Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, August 14
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»अन्य खबर»बंगाल सरकार ने पुलिस सुरक्षा देकर तब्लीगी जमातियों को पहुंचाया था बांग्लादेश
    अन्य खबर

    बंगाल सरकार ने पुलिस सुरक्षा देकर तब्लीगी जमातियों को पहुंचाया था बांग्लादेश

    sonu kumarBy sonu kumarJune 5, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने तब्लीगी जमात में शामिल हुए बांग्लादेशी नागरिकों को पुलिस सुरक्षा देकर उनके देश पहुंचाया। इसे लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। राज्य गृह विभाग के सूत्रों ने बताया है कि दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज में तब्लीगी जमात कार्यक्रम में देश-दुनिया से 2200 की संख्या में इस्लामवादी एकत्रित हुए थे। उनमें से बांग्लादेश, मलेशिया, थाइलैंड और अन्य देशों के 108 नागरिक थे, जो दिल्ली से कोलकाता भाग आए थे। इन सभी को चिन्हित कर राजारहाट के क्वारेंटाइन सेंटर में रखा गया था। अब इन्हें पुलिस सुरक्षा देकर भारत-बांग्लादेश सीमा पर मौजूद पेट्रोपोल सीमा पर पहुंचाया गया, जहां से बांग्लादेश की सुरक्षा एजेंसियां अपने साथ ले गई हैं। इस बारे में राज्य सरकार ने पहले जानकारी छिपाई थी लेकिन जब इसकी तस्वीरें वायरल हुईं और लोग सवाल खड़े करने लगे तब राज्य गृह विभाग की ओर से सफाई दी गई है।
    गृह सचिव अलापन बनर्जी ने दावा किया है कि जो कुछ भी किया गया है वह केंद्र सरकार के निर्देश पर किया गया है। उन्होंने बताया कि जब से तब्लीगी जमात के लोगों को हिरासत में रखा गया था उसके बाद से इन पर कार्रवाई समेत अन्य कदम के लिए लगातार केंद्र सरकार से संपर्क साध कर रखा गया था। केंद्र से ही निर्देश मिला कि सभी जमाती नागरिकों को पुलिस सुरक्षा में उनके देश की सीमा तक छोड़ना होगा। इसलिए राज्य सरकार ने उन्हें पुलिस एस्कॉर्ट के साथ छोड़ा है। उन्होंने कहा कि इसमें सब कुछ पारदर्शी तरीके से किया गया है और कुछ भी छुपाया नहीं गया है।
    उल्लेखनीय है कि टूरिस्ट वीजा पर भारत आकर लॉकडाउन के दौरान भी निजामुद्दीन के मरकज में आयोजित हुए जमात के कार्यक्रम में शामिल होने की वजह से सभी विदेशी नागरिकों पर 10 साल के लिए बैन लगाया गया है। राज्य गृह सचिव ने दावा किया है कि जो भी विदेशी नागरिक तब्लीगी जमात से लौटकर बंगाल आए थे, उनमें से कोई भी कोरोना पॉजिटिव नहीं पाया गया था। सभी के आपराधिक रिकॉर्ड को ही खंगाला गया था।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपर्यावरण दिवस पर ममता ने कहा, हमें मिलकर हरियाली बचाने के लिए करना होगा काम : ममता
    Next Article मुम्बई, दिल्ली, गुजरात के लिए पांच ट्रेनें आज से होंगी शुरू
    sonu kumar

      Related Posts

      सपा विधायकों ने चौधरी चरण सिंह प्रतिमा के समक्ष दिया धरना

      August 13, 2025

      आईएमए बरेली में चुनावी सरगर्मियां तेज, 21 सितंबर को होगा मतदान

      August 13, 2025

      ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कवि सम्मेलन 15 अगस्त को

      August 13, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सपा विधायकों ने चौधरी चरण सिंह प्रतिमा के समक्ष दिया धरना
      • आईएमए बरेली में चुनावी सरगर्मियां तेज, 21 सितंबर को होगा मतदान
      • ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कवि सम्मेलन 15 अगस्त को
      • तृणमूल नेता विभाष का नया कारनामा: फर्जी थाना ही नहीं, चला रहा था ‘फर्जी अदालत’ भी
      • जलपाईगुड़ी में भारी बारिश से मिट्टी की दीवार ढही, भाई–बहन की मलबे में दबकर मौत
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version