Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 10
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»छात्र और मजदूरों की वापसी पर भाजपा ने झारखंड सरकार पर साधा निशाना, बाबूलाल और दीपक प्रकाश बोले केंद्र के सहयोग से ही हुआ संभव
    Breaking News

    छात्र और मजदूरों की वापसी पर भाजपा ने झारखंड सरकार पर साधा निशाना, बाबूलाल और दीपक प्रकाश बोले केंद्र के सहयोग से ही हुआ संभव

    azad sipahiBy azad sipahiMay 1, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची।  प्रदेश भाजपा ने मजदूरों और छात्रों की घर वापसी भाजपा ने राज्य सरकार पर निशाना साधा। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि स्पेशल ट्रेन से तेलंगाना से वापस लौट रहे मजदूरों को लाने का श्रेय झारखंड सरकार को नहीं है। मुख्यमंत्री समेत झामुमो नेता अकारण इसका श्रेय ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को अपने श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता का बयान देखना चाहिए जिसमें उन्होंने कहा है कि तेलंगाना से श्रमिकों के लौटने की जानकारी राज्य सरकार को फेसबुक और व्हाट्स एप पर मिली। उन्होंने यह भी कहा है कि इसमें झारखंड सरकार की कोई भूमिका नहीं है और इसका श्रेय केंद्र और तेलंगाना सरकार को जाता है। श्री प्रकाश ने कहा कि अगर मुख्यमंत्री और राज्य सरकार दूसरों के कार्य का श्रेय लेने की बजाय खुद पहल करते तो बड़ी संख्या में छात्र पहले ही लौट गये होते। दीपक प्रकाश ने कहा कि बताया की शीघ्र ही दूसरे बड़े शहरों से भी ट्रेनों के जरिए छात्रों और मजदूरों को वापस लाने का कार्य शुरू हो जायेगा। राज्य सरकार से आग्रह किया की वह लौट रहे मजदूरों के रोजगार सृजन का ब्लू प्रिंट बनाये। इसके लिए विपक्ष सभी सकारात्मक सहयोग करने के लिए तैयार है। वहीं भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने कहा कि मजदूर दिवस पर भारत सरकार ने लॉकडाउन में झारखंड के प्रवासी मजदूरों के लिए पहली ट्रेन चलाने का श्रीगणेश कर बड़ी सौगात दी है। तेलंगाना से ट्रेन चलने से वहां फंसे मजदूरों को राहत मिली है। अब सुरक्षित तरीके से इसी तरह दूसरे राज्यों में फंसे मजदूरों, रोगियों और छात्रों के झारखंड वापस लौटने का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वे सभी जल्दी ही अपने घरों को पहुंच जायेंगे। इसके लिए भारत सरकार और रेल मंत्रालय का आभार।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleरिम्स का माइक्रोबायोलॉजी डिपार्टमेंट 4 दिन के लिए सील, तकनीशियनों की हड़ताल भी बनी परेशानी
    Next Article सीएम संग कांग्रेसी मंत्रियों ने की बैठक, लौटनेवाले मजदूरों के रोजगार को लेकर दिये सुझाव
    azad sipahi

      Related Posts

      राज्यपाल ने भगवान बिरसा मुंडा की 125वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

      June 9, 2025

      भाजयुमो ने यातायात पुलिस के व्यवहार में सुधार की मांग को लेकर एसएसपी को सौंपा पत्र

      June 9, 2025

      बिरसा मुंडा का 125वां शहादत दिवस धूमधाम से मनाया गया

      June 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version