Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 1
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»प्रवासियों का दर्द : प्रवासी के बहाने राजनीति के बजाय श्रमिकों के लिए काम की चिंता करें नेता
    देश

    प्रवासियों का दर्द : प्रवासी के बहाने राजनीति के बजाय श्रमिकों के लिए काम की चिंता करें नेता

    sonu kumarBy sonu kumarJune 6, 2020No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    बेगूसराय। बेगूसराय में देश के विभिन्न शहरों से प्रवासियो के आने का सिलसिला लगातार जारी है। रोज ट्रेन के अलावा बस, ट्रक, बाइक समेत अन्य वाहनों से प्रवासी अपने घर की ओर लौट रहे हैं। इन घर लौटने वाले प्रवासियों को काम की चिंता सताने लगी है। बिहार सरकार विभिन्न योजना शुरू कर अपने प्रवासी कामगारों को घर में काम उपलब्ध कराने की कवायद कर रही है। उन्हें राशन और नगद उपलब्ध कराए जा रहे हैं लेकिन इन सारी कवायद के बीच प्रवासियों के नाम पर राजनीति भी शुरू हो गई है। जब लॉकडाउन था तो किसी भी दल के नेताओं ने इन प्रवासियों के दर्द को ना तो समझा और ना ही साझा किया लेकिन लॉकडाउन खत्म होते ही सब के सब जग गए हैं, उन्हें चिंता सताने लगी है।
    बिहार विधानसभा चुनाव की रणभेरी बज चुकी है तो स्वभाविक है कि सभी राजनीतिक दल इसे अपने-अपने तरीके से भुनाने में लगे हैं। लगे भी क्यों ना अपना काम-धंधा छोड़कर घर आ रहे ये लाखों-लाख प्रवासी आगामी विधानसभा चुनाव में जिसकी चाहे सरकार बना सकते हैं। तो ऐसे में सभी राजनीतिक दल प्रवासी के नाम पर अपनी राजनीतिक गोटी सेट करने में लगे हैं। सत्ताधारी दल जहां काम देने के नाम पर इन कामगारों को अपने खेमे में ले रहे हैं, तो वहीं कांग्रेस, राष्ट्रीय जनता दल, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, रालोसपा समेत अन्य राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता लोगों को समझा रहे हैं कि बिहार सरकार और केंद्र की सरकार ने कितना दुख दिया है। हालांकि इस दौर में अधिकांश प्रवासी भी राजनीतिक दलों की चाल समझ रहे हैं। वह जान रहे हैं कि नवंबर तक बिहार में चुनाव होना है और हम मोहरा बनाए जा रहे हैं।
    दिल्ली के नजफगढ़ में रहकर मजदूर सप्लाई करने वाले मीरगंज के रामभरोसे चौधरी बताते हैं कि देशव्यापी लॉकडाउन के कारण जब सब काम-धंधा बंद हो गया तो दिल्ली में किसी भी राजनीतिक दल को धरातलीय स्तर पर श्रमिकों की चिंता नहीं आई। बिहार के रहने वाले कुछ लोगों ने श्रमिकों की मदद किया भी तो उनका उद्देश्य राजनीति था और वे अपने राजनीति के लिए वहां लोगों की मदद कर रहे थे। श्रमिकों की परेशानी देख समग्र विकास में लगे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जब ट्रेन चलाई तो बड़ी संख्या में हम प्रवासी कहे जाने वाले अपने घर वापस लौटे हैं। यहां भी राजनीति ही हो रही है, सब यही कह रहे हैं कि वो हर प्रकार की सुविधा देंगे। हालांकि हकीकत यह है कि सभी ने अपने-अपने स्वार्थ के लिए कुछ भी किया है।
    आजादी के दो दशक बाद से आज तक किसी ने गरीबों के लिए नहीं सोचा, जिसका नतीजा है कि दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, पंजाब, हरियाणा, असम, गुवाहाटी समेत देश के तमाम शहरों में रोज बिहार से लोगों की भीड़ बढ़ती गई और वह शहर और राज्य विकसित हो गया। वहां बिहारी कामगारों के श्रम से बड़ी-बड़ी फैक्ट्रियां लगीं लेकिन बिहार के लोगों के लिए बिहार के किसी भी राजनीतिक दल के लोगों ने नहीं सोचा। सबसे पहले मुख्यमंत्री डॉ श्री कृष्ण सिंह बने थे तो बेगूसराय बिहार की औद्योगिक राजधानी कही जाती थी, बिहार के अन्य शहरों में भी उद्योग का जाल बिछ गया था। उनके बाद स्थिति दिनों-दिन बिगड़ती गई, कल कारखाने बंद होते चले गए। हालत यह हो गया कि रोजी-रोटी के चक्कर में बिहार के कामगार, बिहार के श्रमिक ही नहीं, पढ़े लिखे लोगों ने भी देश के विभिन्न शहरों की ओर रुख करना शुरू कर दिया।
    रामभरोसे चौधरी ने कहा कि सरकार को अब अपने मजदूरों की, कामगारों की, बेरोजगारों की दक्षता को समझना चाहिए। इनके हित के लिए कागज पर नहीं धरातल पर सोचना चाहिए, नहीं तो इस महामारी में सब कुछ छोड़ कर अपने घर की ओर लौटे कामगारों को फिर परदेस जाना पड़ेगा। अब जबकि चुनाव का समय है तो सत्ता को सोचना चाहिए कि यहां उद्योग-धंधा लगाने के लिए कागज पर नहीं धरातल पर ठोस और जल्दी कार्रवाई हो ताकि चुनाव आते-आते यह प्रवासी परदेस की ओर रुक नहीं कर सकें। राजनीतिक दलों को इन कामगारों की पीड़ा को कुरेदना नहीं चाहिए, अन्यथा खिन्न एवं आक्रोशित लाखों प्रवासी किसी का भी बना और बिगाड़ सकते हैं।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleघर से खरीदा जाएगा सौ कुंतल से अधिक गेहूं
    Next Article पीयूष गोयल की मां का निधन, कई राजनेताओं ने जताया शोक
    sonu kumar

      Related Posts

      केंद्र सरकार का सबूत आधारित आपराधिक न्याय प्रणाली स्थापित करना लक्ष्य : अमित शाह

      June 1, 2025

      “राष्ट्र-विरोध” के आरोपित दो और गिरफ्तार

      June 1, 2025

      देश में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 3758 के पार, दो की मौत

      June 1, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मुख्यमंत्री और मंत्री ने हॉकी कोच प्रतिमा बरवा के निधन पर जताया शोक
      • केंद्र सरकार का सबूत आधारित आपराधिक न्याय प्रणाली स्थापित करना लक्ष्य : अमित शाह
      • “राष्ट्र-विरोध” के आरोपित दो और गिरफ्तार
      • देश में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 3758 के पार, दो की मौत
      • मध्यपूर्व में शांति प्रयासों को झटका: अमेरिकी दूत विटकॉफ ने हमास की प्रतिक्रिया को ‘अस्वीकार्य’ बताया
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version