आंध्रप्रदेश। राज्य सरकार के स्वास्थ विभाग के बुलेटिन के अनुसार गुरुवार देर रात तक कोरोना महामारी के कारण राज्य में छह लोगों की जान गई है। इस तरह राज्य में मरने वालों की कुल संख्या 105 हो गई। चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग के अनुसार गुरुवार को एक दिन में वायरस संक्रमण के 127 नए मरीज मिले हैं।
राज्य में दर्ज मामलों की स्थानीय संक्रमित कुल संख्या 2,699 तक पहुंच गई है। आज प्रकाश में आए नए संक्रमित मामलों में सबसे ज्यादा 110 मामले जेएचएमसी (हैदराबाद) के परिधि में है। इसके अलावा आदिलाबाद में 7, रंगारेड्डी में 6, मेडचल में 2, संगारेड्डी में एक और खम्मम में एक दर्ज किए गए। वर्तमान में 1,455 लोगों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है।
नवीनतम बुलेटिन के अनुसार राज्य में 31 कोविड-19 से उपचार के बाद स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। राज्य में कुल डिस्चार्ज होने वालों की संख्या 1,587 हो गई है। राज्य में कोरोना पीड़ितों की कुल संख्या बढ़कर 3,147 हो गई है, जिसमें विदेश से आए प्रवासी और अन्य राज्यों के प्रवासी मजदूर भी शामिल है।