Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 2
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»पीयूष गोयल की मां का निधन, कई राजनेताओं ने जताया शोक
    Top Story

    पीयूष गोयल की मां का निधन, कई राजनेताओं ने जताया शोक

    sonu kumarBy sonu kumarJune 6, 2020Updated:June 6, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। केंद्रीय रेलमंत्री पीयूष गोयल की मां चंद्रकांता गोयल का शनिवार सुबह निधन हो गया। इसकी जानकारी पीयूष गोयल ने खुद ट्वीट कर दी। इस सूचना के बाद तमाम राजनीकित हस्तियों ने अपनी संवेदनाएं प्रकट की है। चंद्रकांता गोयल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नेता थीं। वह माटुंगा निर्वाचन क्षेत्र से महाराष्ट्र विधानसभा की सदस्य भी थीं।

    पीयूष गोयल ने ट्वीट कर लिखा, ‘अपने स्नेह और प्रेम से मुझे हमेशा राह दिखाने वाली मेरी पूज्य माता जी का आज सुबह स्वर्गवास हो गया। उन्होंने अपना पूरा जीवन सेवा करते हुए बिताया और हमें भी सेवाभाव से जीवन बिताने को प्रेरित किया। ईश्वर उन्हें अपने श्री चरणों मे स्थान दें। ॐ शांतिः।’

    केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि पीयूष गोयल की माताजी चन्द्रकांता गोयल के निधन पर गहरा दुख हुआ। हमारी भावभीनी श्रद्धांजलि। चंद्रकांता जी तीन बार विधायक रहीं। जिंदगी भर सदा हसमुख रहीं और लोगों को हमेशा प्यार बांटने का काम किया। ॐ शांति।

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने ट्वीट संदेश में लिखा, ‘प्रिय पीयूष गोयल जी, माता-पुत्र का संबंध इस जगत का सबसे अनुपम नाता है। मातृ-शोक से बड़ा कोई शोक नहीं। प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि पूज्य माता जी की आत्मा को शांति प्रदान करते हुए अपने परमधाम में स्थान दें। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं आपके साथ हैं। ॐ शांति!’

    मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, “माताजी के चरणों में श्रद्धासुमन अर्पित करता हूं। पीयूष गोयल जी, माताजी का आशीर्वाद और स्नेह आप और हम सभी लोगों पर सदैव बना रहेगा। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवार के साथ है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें। ॐ शांति।”

    हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि केंद्रीय रेल, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री तथा मेरे प्रिय मित्र पीयूष गोयल की माता जी के निधन का समाचार सुनकर अत्यंत दुख हुआ। ईश्वर से प्रार्थना है कि पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और पीयूष गोयल सहित उनके परिवारजनों को धैर्य प्रदान करें। ऊँ शांति शांति शांति:।

    वहीं शिवसेना नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने ट्वीट कर कहा, ‘विनम्र श्रद्धांजलि, प्रार्थना करती हूं के ईश्वर उनकी पूज्य आत्मा को शांति दे और समस्त परिवार को इस दुख की घड़ी में शक्ति दे।’

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleप्रवासियों का दर्द : प्रवासी के बहाने राजनीति के बजाय श्रमिकों के लिए काम की चिंता करें नेता
    Next Article बंगाल : नदिया और बांकुड़ा बनता जा रहा है कोरोना का नया हॉटस्पॉट
    sonu kumar

      Related Posts

      मुख्यमंत्री और मंत्री ने हॉकी कोच प्रतिमा बरवा के निधन पर जताया शोक

      June 1, 2025

      केंद्र सरकार का सबूत आधारित आपराधिक न्याय प्रणाली स्थापित करना लक्ष्य : अमित शाह

      June 1, 2025

      “राष्ट्र-विरोध” के आरोपित दो और गिरफ्तार

      June 1, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मुख्यमंत्री और मंत्री ने हॉकी कोच प्रतिमा बरवा के निधन पर जताया शोक
      • केंद्र सरकार का सबूत आधारित आपराधिक न्याय प्रणाली स्थापित करना लक्ष्य : अमित शाह
      • “राष्ट्र-विरोध” के आरोपित दो और गिरफ्तार
      • देश में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 3758 के पार, दो की मौत
      • मध्यपूर्व में शांति प्रयासों को झटका: अमेरिकी दूत विटकॉफ ने हमास की प्रतिक्रिया को ‘अस्वीकार्य’ बताया
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version