Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, May 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»स्पोर्ट्स»क्रिकेट»कोहली ने ‘महान कप्तान’ होने के संकेत दे दिये हैं: लोकेश राहुल
    क्रिकेट

    कोहली ने ‘महान कप्तान’ होने के संकेत दे दिये हैं: लोकेश राहुल

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीJanuary 18, 2017No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कटक:  सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल ने आज कहा कि भारतीय कप्तान विराट कोहली ने अपनी उर्जा, जुनून और उदाहरण पेश करने के अपने जज्बे से ‘महान कप्तान’ होने के संकेत पहले ही दे दिये हैं। राहुल ने इंग्लैंड के खिलाफ बाराबती स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले दूसरे वनडे अंतरराष्ट्रीय मैच की पूर्व संध्या पर अपने कप्तान की तारीफों के पुल बांधे। मेजबान टीम तीन मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त बनाये है।

    राहुल ने पत्रकारों से कहा, ‘यह दिखता है कि कोहली ने हमारे सामने कैसे उदाहरण पेश किये हैं। उसने कई बार टीम के लिये शानदार प्रदर्शन किया है। हम उनका अनुकरण करते हैं और देखते हैं कि वह अपनी पारी कैसे आगे बढ़ाता है। वह मैदान पर किस तरह की उर्जा, उत्साह और जुनून दिखाता है। इसका असर हम सभी पर पड़ता है। हम उससे काफी कुछ सीखते हैं।’

    उन्होंने कहा, ‘वह ऐसा खिलाड़ी है जो सिर्फ व्यक्तिगत तौर पर शानदार प्रदर्शन करने के बारे में नहीं सोचता बल्कि वह टीम को भी अपने साथ ले जाना चाहता है। वह हमें हमेशा रास्ता दिखाता है, अपने अनुभव साझा करता है और हमें प्रतिक्रिया भी देता हैं, हमें बताता है कि हम किस तरह से बेहतर कर सकते थे। यह महान कप्तान के संकेत हैं।’ कोहली को सीमित ओवरों की कप्तानी सौंपे जाने के तुंरत बाद पहले मुकाबले में मेहमान टीम ने 50 ओवरों में 351 रन का असंभव लक्ष्य दिया था जिसके बाद कोहली ने केदार जाधव के साथ मिलकर अपना 27वां शतक जड़ा और भारत को शानदार जीत दिलायी। महेंद्र सिंह धोनी के कप्तानी छोड़ने के बारे में राहुल ने कहा कि दोनों का टीम में होना अच्छा है।

    राहुल ने कहा, ‘अभी सिर्फ एक ही मैच हुआ है, लेकिन जो खिलाड़ी टेस्ट टीम का हिस्सा हैं, वे जानते हैं कि वह कितना आक्रामक कप्तान है। हमें विराट के नेतृत्व में खेलना पसंद है।’ उन्होंने कहा, ‘उसने हमेशा मेरा समर्थन किया है और ऐसा युवा कप्तान होना अच्छा है और साथ ही हमारे साथ टीम में महेंद्र सिंह धोनी है जो कप्तान के तौर पर सिर्फ विराट को ही सलाह नहीं देते बल्कि युवाओं को भी सलाह देते हैं। दोनों का टीम में होना अच्छा है।’ पारी का आगाज करने के लिये अजिंक्य रहाणे के साथ थोड़ी सी प्रतिस्पर्धा है लेकिन राहुल ने कहा कि यह प्रेरणादायी है।

    उन्होंने कहा, ‘हम जानते हैं कि अन्य खिलाड़ी भी काफी सक्षम हैं। यही चीज मुझे सुबह उठाती है और हर दिन कड़ी ट्रेनिंग कराती है। इससे हर दिन कड़ा अभ्यास करता हूं।’ राहुल ने कहा, ‘मेरा स्थान लेने के लिये बेंच पर काफी प्रतिभाशाली खिलाड़ी इंतजार कर रहे हैं। यह अच्छा स्थान है। टीम में प्रतिस्पर्धा पसंद है। हम कभी भी प्रतिस्पर्धा या अन्य खिलाड़ियों के दबाव की शिकायत नहीं करते। यह आपको प्रेरित करता है। हम इसे सकारात्मक रूप से लेते हैं। हम हमेशा सकारात्मक बने रहने की कोशिश करते हैं।’ पारी का आगाज करने की जोड़ियों के बारे में पूछने पर राहुल ने कहा, ‘इसे मेरे उपर कोई असर नहीं पड़ता। यह कोच और कप्तान का सिरदर्द है। हम एक स्थान के लिये प्रतिस्पर्धा करने वाले खिलाड़ियों का होना पसंद करेंगे। हमें कड़ी ट्रेनिंग करनी चाहिए।’

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहॉकी इंडिया लीग मेरे लिये नयी शुरूआत करेगी: लकड़ा
    Next Article दुनिया के सबसे कीमती खिलाड़ी हैं अश्विन: डेव वाटमोर
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    युवा कार्तिक की तारीफ में गायकवाड़ बोले- उसमें हर परिस्थिति में ढलने की है काबिलियत

    May 3, 2026

    आईपीएल 2026: अभिषेक शर्मा और क्लासेन ने ऑरेंज कैप रेस में मारी बाजी, मलिंगा पर्पल कैप में सबसे आगे

    April 30, 2026

    भारतीय अंडर-17 महिला टीम एएफसी एशियाई कप के लिए सूझो पहुंची

    April 27, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • सुवेंदु अधिकारी होंगे पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री, कोलकाता में विधायक दल के नेता चुने गए
    • खादगड़ा जमीन विवाद: हाई कोर्ट ने याचिकाकर्ता को फटकारा, शपथ पत्र में गलत जानकारी देने पर अवमानना नोटिस जारी
    • झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा भाषा विवाद: वित्त मंत्री के नेतृत्व में उच्च स्तरीय समिति गठित
    • भारत में एआई इंफ्रास्ट्रक्चर, सर्वर, ड्रोन निर्माण में निवेश की संभावनाएं तलाश रहा गूगल : वैष्णव
    • अरुणाचल प्रदेश के पापुम पारे जिला में 3.6 तीव्रता का भूकंप
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    Palamu Division

    • Garhwa
    • Palamu
    • Latehar

    Kolhan Division

    • West Singhbhum
    • East Singhbhum
    • Seraikela Kharsawan

    North Chotanagpur Division

    • Chatra
    • Hazaribag
    • Giridih
    • Koderma
    • Dhanbad
    • Bokaro
    • Ramgarh

    South Chotanagpur Division

    • Ranchi
    • Lohardaga
    • Gumla
    • Simdega
    • Khunti

    Santhal Pargana Division

    • Deoghar
    • Jamtara
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahebganj

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version