Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, June 5
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»स्वास्थ्यकर्मियों की सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता: हेमंत सोरेन
    Breaking News

    स्वास्थ्यकर्मियों की सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता: हेमंत सोरेन

    azad sipahiBy azad sipahiMay 12, 2020Updated:May 13, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास में फिया फाउंडेशन के झारखंड स्टेट हेड जॉनसन टोपनो ने मिलकर सुरक्षा किट सौंपा। कोरोना वायरस के उपचार में क्रियाशील स्वास्थ्यकर्मियों के लिए 1.56 करोड़ से ज्यादा रुपये के व्यक्तिगत सुरक्षा किट राज्य सरकार को प्रदान किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के विभिन्न अस्पतालों में कार्यरत स्वास्थ्य कर्मियों के लिए पार्टनरिंग होप इनटू एक्शन (फिया) फाउंडेशन द्वारा राज्य सरकार को सहयोग के रूप में दिया गया व्यक्तिगत सुरक्षा किट सराहनीय है। अस्पतालों में कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों की सेवा में लगे डॉक्टर्स सहित सभी स्वास्थ्य कर्मियों को व्यक्तिगत सुरक्षा किट उपलब्ध कराना राज्य सरकार की प्राथमिकता रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कई स्वयंसेवी संस्था इस संकट की घड़ी में राज्य सरकार के साथ समन्वय स्थापित कर इस विपदा से निपटने में सकारात्मक कार्य कर रही है। इन सभी संस्थाओं को धन्यवाद देता हूं। उन्होंने कहा कि हम सभी लोग एकजुट होकर कोविड-19 से इस लड़ाई में सफलता हासिल कर सकेंगे।

    फिया फाउंडेशन के स्टेट हेड जॉनसन टोपनो ने कहा कि अजीम प्रेमजी फिलांथरोपिक इनीशिएटिव के सौजन्य से झारखंड राज्य के विभिन्न अस्पतालों में कोविड-19 संक्रमण मरीजों के इलाज में कार्यरत डॉक्टर्स, नर्स सहित सभी स्वास्थ्य कर्मियों की सुरक्षा के लिए व्यक्तिगत सुरक्षा किट राज्य सरकार को उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विपदा की इस घड़ी में फिया फाउंडेशन प्रतिबद्धता के साथ समाज सेवा के क्षेत्र में अपनी महती भूमिका निभा रहा है। कोरोना वायरस के इस जंग में कार्यरत स्वास्थ्य कर्मियों के प्रति हमारी संस्था बेहद संवेदनशील है। मौके पर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का, मुख्यमंत्री के प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद, मुख्यमंत्री के वरीय आप्त सचिव सुनील श्रीवास्तव, फिया फाउंडेशन के फाइनेंस मैनेजर रोबिन सत्यार्थी, वोलेंटियर कंट्रोल रूम मनदीप पंथ एवं समीर बाड़ा उपस्थित थे।

    मरीजों की सेवा में जुटीं नर्सों को नमन: हेमंत
    रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस पर मरीजों की सेवा में दिन-रात जुटी नर्सों को नमन किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि विश्व की पहली नर्स फ्लोरेंस नाइटिंगेल के सम्मान में यह दिन मनाया जाता है। देश और राज्य की नर्सों ने फ्लोरेंस नाइटिंगेल की विरासत और सिद्धांतों को आत्मसात करते हुए कोरोना संक्रमण पर जीत सुनिश्चित करने के लिए चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों के साथ परिश्रम कर रहीं हैं। ईश्वर सदैव पुनीत कार्य में जुटीं नर्सों को शक्ति प्रदान करें।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleनीरव मोदी का कोर्ट में पैंतरा, मानसिक बीमारी है
    Next Article केंद्र का राज्यों को इशारा, ‘अब नहीं मिलेगा खुले हाथों से पैसा’
    azad sipahi

      Related Posts

      झारखंड बंद को लेकर समर्थक सड़क पर उतरे, पुलिस अलर्ट

      June 4, 2025

      झारखंड बंद का जमशेदपुर में कोई असर नहीं

      June 4, 2025

      मानगो के एक फ्लैट से लाखों की चोरी, पुलिस जांच में जुटी

      June 4, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • देश में कोरोना के मामले बढ़कर हुए 4,302, पिछले 24 घंटे में 7 लोगों को मौत
      • आईपीएल खिताब जीतने पर कोहली ने कहा-ये जीत आत्मा को सुकून दे रही है
      • 17 साल का सूखा खत्म, आरसीबी बनी आईपीएल चैंपियन, फाइनल में पंजाब को 6 रन से हराया
      • पाकिस्तान के खिलाफ दुनिया घूम कर स्वदेश लौटे अभिषेक, विदेशमंत्री की बैठक से बनाई दूरी
      • गाजा में जीएचएफ ने मानवीय सहायता का वितरण रोका
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version