Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»व्यवसायी दीपक सांवरिया ने बोकारो के डीआइजी को मेल से भेजा शिकायत पत्र
    Jharkhand Top News

    व्यवसायी दीपक सांवरिया ने बोकारो के डीआइजी को मेल से भेजा शिकायत पत्र

    azad sipahiBy azad sipahiMay 20, 2020No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    आजाद सिपाही संवाददाता
    धनबाद। इधर मीडिया में हाल में चर्चा में आये धनबाद के व्यवसायी दीपक सांवरिया ने बोकारो के डीआइजी प्रभात कुमार को मेल से एक शिकायत पत्र भेजा है। इसमें दीपक सांवरिया ने कहा है कि 6 अक्तूबर 2017 को उन्होंने सीबीआइ को यह शिकायत पत्र भेजा था।
    इसमें मनोज गुप्ता का फोन नंबर भी था। उसे झारखंड के किसी अन्य उच्चाधिकारी को नहीं भेजा गया था, क्योंकि एडीजी अनुराग गुप्ता उस समय पद पर थे। शिकायत पत्र में सांवरिया ने कहा है कि पश्चिम बंगाल के पुरुलिया के दुबरा में उनका एक प्लांट है, जिसका नाम कन्हैया पावर प्राइवेट लिमिटेड है। उस समय बंगाल के एसपी जय विश्वास ने पाड़ा थाना के माध्यम से मेरे प्लांट में सूचना भिजवायी कि वहां संचालन बंद कर दिया जाये और पुरुलिया एसपी से मिलने को कहा। जब मेरा प्रतिनिधि पुरुलिया एसपी से मिला, तो उन्होंने मनोज गुप्ता का फोन नंबर दिया।

    जब मेरे प्रतिनिधि ने मनोज गुप्ता को फोन किया, तो उन्होंने सुनील वर्मा (अशोक वर्मा) का नंबर दिया। तब हमें यह जानकारी मिली कि उन लोगों ने तीन और प्लांट मालिकों को प्लांट बंद करने के लिए कहा है। जब हम लोगों ने उनसे बात की, तो सुनील वर्मा उर्फ अशोक वर्मा ने हम चारों को जिसमें सुधीर चोटाला, सुमित सांवरिया, अमित सांवरिया और मेरे प्रतिनिधि आयुष चौधरी शामिल थे, से बात की और हमें व्यक्तिगत रूप से धनबाद क्लब आने को कहा। वहां सुधीर चोटाला और मेरे प्रतिनिधि आयुष चौधरी से 35-35 लाख और बाकी दो लोगों से 25-25 लाख रुपये की मांग की गयी। मेरे प्रतिनिधि ने धनबाद क्लब में हुई इस बैठक और पूरी बातचीत को रिकार्ड कर लिया।

    यह बातचीत मैं मेल में नहीं भेज पा रहा हूं, क्योंकि इसका आकार बहुत बड़ा है। मैं इसे पेन ड्राइव के जरिये कभी भी शेयर कर सकता हूं। जहां तक मेरी जानकारी है, मुझे छोड़ कर बाकी तीन लोगों ने पैसा दे दिया और मुझे मनोज गुप्ता ने सूचित किया कि मुझे प्लांट चलाने के लिए हर कीमत पर रकम देनी ही होगी। मनोज गुप्ता, एडीजी अनुराग गुप्ता से जुड़ा है। मैंने तत्कालीन एसएसपी मनोज रतन चोथे को मैसेज के माध्यम से यह जानकारी देने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने इसे नजरअंदाज कर दिया। मैंने बंगाल पुलिस के पास भी एक शिकायत दर्ज करायी, लेकिन उन्होंने कहा कि वे एसएसपी के सहयोग के बिना इसमें कुछ नहीं कर सकते और किसी को गिरफ्तार भी नहीं कर सकते। इससे पहले 2010 में मुझे दो ट्रकों के मामले में एसपी ने बुलाया था। वह काफी सख्त थीं। वहां कोई पैरवी नहीं चल सकती थी। उस समय योगेंद्र अग्रवाल (मोहन बाबू ) ने मुझसे कहा था कि इस केस को पुलिस से हटा कर सीआइडी को सौंपने के लिए पचास लाख रुपये देने होंगे। चूंकि मेरा मामला सही था, मैंने कुछ नहीं किया और अदालत से केस खारिज हो गया।
    वहीं धनबाद में दीपक सांवरिया ने आजाद सिपाही के संवाददता से बातचीत में सीएम हेमंत सोरेन से यह मांग की है कि उनके प्रकरण की जांच करायी जाये, वह गवाही देने को तैयार हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमैंने किसी मनोज गुप्ता को कोई भी गलत काम करने को नहीं कहा : अनुराग गुप्ता
    Next Article जांच के लिए लाइन में खड़े प्रवासी मजदूर की मौत
    azad sipahi

      Related Posts

      झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल

      June 7, 2025

      पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास

      June 7, 2025

      गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा

      June 7, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version