Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, August 25
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»एनसीआर सहित राष्ट्रीय राजमार्ग पर दिल्ली बार्डर सील, आवाजाही बंद
    Breaking News

    एनसीआर सहित राष्ट्रीय राजमार्ग पर दिल्ली बार्डर सील, आवाजाही बंद

    azad sipahiBy azad sipahiMay 29, 2020No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    – केंद्रीय गृह मंत्रालय व कोर्ट द्वारा अनुमति दी गई वाहन ही कर रहे हैं दिल्ली बार्डर पार
    – गृह मंत्री अनिल विज की सख्ती के बाद पुलिस हुई अलर्ट 

    चंडीगढ़ । राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे जिलों में कोरोना बेकाबू हो रहा है। पिछले तीन दिन में करीब 300 नए मामलों में इजाफा हुआ है, जो ज्यादातर दिल्ली से जुड़े हुए हैं। लिहाजा दिल्ली से आ रहे संक्रमण को रोकने के लिए हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने दिल्ली बार्डर को सील करने के आदेश जारी किए। आदेश मिलते ही गुरुवार रात्रि को ही दिल्ली से सटे जिलों में बार्डर पूरी तरह सील करने के शुक्रवार सुबह आवाजाही पूरी तरह रोक दी गई।
    शुक्रवार सुबह जब दिल्ली से हरियाणा आने वाले और हरियाणा से दिल्ली जाने वाले लोगों की आवाजाही शुरू हुई तो बार्डर पर आदेशों का हवाला दे उन्हें वापस लौटा दिया गया। केवल उन्हें ही बार्डर पार करने की अनुमति दी गई, जिनके पास ई-पास था। पुलिस ने गुरुग्राम, सोनीपत, झज्जर व फरीदाबाद सहित अन्य तमाम रास्तों को सील कर दिया गया, जिनके जरिये दिल्ली व हरियाणा में आवाजाही होती है। गुरुग्राम, सोनीपत व झज्जर में वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। लोगों ने बार्डर पार करने के लिए लॉकडाउन-4 की राहत का हवाला भी दिया, लेकिन पुलिस ने किसी की एक न सुनी और उन्हें ही बार्डर पार करने की अनुमति दी, जिसके पास ई-पास था।

    उल्लेखनीय है कि गृह मंत्री अनिल विज ने प्रदेश में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामलों पर चिंता जताते हुए गुरुवार को दिल्ली बार्डर सील करने के आदेश दिए थे। विज की ओर से आदेश में स्पष्ट किया है कि जिन कैटेगरी को केंद्रीय मंत्रालय व कोर्ट ने आने-जाने की छूट दी है, उनके अलावा आवागमन पूरी तरह बंद रहेगा।

    लॉकडाउन-4 में एकाएक बढ़े मामलों को नियंत्रित करने के लिए सरकार लॉकडाउन-5 को भी लागू करने की योजना बना रही है। ताकि प्रदेश में लगातार बढ़ रहे मामलों को कम किया जाए सके। पिछले चार दिनों में 300 से ज्यादा मामले आने पर रिकवरी व डबलिंग रेट पूरी तरह बिगड़ चुका है। डबलिंग रेट 19 दिन से घटकर 16 दिन पर पहुंच गया को रिकवरी रेट भी 58.58 पर अटक गया है।
    फिलहाल, प्रदेश में यूएसए से लौटे 21 लोगों, 14 इटली नागिरकों व 133 जमातियों को मिलाकर संक्रमितों का आंकड़ा 1504 पर पहुंच गया है। इनमें सबसे ज्यादा गुरुग्राम में 405, फरीदाबाद में 276,  सोनीपत में 180, झज्जर में 97, नूंह में 66, पानीपत में 60, पलवल में 51, अंबाला में 47, करनाल में 42, महेंद्रगढ़ में 36, जींद में 29, पंचकूला में 25,  हिसार व कुरुक्षेत्र में 26-26, रोहतक में 24, रेवाड़ी में 18, सिरसा में 14, भिवानी व फतेहाबाद में 11-11, कैथल में 10, यमुनानगर में 9 तथा चरखी-दादरी में 8 संक्रमित मरीज हैं।
    वहीं 14 इटली नागरिकों सहित कोरोना को मात देने वालों का आंकड़ा 838 हो गया है। इनमें गुरुग्राम में 193, सोनीपत में 139, फरीदाबाद में 138, झज्जर में 90, नूंह में 65, अंबाला में 40, पलवल 39, पानीपत में 36, पंचकूला में 25, जींद में 18, करनाल में 16, सिरसा में 9,  यमुनानगर में 8, रोहतक में 10, भिवानी व फतेहाबाद व कुरुक्षेत्र में 7-7, हिसार में 5, महेंद्रगढ़ व रेवाड़ी मंं 4-4, कैथल 3 तथा चरखी-दादरी में 1 मरीज ठीक होकर घर लौट चुका है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleगाजियाबाद में दो पक्ष भिड़े, गोली लगने से युवक की मौत
    Next Article तम्बाकू नियंत्रण में उत्कृष्ट कार्य के लिए “सीड्स” को मिलेगा अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार
    azad sipahi

      Related Posts

      युवाओं को पारदर्शी प्रक्रिया से मिल रही नौकरियां, अगले 6 महीने में 1 लाख और नियुक्ति पत्र बांटेगी सरकार: सीएम योगी

      August 25, 2026

      17 चोरी की बाइक बरामद, वाहन चोर गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार

      August 25, 2026

      रिनपास में 2007 से स्थायी निदेशक नहीं, हाईकोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब

      August 25, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सरकारी नौकरी की मांग पर पटना में छात्रों का हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ी; वाटर कैनन से रोका गया मार्च
      • नेपाल में पदमुक्त किए गए 1,594 से अधिक सरकारी पदों में से अब तक 200 पदों पर हुई नियुक्ति
      • युवाओं को पारदर्शी प्रक्रिया से मिल रही नौकरियां, अगले 6 महीने में 1 लाख और नियुक्ति पत्र बांटेगी सरकार: सीएम योगी
      • 17 चोरी की बाइक बरामद, वाहन चोर गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार
      • रिनपास में 2007 से स्थायी निदेशक नहीं, हाईकोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version