Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, August 4
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»दिल्ली में बनाए गए हरियाणा के मजदूरों के फर्जी स्क्रीनिंग दस्तावेज
    Breaking News

    दिल्ली में बनाए गए हरियाणा के मजदूरों के फर्जी स्क्रीनिंग दस्तावेज

    sonu kumarBy sonu kumarMay 26, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    दिल्ली की मुंडका थाना पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है जो चंद रुपयों के लिए मजदूरों के फर्जी स्क्रीनिंग दस्तावेज बनवाता था। इन्हीं दस्तावेजों के बूते प्रवासी मजदूरों को उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल ले जाया जा रहा था।

    सभी मजदूरों की स्क्रीनिंग करवाने के फर्जी कागजात एनपी बंगाली स्कूल, गोल मार्केट, मंदिर मार्ग के बने हैं। खास बात ये है कि मजदूर हरियाणा में रह रहे थे, फिर उनकी स्क्रीनिंग दिल्ली में कैसे हो गई? साथ ही दो ड्राइवरों ने नई दिल्ली डीएम कार्यालय और एक ने गुजरात से पास बनवाया हुआ था, जबकि ये ड्राइवर दूसरे राज्यों के रहने वाले हैं।
    जानकारों का कहना है कि इससे कोरोना बड़े स्तर पर फैल सकता है।

    मजदूरों से उनके गांव पहुंचाने के लिए पांच से छह हजार रुपये लिए गए थे। बाहरी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मुंडका मेट्रो स्टेशन के पास रात 11.30 बजे राजस्थान के नंबर की एक बस रोकी गई, जिसमें 46 प्रवासी मजदूर थे। ड्राइवर जीवनलाल ने बताया कि वह उन्हें टिकरी गांव बहादुरगढ़ व निजामपुर, हरियाणा से लेकर आया है और पश्चिमी बंगाल जा रहा है। उसने नई दिल्ली डीएम कार्यालय का पास व एनपी बंगाली स्कूल, गोल मार्केट से मजदूरों की स्क्रीनिंग होने के कागजात दिखाए।
    वह अजमेर का रहने वाला है और पास में उसने पता वसंत कुंज, दिल्ली का दिया हुआ था। जांच में ये पता फर्जी निकला। रात दो बजे यूपी नंबर की दो बसों को रोका गया। एक बस बुलंदशहर से आई थी और हरदोई जा रही थी। इस बस के ड्राइवर विजेंद्र सिंह ने भी नई दिल्ली डीएम का पास व बंगाली स्कूल से मजदूरों के स्क्रीनिंग के कागजात दिखाए।

    इस बस का रजिस्ट्रेशन नंबर भी बदला हुआ था। अलीगढ़ के रहने वाले विजेंद्र सिंह ने नारायणा, दिल्ली का पता लिखवा रखा था। दूसरी बस के ड्राइवर हरबिलास ने गांधीनगर, गुजरात के डीएम का पास बनवा रखा था। ये मजदूरों को हरियाणा से बिहार लेकर जा रहा था।

     

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleBihar Board के 15 लाख स्टूडेंट्स का इंतजार होगा खतम,जानें कितने बजे आयेगा Matric का रिजल्ट
    Next Article भीषण गर्मी से हाल हुए बेहाल, जानिए कब मिलेगी राहत और आज कितना रहेगा तापमान
    sonu kumar

      Related Posts

      शिबू सोरेन पूरे देश के दलित व आदिवासी समुदाय का बड़ा चेहरा थे : लालू यादव

      August 4, 2025

      यूपी: इटावा में हत्या के मामले में दोषी को हुई आजीवन कारावास, पचास हजार जुर्माना

      August 3, 2025

      हम वही खरीदेंगे जो भारतीयों की मेहनत से बना हो, प्रधानमंत्री ने स्वदेशी अपनाने का किया आह्वान

      August 2, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने गंगा राम अस्पताल में शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि दी
      • शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि देने सर गंगाराम अस्पताल पहुंचे राहुल और खरगे
      • संघर्षशील और जुझारू सख्शियत थे शिबू सोरेन
      • शिबू सोरेन पूरे देश के दलित व आदिवासी समुदाय का बड़ा चेहरा थे : लालू यादव
      • राहुल गांधी भारतीय नहीं, पाक-बांग्लादेशी सोच के हैं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version