Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»दिल्ली में कोरोना संक्रमण के 1295 नए मामले, अब तक 473 की मौत
    Breaking News

    दिल्ली में कोरोना संक्रमण के 1295 नए मामले, अब तक 473 की मौत

    azad sipahiBy azad sipahiMay 31, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    नई दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। यहां दिन-प्रतिदिन रिकॉर्डतोड़ मामले सामने आ रहे हैं, जिसने दिल्लीवासियों की चिंता और बढ़ा दी है। वहीं मौत के आंकड़ों में भी रिकॉर्डतोड़ बढ़ोतरी हुई है। दिल्ली में कोरोना संक्रमण से मौत के आंकड़ों में 57 की बढ़ोतरी हुई है। इनमें पिछले 24 घंटों में 13 लोगों की मौत हुई है। इस तरह यहां कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 473 हो गई है, जबकि शनिवार को यह आंकड़ा 416 था। वहीं दिल्ली में कोरोना के रिकॉर्ड 1,295 नए मामले सामने आए हैं। इसी के साथ संक्रमितों की संख्या बढ़कर 19,844 हो गई है, जबकि पिछले 24 घंटे में 416 लोग स्वस्थ हुए हैं।
    दिल्ली सरकार की रविवार को जारी हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक राज्य में कोरोना संक्रमण के अब तक 19,844 मामले सामने आ चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 416 लोग स्वस्थ हुए हैं। वहीं इस दौरान कोरोना से 13 लोगों की मौत हुई है। हालांकि कोरोना से मरने वालों की संख्या में कुल 57 की बढ़ोतरी हुई है। जबकि हेल्थ बुलेटिन में दिल्ली सरकार ने इस बात का जिक्र नहीं किया है कि ये 44 मौतें कब हुई हैं। लेकिन यह जरूर बताया है कि दिल्ली में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर अब 473 हो गई है। शनिवार को यह आंकड़ा 416 था। दिल्ली में अब तक कुल 8,478 मरीज स्वस्थ हुए हैं। इसके अलावा 10,893 अभी एक्टिव केस हैं।
    दिल्ली में जोखिम क्षेत्रों (कंटेनमेंट जोन) की संख्या बढ़कर 103 हो गई है। राज्य सरकार ने अब तक 5,781 लोगों को एकांतवास (क्वारंटाइन) में रखा है। जबकि सरकार की ओर से अब तक 2,12,784 लोगों की जांच करवाई गई है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदांत के इलाज के लिए महिला पहुंची अस्पताल, निकली कोरोना पॉजिटिव
    Next Article मोदी सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचायेगी भाजपा : दीपक प्रकाश
    azad sipahi

      Related Posts

      हॉकी कोच प्रतिमा बरवा का निधन

      May 31, 2025

      पाकिस्तान ने घबराकर हमें फोन किया… भारत ने ट्रंप के कश्मीर मध्यस्थता के बयान को किया खारिज

      May 15, 2025

      शिक्षा मंत्री के बयान पर बांग्लाभाषी समाज में आक्रोश, किया प्रदर्शन

      May 14, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version