Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, April 21
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»माइका उद्योग को पुनर्जीवित करे राज्य सरकार : बाबूलाल मरांडी
    Jharkhand Top News

    माइका उद्योग को पुनर्जीवित करे राज्य सरकार : बाबूलाल मरांडी

    azad sipahiBy azad sipahiMay 28, 2020No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    • 1980 के पहले यहां सैकड़ों माइंस का संचालन हुआ करता था
    • बिहार माइका एक्ट को विलोपित कर झारखंड माइका एक्ट बनाये सरकार

    आजाद सिपाही संवाददाता

    रांची। भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर गिरिडीह और कोडरमा के माइका उद्योग को पुनर्जीवित करने का आग्रह किया है।  श्री मरांडी ने कहा है कि कोरोना संकट में इस उद्योग को पुनर्जीवित करना जिले के लोगों के लिए वरदान साबित हो सकता है। इससे न सिर्फ लाखों लोगों को रोजगार मिलेगा बल्कि सरकार को भी राजस्व की प्राप्ति होगी। उन्होंने कहा कि गिरिडीह और कोडरमा जिला पूरी दुनिया में अबरख नगरी के रूप में विख्यात रहा है। यहां के अबरख की गुणवत्ता भी अच्छी है। 1980 के पहले यहां सैकड़ों माइंस का संचालन हुआ करता था जिससे लाखों लोगों को रोजगार मिलता था। विभिन्न कारणों से जीर्ण-शीर्ण अवस्था में पड़े इस व्यवसाय को पुनर्जीवित किया जाना चाहिए।

    मनरेगा और पौधारोपण से बड़ी आबादी को रोजगार देना मुश्किल

    उन्होंने कहा कि गिरिडीह और कोडरमा से लाखों की संख्या में मजदूर देश के विभिन्न हिस्सों में जाकर अपना जीविकोपार्जन करते हैं। कोरोना महामारी के कारण हुए लॉकडाउन के बाद से प्रवासी मजदूरों की घर वापसी का सिलसिला जारी है। बड़ी तादाद में प्रवासी मजदूर अपने घर वापस लौट भी आये हैं। अभी जो परिस्थितियां हैं उसमें स्थिति सामान्य होने में महीनों लगेंगे। प्रवासी मजदूर तुरंत अपने कार्यस्थल पर लौटेंगे इसकी संभावना दूर-दूर तक नहीं दिखती है। ऐसे में इन लाखों मजदूरों के समक्ष रोजी-रोटी की चिंता स्वाभाविक है। सरकार की ओर से मनरेगा और पौधा रोपण से रोजगार के अवसर उपलब्ध कराये जा रहे हैं पर ये नाकाफी हैं। उन्होंने कहा कि बिहार माइका एक्ट को विलोपित कर सरकार को झारखंड माइका एक्ट के रूप में नया एक्ट बनाना चाहिए। वहीं माइका व्यवसायियों के लाइसेंस का नवीकरण नहीं होने से भी सरकार को राजस्व की हानि हो रही है। 6 इंच से छोटे माइका और ढिबरा चुनने और उसके भंडारण तथा परिवहन पर वन विभाग तथा पुलिसिया कार्रवाई पर रोक लगाने की जरूरत है।

    ढिबरा चुननेवाले गरीबों को स्वनियोजन का अधिकार देने की जरूरत

    उन्होंने कहा कि वन विभाग और उसके बाहर ढिबरा चुननेवाले गरीबों को ढिबरा पिकर का नाम देकर उन्हें स्वनियोजन का अधिकार देने की जरूरत है। वहीं समुचित मात्रा में ढिबरा जमा होने पर विभाग की ओर से तय दर या नीलामी से माइका व्यवसासी को बेचकर उसकी कीमत का भुगतान तत्काल सुनिश्चित करना चाहिए। इसके अलावा भी माइका व्यवसायियों को उनके व्यवसायिक गंतव्य तक बिना व्यवधान के परिवहन की पारदर्शी व्यवस्था सरकार को करनी चाहिए। रैयती और गैर मजरुआ जमीन पर तो खनन पट्टा और अधिकार मिले ही, वैसे वन क्षेत्र जो नाम मात्र के वन रह गये हैं उन्हें भी वनभूमि के दायरे से बाहर कर वहां भी खनन पट्टा दिये जाने की जरूरत है। लगभग पचास माइका के माइंस चालू होने से 50 हजार से अधिक कुशल, अकुशल और अर्द्धकुशल मजदूरों को नियोजन मिल सकता है। शीट माइका और अन्य माइका के प्रसंस्करण से दो लाख मजदूरों का नियोजन किया जा सकता है। झारखंड में निवेश करने को इच्छुक व्यवसायी को बड़े भू-भाग पर माइंस की स्वीकृति देने की जरूरत है। इससे न सिर्फ हजारों करोड़ का निवेश होगा बल्कि प्रवासी मजदूरों को रोजगार मिलने का मार्ग भी प्रशस्त होगा। केवल माइका ही क्यों, जहां, जिस क्षेत्र में जिसकी बहुलता है उसे उस क्षेत्र के लिए रोजगार का प्रमुख साधन बनाकर अपने ही क्षेत्र में लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में पहल करने की जरूरत है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसामर्थ्य के अनुसार कोरोना की जंग की भागीदारी निभायें: हेमंत
    Next Article कोरोना साये के बीच मैट्रिक-इंटर की कॉपियों का मूल्यांकन शुरू
    azad sipahi

      Related Posts

      जमीन कारोबारी को अपराधियों ने मारी गोली, हालत गंभीर

      April 21, 2026

      मॉल के पास मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, जांच में जुटी पुलिस

      April 21, 2026

      महिला ने की खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस

      April 21, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • बंगाल की जनता भाजपा सरकार बनाने के लिए तैयार है : रेखा गुप्ता
      • जमीन कारोबारी को अपराधियों ने मारी गोली, हालत गंभीर
      • मॉल के पास मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, जांच में जुटी पुलिस
      • महिला ने की खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस
      • नोएडा श्रमिक हिंसा मामले में बिगुल मजदूर दस्ता के दो सदस्य गिरफ्तार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version