरा नहीं किया है, तो विद्यार्थियों को बिना परीक्षा ही अगली कक्षा में प्रमोट कर दें।
    विज्ञप्ति के अनुसार बोर्ड को जानकारी मिली है कि कई स्कूलों ने क्लास नौ और 11 की वार्षिक परीक्षाएं पूरी कर ली हैं, लेकिन कई स्कूल ऐसे भी हैं, जहां कुछ परीक्षाएं बची हैं। ऐसे सभी स्कूलों को सलाह दी जाती है कि वे नौवीं और 11वीं के विद्यार्थियों को स्कूल में अब तक हुए असेसमेंट, प्रोजेक्ट वर्क, पीरियॉडिक टेस्ट, टर्म एग्जाम आदि के आधार पर अगली कक्षा में प्रमोट करें। अगर कोई विद्यार्थी इन आधारों पर क्वालिफाई नहीं करता है, तो स्कूल उसे इस खाली समय का सदुपयोग करने के लिए कह सकता है। फिर स्कूल आधारित परीक्षा (आॅनलाइन या आॅफलाइन मोड पर) लेकर उसे प्रमोशन दे सकता है।
    विज्ञप्ति के अनुसार 19 से 31 मार्च तक 10वीं और 12वीं की जो परीक्षाएं होनी थीं, उन्हें स्थगित किया जा चुका है। ये परीक्षाएं फिर कब होंगी, इस संबंध में अभी के हालात में फैसला ले पाना मुश्किल है। इसलिए हालात की समीक्षा के बाद बची परीक्षाओं के संचालन के लिए नया शिड्यूल जारी किया जायेगा। हालांकि बोर्ड विद्यार्थियों को परीक्षा के लिए 10 दिन का समय जरूर देगा।
    इससे पहले केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने सीबीएसइ के अधिकारियों के साथ बुधवार को बैठक की। बैठक में कहा गया कि देशव्यापी लॉकडाउन के कारण परीक्षाओं का आयोजन करना फिलहाल संभव नहीं है। परीक्षाएं नहीं होने के कारण विद्यार्थी अनावश्यक मानसिक दबाव में हैं। उन्हें इस दबाव से मुक्त करने के लिए सीबीएसइ जल्दी ही कोई फैसला ले। केंद्रीय मंत्री ने बोर्ड को सलाह दी कि वह पहली से आठवीं तक के बच्चों को बिना किसी परीक्षा के अगली कक्षा में प्रमोट कर दे। इसके साथ ही नौवीं और 11वीं के विद्यार्थियों का आंतरिक मूल्यांकन कर अगली कक्षा में भेजा जा सकता है। बैठक में केंद्रीय मानव संसाधन सचिव अमित खरे और सीबीएसइ के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकोराना पीड़ित पत्नी के साथ रहने के लिए अड़ा पति
    Next Article मंत्री हाजी हुसैन क्वारेंटाइन, पुत्र आइसोलेशन में
    azad sipahi

      Related Posts

      पूर्व पार्षद सलाउद्दीन को हाई कोर्ट से मिली अग्रिम जमानत

      June 18, 2025

      झारखंड मंत्रिपरिषद् की बैठक 20 को

      June 18, 2025

      भारी वर्षा के मद्देनजर कक्षा एक से आठ तक के सभी स्कूल बंद

      June 18, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • फ्लाईओवर का नामकरण मदरा मुंडा के नाम पर करने की मांग
      • पूर्व पार्षद सलाउद्दीन को हाई कोर्ट से मिली अग्रिम जमानत
      • झारखंड मंत्रिपरिषद् की बैठक 20 को
      • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के साथ प्रशिक्षु अधिकारियों की शिष्टाचार भेंट
      • हिमाचल के लिए केंद्र से 2006 करोड़ रुपये की मंजूरी, जेपी नड्डा ने जताया आभार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version