Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, June 19
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»स्पोर्ट्स»अन्य खेल»खिलाड़ियों को अकेले अभ्यास करना होगा
    अन्य खेल

    खिलाड़ियों को अकेले अभ्यास करना होगा

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskMay 22, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) ने अभ्यास के लिए मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) की घोषणा कर दी जिसके तहत रिले अभ्यास में बेटन एक दूसरे के हाथ में नहीं सौप सकेंगे। मुक्केबाज रिंग में नहीं उतरेंगे और इंडोर बैडमिंटन कोर्ट पर सिर्फ सिंगल्स खिलाड़ी अभ्यास करेंगे लेकिन अभ्यास कब शुरू होगा, यह स्पष्ट नहीं है।

    एथलेटिक्स, हॉकी, बैडमिंटन, मुक्केबाजी और निशानेबाजी समेत 11 खेलों में आउटडोर अभ्यास की अनुमति दे दी गई है। भारोत्तोलक, तीरंदाज, साइकिलिस्ट, तलवारबाज, पहलवान और टेबल टेनिस खिलाड़ी भी सुरक्षा उपायों के साथ अभ्यास कर सकते हैं। इसके साथ ही संपर्क खेलों में स्पारिंग (अभ्यास के साथी) के इस्तेमाल पर भी रोक लगा दी गई है जबकि स्विमिंग पूल का इस्तेमाल भी अभी नहीं कर सकेंगे।

    गृह मंत्रालय ने लॉकडाउन के चौथे चरण में खेल परिसरों और स्टेडियमों के इस्तेमाल की अनुमति दे दी है, लेकिन यह नहीं बताया कि कोरोना वायरस महामारी के बीच अभ्यास कब बहाल होगा।

    भारतीय ओलंपिक संघ (आइओए) के अध्यक्ष नरेंद्र बत्रा और महासचिव राजीव मेहता के बीच खिलाडि़यों की ट्रेनिंग को लेकर मतभेद होने लगे हैं। मेहता ने कहा, “जब कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं तो हम ट्रेनिंग को फिर से शुरू करने को लेकर क्योंकि दौड़ रहे हैं। उम्मीद की जा रही है कि आगामी महीनों में कोरोना के मामले और बढ़ेंगे। ये एथलीट हमारे राष्ट्रीय खजाना है और उनका स्वास्थ्य हमारे लिए पहली प्राथमिकता है। उन्हें फिर से ट्रेनिंग शुरू करने का दबाव बनाना सही नहीं है। अगर उनमें से किसी को कोरोना हो गया तो उसका जिम्मेदार कौन होगा।”

    इससे पहले गुरुवार के दिन ही बत्रा ने मेहता को पत्र लिखकर सूचित किया कि महासचिव के रूप में उनकी कुछ जिम्मेदारियों को वापस ले लिया जाएगा। बत्रा ने कहा, ‘मैंने फैसला किया है कि आपके काम को कुछ कम कर दिया जाएगा और दिल्ली में कुछ लोगों के साथ आपकी जिम्मेदारियों को विभाजित कर दिया जाएगा। इससे आप नैनीताल में अपने परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत कर पाएंगे और साथ ही उत्तराखंड में अपने व्यवसाय पर ध्यान लगा पाएंगे।”

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleएफएम रेडियो सेक्टर को जिंदा रखने के लिए सरकार से गुहार
    Next Article मनोज गुप्ता ने अपने रिश्तेदार को रखवा दिया रांची के साइबर थाना में
    azad sipahi desk

      Related Posts

      राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के साथ प्रशिक्षु अधिकारियों की शिष्टाचार भेंट

      June 18, 2025

      हिमाचल के लिए केंद्र से 2006 करोड़ रुपये की मंजूरी, जेपी नड्डा ने जताया आभार

      June 18, 2025

      केदारनाथ यात्रा मार्ग पर भूस्खलन, दो पालकी मजदूरों की मौत, तीन घायल

      June 18, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • खूंटी का  बनई पुल टूटा, खूंटी-सिमडेगा मुख्य मार्ग पर आवागमन ठप
      • झारखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 56 आईएएस अधिकारियों का तबादला
      • भारी बारिश से जन जीवन प्रभावित, रौद्र रूप में नजर आ रहे खूंटी के जलप्रपात
      • एमएड सेमेस्टर वन की परीक्षा 30 जून से
      • फ्लाईओवर का नामकरण मदरा मुंडा के नाम पर करने की मांग
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version