आजाद सिपाही संवाददाता
रांची। झारखंड में भी टिड्डियों का खतरा मंडरा रहा है। केंद्र सरकार ने सात नये राज्यों में टिड्डियों के खतरे की आशंका जताते हुए अलर्ट जारी किया है। टिड्डी दलों के हमले से फसल के नुकसान की आशंका को देखते हुए झारखंड में कृषि विभाग ने सभी जिलों में सतर्कता बढ़ा दी है। कृषि मंत्री बादल ने कृषि निदेशक छवि रंजन को सभी सीमावर्ती जिले जहां टिड्डी दलों के हमले की आशंका है, वहां पर सतर्कतापूर्वक काम करने के निर्देश दिये हैं। वहीं, वन विभाग ने भी सभी प्रमंडल के हर अधिकारी से लेकर हर वनरक्षी को अलर्ट कर दिया है। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद ने टिड्डियों के झारखंड में भी पहुंचने की संभावना जतायी है। इसे लेकर झारखंड सरकार अलर्ट मोड में है। कृषि विभाग ने टास्क फॉर कैमिकल स्प्रे के साथ कर्मचारियों को तैयारी के निर्देश दिये हैं। कृषि विभाग ने टिड्डी दलों से फसलों को बचाने का निर्देश दिया है। कृषि मंत्री ने कहा कि भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद ने बताया है कि पड़ोसी राज्य में फसलों की क्षति टिड्डी दलों के हमले से हुई है। झारखंड में भी करोड़ों की संख्या में इनके झुंड खेतों की तरफ रुख कर सकते हैं। ऐसा होने पर मिनटों में सैकड़ों एकड़ खेतों में लहलहाती फसल बर्बाद हो सकती है, सतर्कता जरूरी है।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.

