Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, May 2
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»स्पोर्ट्स»क्रिकेट»भारत की नजरें इंग्लैंड का सूपड़ा साफ करने पर
    क्रिकेट

    भारत की नजरें इंग्लैंड का सूपड़ा साफ करने पर

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीJanuary 21, 2017No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कोलकाता:  श्रृंखला में अजेय बढत बनाने के बाद आत्मविश्वास से लबरेज भारतीय क्रिकेट टीम कल इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे और आखिरी एक दिवसीय मैच के जरिये ‘क्लीन स्वीप’ करके पांच महीने के भीतर होने वाली चैम्पियंस ट्राफी से पहले अपने हौसले बुलंद करना चाहेगी। इंग्लैंड की टीम अभी तक इस दौरे पर एक भी जीत दर्ज नहीं कर सकी है। टेस्ट श्रृंखला में सफाये के बाद दोनों वनडे मैच भी वह हार गई। कटक में दूसरे वनडे में युवराज सिंह और महेंद्र सिंह धोनी की करिश्माई जोड़ी ने भारत को 15 रन से जीत दिलाई। इयोन मोर्गन की टीम ने कटक में 382 रन के मुश्किल लक्ष्य का पीछा करते हुए और पुणे में 351 रन बनाने के बाद जीत की दहलीज के पास पहुंचकर घुटने टेके। मोर्गन ने कटक में 81 गेंद में 102 रन बनाये और लग रहा था कि उनकी पारी युवराज और धोनी की 256 रन की रिकार्ड साझेदारी पर भारी पड़ जायेगी लेकिन ऐसा हुआ नहीं। अभी तक भारत के लिये श्रृंखला की खोज केदार जाधव रहे हैं जिन्होंने पुणे में 76 गेंद में 120 रन बनाये। कटक में धोनी और युवराज का जलवा रहा जिन्होंने चैम्पियंस ट्राफी से पहले अपनी उपयोगिता साबित कर दी। तीसरे मैच के जरिये भारतीय टीम सलामी जोड़ी की अपनी समस्या दूर करने के इरादे से उतरेगी। शिखर धवन का खराब फार्म चिंता का सबब बना हुआ है जिन्होंने पिछले दो वनडे में एक और 11 रन बनाये। भारत के पास फार्म में चल रहे अजिंक्य रहाणे जैसा खिलाड़ी है लिहाजा धवन के लिये अब समय कम बचा है।

    दूसरे सलामी बल्लेबाज केएल राहुल टेस्ट के अपने फार्म को वनडे में दोहरा नहीं सके हैं जिन्होंने दो वनडे में आठ और पांच रन बनाये। रोहित शर्मा चोट के कारण बाहर है और इस मैदान पर उनकी कमी खलेगी जहां दो साल पहले उन्होंने 264 रन बनाकर विश्व रिकार्ड कायम किया था। श्रीलंका के खिलाफ 13 नवंबर 2014 को खेले गए उस मैच में रोहित की पारी के दम पर भारत ने पांच विकेट पर 404 रन बनाकर 153 रन से जीत दर्ज की थी। बाकी बल्लेबाजी क्रम स्थिर लग रहा है। विराट कोहली हालांकि गेंदबाजी में बदलाव कर सकते हैं। हार्दिक पंड्या ने कटक में 60 रन दिये और उन्हें कोई विकेट नहीं मिला। दूसरी ओर उमेश यादव की जगह उतारे गए भुवनेश्वर कुमार ने डैथ ओवरों में काफी संतुलित गेंदबाजी की। पिछले मैच में कुल 747 रन बने और ऐसे हालात में दोनों टीमों के गेंदबाजों की भूमिका अहम हो जायेगी। इंग्लैंड के लिये बेन स्टोक्स ने बल्ले से कमाल दिखाया लेकिन पुणे और कटक दोनों मैचों में काफी रन दिये। आदिल रशीद की जगह आये लियाम प्लंकेट ने 9–10 रन प्रति ओवर की औसत से रन दिये। इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज एलेक्स हेल्स दाहिने हाथ में चोट के कारण बाहर हैं जिनकी जगह जानी बेयरस्टा ने ली है।

    टीमें:
    भारत: विराट कोहली (कप्तान), केएल राहुल, शिखर धवन, युवराज सिंह, एम एस धोनी, केदार जाधव, हार्दिक पंड्या, रविंद्र जडेजा, आर अश्विन, जसप्रीत बुमरा, भुवनेश्वर कुमार, अजिंक्य रहाणे, मनीष पांडे, उमेश यादव, अमित मिश्रा।

    इंग्लैंड: ईयोन मोर्गन (कप्तान), जासन रे, जो रूट, जोस बटलर, बेन स्टोक्स, मोईन अली, क्रिस वोक्स, डेविड विले, लियाम प्लंकेट, जैक बाल, सैम बिलिंग्स, लियाम डासन, जानी बेयरस्टा, आदिल रशीद।

    मैच का समय : दोपहर 1–30 से।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअच्छी गेंदबाजी के लिये भुवनेश्वर ने आईपीएल को श्रेय दिया
    Next Article सुशांत ने कृति सैनन और दोस्तों संग मनाया जन्मदिन
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    आईपीएल 2026: अभिषेक शर्मा और क्लासेन ने ऑरेंज कैप रेस में मारी बाजी, मलिंगा पर्पल कैप में सबसे आगे

    April 30, 2026

    भारतीय अंडर-17 महिला टीम एएफसी एशियाई कप के लिए सूझो पहुंची

    April 27, 2026

    आईपीएल 2026 : अभिषेक शर्मा का तूफानी शतक, हैदराबाद ने दिल्ली को 47 रन से हराया

    April 22, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • देशभर में ‘सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम’ का सफल परीक्षण, आपदा के समय तुरंत पहुंचेगी सूचना
    • झारखंड जनगणना-2027 का आगाज़: CM हेमंत सोरेन ने किया सेल्फ एन्यूमरेशन, जनता से सक्रिय भागीदारी की अपील
    • JAC 10वीं टॉपर शिवांगी के सपनों को मिला पंख, DC कंचन सिंह ने उठाया पढ़ाई का जिम्मा
    • नेपाल में अतिक्रमण हटाने के लिए आज भी चल रहा है बालेन का बुलडोजर
    • नेपाल दौरे मेंं अमेरिकी विशेष दूत ने सत्तारूढ़ दल के अध्यक्ष से की मुलाकात
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    Palamu Division

    • Garhwa
    • Palamu
    • Latehar

    Kolhan Division

    • West Singhbhum
    • East Singhbhum
    • Seraikela Kharsawan

    North Chotanagpur Division

    • Chatra
    • Hazaribag
    • Giridih
    • Koderma
    • Dhanbad
    • Bokaro
    • Ramgarh

    South Chotanagpur Division

    • Ranchi
    • Lohardaga
    • Gumla
    • Simdega
    • Khunti

    Santhal Pargana Division

    • Deoghar
    • Jamtara
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahebganj

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version