Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»बिजनेस»चीनी वस्तुओं के बहिष्कार को लेकर 10 जून से भारतीय सामान-हमारा अभिमान की शुरुआत करेगा कैट
    बिजनेस

    चीनी वस्तुओं के बहिष्कार को लेकर 10 जून से भारतीय सामान-हमारा अभिमान की शुरुआत करेगा कैट

    sonu kumarBy sonu kumarJune 8, 2020Updated:June 8, 2020No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कन्‍फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने 10 जून से देशभर में चीनी वस्तुओं के बहिष्कार को लेकर एक राष्ट्रीय अभियान  ‘भारतीय सामान-हमारा अभिमान’ शुरू करने की घोषणा की है! व्यापारियों के शीर्ष संगठन कैट ने कहा कि दिसंबर 2021 तक चीनी वस्तुओं के भारत द्वारा आयात में करीब 1.5 लाख करोड़ रुपये कम करने का लक्ष्य रखा  है।

    कैट ने कहा कि चीन से आयात होने वाले करीब 3000 उत्पादों की सूची बनाई है जिन वस्तुओं के आयात न होने से भारत को कोई खास अंतर नहीं पड़ेगा। कारोबारी संग्ठन का कहना है कि वो सारी वस्तुएं भारत में पहले से ही बन रही है। इस अभियान के अंतर्गत कैट व्यापारियों को छेनी वस्तुएं न बेचने के लिए आग्रह करेगा। वहीँ, देश के लोगों से चीनी वस्तुओं के स्थान पर स्वदेशी उत्पादों को इस्तेमाल में लाने का आग्रह करेग ताकि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आहवान ‘लोकल पर वोकल’ को सफल बनाने में एक अहम भूमिका निभाया जा सके।

    इस अभियान की घोषणा करते हुए कैट के राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीन खंडेलवाल ने बताया कि पिछले चार वर्षों से चीनी उत्पादों के बहिष्कार को लेकर लगातार समय समय पर कैट आंदोलन छेड़ता रहा है, जिसकी वजह तथा सरकार के मेक इन इंडिया कार्यक्रम से वर्ष 2018 से अब तक चीन से आयात में लगभग 6 अरब डॉलर की कमी हुई है। खंडेलवाल ने कहा की जब भी चीनी सामान के बहिष्कार की बात होती है तब कुछ लोग हमेशा यह सवाल उठाते हैं की यह हो नहीं सकता लेकिन भारत के व्यापारी समुदाय भारतीय नागरिकों के साथ मिलकर इसको कर के दिखाने का संकल्प ले चुका है। उन्‍होंने कहा कि बेशक ये एक रात में नहीं होगा, लेकिन हम इसकी शुरुआत करेंगे और अपने लक्ष्य को हासिल करेंगे।

    खंडेलवाल ने कहा कि व्यापारियों ने ये भी अनुभव किया है कि ग्राहकों में भी चीनी वस्तुओं को लेकर एक आक्रोश है और वो भी अब चीनी वस्तुओं के स्थान पर स्वदेशी वस्तुओं को खरीदने के लिए ज्यादा तैयार है। उन्‍होंने कहा कि वर्ष 2001 में भारत में चीनी वस्तुओं का आयात केवल 2 अरब डॉलर का था, जो वर्ष 2019 में 70 अरब डॉलर हो गया है। उन्‍होंने कहा कि मात्र 20 वर्षों में ये आयात करीब 35 गुना बढ़ गया यानी चीन से आयातित होने वाली वस्तुओं में 3500 फीसदी की वृद्धि हो गई।

    प्रवीण खंडेलवाल ने बताया कि कोविड-19 की महामारी और देशव्‍यापी लॉकडाउन की वजह से कैट ने 25 मार्च से लेकर अब तक रोजाना आधार पर 75 वीडियो कांफेंसिंग की, जिसमें देश के सभी राज्यों के प्रमुख व्यापारी नेताओं ने भाग लिया और गंभीरता से चीन द्वारा भारत के रिटेल बाजार पर कब्ज़ा जमाने की कोशिशों का विशेलषण किया और तय किया कि अब समय आ गया है जब एकजुट होकर चीनी उत्पादों का बहिष्कार करना चाहिए।

    कैट के राष्‍ट्रीय महामंत्री ने कहा कि आगामी 10 जून से शुरू होने वाले इस राष्ट्रीय अभियान के अंतर्गत जब तक परिस्थितियां सामान्य नहीं हो जाती तब तक कैट देश के सभी राज्यों के व्यापारिक संगठनों से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बात करेगा। इसके साथ ही उनसे आग्रह करेगा कि व्यापारी चीनी सामान को बेचने
    की जगह भारतीय उत्पादों को बेचें और यह भी आग्रह करेगा की वो अपनी दुकान पर आने वाले ग्राहकों को भी इस बात के लिए प्रेरित करे की वो भारतीय उत्पाद ही खरीदें जिनकी गारंटी होती है। इसके अलावा कैट सोशल मीडिया के जरिए भी देशभर में एक बड़ा अभियान चलाएगा और अधिक से अधिक लोगों को इस अभियान से जोड़ेगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleलगातार दूसरे दिन महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, जानिए क्या है भाव
    Next Article हिन्दु महिला के पार्थिव शरीर को मिला मुस्लिम युवको का कांधा
    sonu kumar

      Related Posts

      सर्राफा बाजार में मामूली तेजी, सोना और चांदी की बढ़ी कीमत

      June 5, 2025

      शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी उछले

      June 5, 2025

      ग्लोबल मार्केट से मजबूती के संकेत, एशियाई बाजारों में भी तेजी का रुख

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version