राजधानी रांची में कोरोना पॉजिटिव मरीज की रिम्स में मौत के बाद शव दफनाने को लेकर शहर में विरोध को लेकर सैकड़ों की सख्या में लोग सड़क पर उतर गये। पुरूषों के साथ-साथ महिलाएं भी प्रदर्शन करती नजर आयीं। देखते ही देखते रातु रोड कब्रिस्तान के पास सड़क पर सैकड़ों की संख्या में लोग जुट गये और शव को दफनाने के विरोध में आंक्रोश प्रकट करने लगे। इससे पूर्व बरियातू स्थित जोड़ा तालाब कब्रिस्तान में भी इस शव को दफनाने का लोगों ने विरोध किया और सड़क पर उतर आए। इस दौरान लॉकडाउन का पूरी तरह से उल्लंघन किया गया। पुलिस-प्रशासन ने लोगों को समझाया पर वो नहीं माने। इसके बाद पुलिस ने अलाउंस कर यह कहा कि अगर आप लोग नहीं चाहते तो शव यहां नहीं दफनाया जाएगा। आप लोग घरों में चले जाइए। हालांकि इस दौरान शव रिम्स में रखा गया था।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.

