Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, May 21
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»देश में पीपीइ किट की उत्पादन क्षमता प्रति दिन एक लाख से अधिक
    Breaking News

    देश में पीपीइ किट की उत्पादन क्षमता प्रति दिन एक लाख से अधिक

    azad sipahiBy azad sipahiApril 27, 2020Updated:April 27, 2020No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    आजाद सिपाही संवाददाता

    नयी दिल्ली। देश में कोविड-19 रोगियों का इलाज करने वाले चिकित्सा कर्मियों द्वारा जरूरी कवरऑल की उत्पादन क्षमता बढ़ा कर प्रति दिन एक लाख से अधिक कर दी गयी है। कोविड-19 का मुकाबला करने के वास्ते पीपीइ कवरऑल उत्पादन के लिए देश में बेंगलुरु एक प्रमुख केंद्र बन गया है। देश में कवरऑल का लगभग 50 प्रतिशत उत्पादन बेंगलुरु में होता है। चूंकि बॉडी कवरऑल (पीपीइ) स्वास्थ्य पेशेवरों को उच्च स्तर की सुरक्षा दिलाने के लिए एक विशेष सुरक्षात्मक सूट है, जिसके लिए स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने कठोर तकनीकी आवश्यकताएं निर्धारित की हुई हैं। एचएलएल लाइफकेयर लिमिटेड भारत सरकार के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के तहत अस्पतालों और स्वास्थ्य सेवा संगठनों के लिए नामित एकल-खिड़की खरीद एजेंसी है। बेंगलुरु के अलावा पीपीइ कवरऑल तमिलनाडु के तिरुपुर, चेन्नई और कोयंबटूर, गुजरात के अहमदाबाद और वड़ोदरा, पंजाब के फगवाड़ा और लुधियाना, महाराष्ट्र के कुसुमनगर और भिवंडी, राजस्थान के डूंगरपुर तथा कोलकाता, दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम और कुछ अन्य स्थानों पर अनुमोदित उत्पादन इकाइयों द्वारा निर्मित किये जा रहे हैं। अब तक कुल उत्पादन लगभग एक मिलियन कवरऑल इकाइयों का हो चुका है।

                  जनवरी 2020 के अंतिम सप्ताह के दौरान डब्ल्यूएचओ  वर्ग-3 एक्सपोजर प्रेशर के अनुसार कवर के लिए आइएसओ 160033 का या इसके समकक्ष तकनीकी मानक निर्धारित किया गया था। ऐसी सामग्रियों का निर्माण कुछ अंतरराष्ट्रीय कंपनियों द्वारा किया जा रहा था, जिन्होंने अत्यधिक उत्पादन तथा स्रोत देशों द्वारा निर्यात पर प्रतिबंध के कारण आपूर्ति करने में असमर्थता व्यक्त की थी। केवल एक सीमित मात्रा की पेशकश की गयी थी, जिसकी स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के खरीद संगठन द्वारा खरीद कर ली गयी। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने दो मार्च को तकनीकी उपलब्धता को अंतिम रूप दिया। यह स्वदेशी उपलब्धता और चिकित्सा क्षेत्र विशेषज्ञों के परामर्श के आधार पर थी। कोविड-19 मामलों से निपटने वाले हेल्थकेयर पेशेवरों की सुरक्षा के लिए उच्च स्तर की तकनीकी आवश्यकता को ध्यान में रखा गया। बिक्री प्रक्रिया में भाग लेने के लिए पर्याप्त क्षमता रखने वाले निमार्ताओं को आमंत्रित करते हुए विनिर्देश पांच मार्च को एचएलएल लाइफकेयर लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित किये गये थे। अभी देश में चार प्रयोगशालाएं हैं, जिनमें सिंथेटिक ब्लड पेनिट्रेशन रेसिस्टेंस टेस्ट सुविधाओं के साथ-साथ कोविड-19 के लिए आवश्यक परीक्षण और प्रमाणित बॉडी कवर (पीपीइ) आयोजित करने के लिए आवश्यक अनुमति हैं।

                 स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा पीपीइ किट आवश्यकता के अनुसार राज्यों को भेजे जा रहे हैं। आपूर्ति शृंखला को कारगर बनाने, अड़चनों को दूर करने और स्वास्थ्य पेशेवरों के लिए आवश्यक सभी सामग्रियों की एक स्थिर आपूर्ति बनाये रखने के लिए स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय फार्मास्यूटिकल्स विभाग और कपड़ा मंत्रालय चौबीसों घंटे सातों दिन विभिन्न उद्योग निकायों, हितधारकों और निर्माताओं के साथ लगातार काम कर रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदेश में रिकवरी रेट बढ़कर 22.17 प्रतिशत हुआ, 85 जिलों में 14 दिनों से कोई मामला नहीं
    Next Article होटल अलकोर मामले में नपे बिष्टुपुर थाना प्रभारी, होटल मालिक और मैनेजर समेत पांच गये जेल
    azad sipahi

      Related Posts

      केंद्र की सुप्रीम कोर्ट से अपील- अंतरिम आदेश के लिए सुनवाई इन तीन मुद्दों तक ही सीमित रखें

      May 20, 2025

      आईबी प्रमुख तपन कुमार डेका का कार्यकाल एक साल बढ़ा

      May 20, 2025

      कर्नल सोफिया पर मप्र के मंत्री विजय शाह के विवादित बयान मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन

      May 20, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • शराब घोटाले में तत्कालीन उत्पाद सचिव विनय चौबे व संयुक्त आयुक्त गजेंद्र सिंह अरेस्ट
      • आदिवासी विरोधी सरकार की टीएससी बैठक में जाने का कोई औचित्य नहीं : बाबूलाल मरांडी
      • जेपीएससी में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती के लिए इंटरव्यू 22 से
      • नये खेल प्रशिक्षकों की बहाली प्रक्रिया जल्द, प्राथमिक सूची तैयार
      • यूपीए सरकार ने 2014 में सरना धर्म कोड को किया था खारिज : प्रतुल शाह देव
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version