Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»दिल्ली : पब्लिक ट्रांसपोर्ट में ‘संख्या’ की पाबंदी हटी, सैलून भी खुलेंगे
    Breaking News

    दिल्ली : पब्लिक ट्रांसपोर्ट में ‘संख्या’ की पाबंदी हटी, सैलून भी खुलेंगे

    azad sipahiBy azad sipahiJune 1, 2020No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    – दिल्ली सरकार ने जारी की लॉकडाउन-5 की गाइडलाइंस
    – सीमा खोलने के लिए दिल्लीवासियों से मांगे सुझाव
    नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने लॉकडाउन के पांचवें चरण के लिए सोमवार को गाइडलाइंस जारी कर दी। ई-रिक्शा, ऑटो और दो एवं चार पहिया समेत सभी वाहनों से यात्रियों की सीमित संख्या का प्रतिबंध हटा लिया गया है। सभी उद्योगों को खोलने की मंजूरी प्रदान की गयी है। दुकानों के खुलने के लिए सम-विषम का नियम भी हटा लिया गया है। नाई की दुकानें (सैलून) भी खुलेंगी जबकि स्पॉ बंद रहेंगे।
    मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रेस वार्ता में बताया कि पहले ई-रिक्शा और ऑटो पर सवारियों की सीमित संख्या को अनुमति दी गई थी, लेकिन अब यह प्रतिबंध भी हटा लिया गया है। इसके अलावा दो और चार पहिया वाहनों पर भी सवारियों की सीमा को खत्म किया गया है। यानी दोपहिया वाहन पर अब एक सवारी पीछे बैठ सकेगी। अब सभी बाजार खुलेंगे जबकि पहले सम-विषम के तहत खोलने की अनुमति थी। केंद्र सरकार के निर्देशों के अनुसार रात नौ बजे से सुबह पांच बजे तक कर्फ्यू लगा रहेगा।
    केजरीवाल ने बताया कि कोरोना को देखते हुए दिल्ली की सीमाओं को खोलने के लिए यहां के लोगों से शुक्रवार शाम पांच बजे तक सुझाव मांगे गए हैं। हालांकि यह सीमा पहले की ही तरह सभी जरूरी सेवाओं के लिए खुली रहेगी। उन्होंने कहा कि आप हमें 8800007722 पर वाट्सएप, 1031 पर कॉल करके सुझाव दे सकते हैं। इसके अलावा [email protected] पर मेल करके भी सुझाव दिया जा सकता है।
    केजरीवाल ने ये भी सुझाव मांगे हैं कि क्या दिल्ली के अस्पतालों में सिर्फ दिल्ली में रहने वाले लोगों को ही इलाज की इजाजत दी जाए। उन्होंने कहा कि सीमा खुलने के कारण दूसरे राज्यों से लोग यहां इलाज के लिए आते हैं, लेकिन अब कोरोना के केस बढ़ रहे हैं तो इस तरह की मांग सामने आ रही है। हालांकि, इस पर किसी तरह का फैसला लोगों के सुझाव आने के बाद ही लिया जाएगा।
    उन्होंने कहा कि अगर सीमा खोल दी जाए तो पूरे देश से लोग इलाज कराने यहां आने लगेंगे क्योंकि दिल्ली की स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर हैं और यहां पर इलाज मुफ्त है। दिल्ली में अभी 9500 बेड हैं। इसमें से सिर्फ 2300 पर लोग भर्ती हैं। सीमा खोलने के बाद सारे बेड भर जाएंगे।
    उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार ने कोरोना महामारी के कारण देशभर में पिछले दो महीने से भी अधिक समय से लागू लॉकडाउन को अब पांचवे चरण में केवल कंटेनमेंट जोन (निषिद्ध क्षेत्र) तक सीमित कर इसकी अवधि 30 जून तक बढ़ा दी है। निषिद्ध क्षेत्र से बाहर के क्षेत्रों में विभिन्न गतिविधियों पर चौथे चरण में लागू पाबंदियों को पांचवे चरण में चरणबद्ध तरीके से हटाने का निर्णय लिया गया है।
    गाइडलाइंस की खास बातें 
    – पहले से जो चीज़ें खुली हैं, वो खुली रहेंगी।
    – मोची की दुकान और सैलून खोले जाएंगे।
    – ऑटो, ई-रिक्शा, दो और चार पहिया वाहनों में सीट के मुताबिक सवारी बैठेगी, सीमित यात्रियों को पाबंदी हटी।
    – रात को 9 बजे से सुबह 5 बजे तक कर्फ्यू रहेगा।
    – अब बाजार में सभी दुकानें खुलेंगी, बाजार में लागू सम-विषम का नियम खत्म।
    – अब सारे उद्योग भी खुलेंगे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपहली बार गंगा दशहरा पर गंगा में भक्तों की बीच दिखी शारीरिक दूरी, लगाई आस्था की डुबकी
    Next Article श्रमिकों को झारखंड भेजने में कॉरपोरेट घराने सहयोग करें: CM
    azad sipahi

      Related Posts

      हॉकी कोच प्रतिमा बरवा का निधन

      May 31, 2025

      पाकिस्तान ने घबराकर हमें फोन किया… भारत ने ट्रंप के कश्मीर मध्यस्थता के बयान को किया खारिज

      May 15, 2025

      शिक्षा मंत्री के बयान पर बांग्लाभाषी समाज में आक्रोश, किया प्रदर्शन

      May 14, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का देवघर दौरा स्थगित
      • प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
      • मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल
      • अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version