Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 6
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»कानपुर में डॉक्टरों और सिपाहियों पर फिर शुरु हुआ कोरोना का वार
    Top Story

    कानपुर में डॉक्टरों और सिपाहियों पर फिर शुरु हुआ कोरोना का वार

    sonu kumarBy sonu kumarJune 8, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
     उत्तर प्रदेश की औद्योगिक राजधानी कानपुर नगर में अनलॉक में जैसे ही लोगों को कुछ सहूलियत यानी छूट दी गयी तो कोरोना का कहर भी तेज हो गया है। पिछले छह दिनों से जनपद में कोरोना के लगातार मामले सामने आ रहे हैं और एक बार फिर कोरोना का वार डॉक्टरों व पुलिस कर्मियों पर शुरु हो गया है। जनपद में अब तक 27 पुलिस कर्मी, दो पत्रकार और तीन डॉक्टर सहित पांच मेडिकल स्टॉफ कोरोना की जद में आ चुके हैं।
    कोरोना वायरस का संक्रमण कानपुर में बीते दिनों लॉकडाउन 4 में काफी हद तक इसका फैलाव रुक गया था। कई दिन ऐसे रहे कि जनपद में एक भी कोरोना पॉजिटिव केस सामने नहीं आया। इसके बाद जैसे ही लॉकडाउन 5 यानी अनलॉक का पहला फेज शुरु हुआ और लोगों को शर्तों के साथ बाहर निकलने व काम करने की छूट हुई तो कोरोना के मामलों में बेतहासा वृद्धि होने लगी। इसकी के चलते कानपुर कोरोना के मामले में जहां चौथे स्थान पर पहुंच गया था तो एक बार फिर दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। इनमें प्रवासियों के साथ अब एक बार फिर पुलिस कर्मियों व डॉक्टरों पर कोरोना का वार तेज हो गया है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन एक बार फिर चिंतित दिख रहा है और इसकी रोकथाम के लिए आगामी की रणनीति बनाने में जुटा हुआ है।
    यह कोरोना योद्धा हुए पॉजिटिव
    कानपुर में कोरोना वायरस का दायरा हॉट स्पॉट से बाहर भी तेजी से फैलने लगा है। इसी के चलते विभिन्न थानों में मौजूद पुलिस कर्मी भी चपेट में आने लगे हैं। अलग-अलग आयी जांच रिपोर्टों में थाने, चौकी व विभिन्न कार्यालयों में कार्यरत  27 पुलिस कर्मी पॉजिटिव पाये गये।
    सीएमओ डा. अशोक कुमार शुक्ला ने बताया कि पुलिस कर्मियों में डीआईजी का पीआरओ, एक महिला इंस्पेक्टर, एक आरआई और एक एलआईयू का दारोगा, ककवन थाना प्रभारी और एक सिपाही भी शामिल है। हालांकि इनमें ककवन थाना प्रभारी व सिपाही को छोड़ सभी कोरोना योद्धा पुलिस कर्मी सही भी हो चुके हैं और अपने घर पर एकांतवास हैं। इसके साथ ही तीन डॉक्टर सहित पांच मेडिकल स्टॉफ भी कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं। वहीं देर रात आयी जांच रिपोर्ट में एक बीएसएफ का जवान भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है जो उन्नाव जनपद का रहने वाला है और कानपुर में अपने दोस्त के यहां मिलने आया था। बताया कि जवान की ट्रैवेल हिस्ट्री खंगाली जा रही है।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदुर्घटना में आईआरबी के जवान की मौत
    Next Article 77 दिन बाद शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर खुलने पर श्रद्धालुओं का लगा तांता
    sonu kumar

      Related Posts

      लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि

      June 5, 2025

      लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल

      June 5, 2025

      प्रधानमंत्री, गृहमंत्री सहित प्रमुख नेताओं ने मुख्यमंत्री योगी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      • लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल
      • राज्यपाल ने पर्यावरण दिवस व गंगा दशहरा की दी शुभकामनाएं
      • देश में कोरोना के सक्रिय मामले बढ़कर हुए 4866, पिछले 24 घंटे में 7 लोगों को मौत
      • प्रधानमंत्री, गृहमंत्री सहित प्रमुख नेताओं ने मुख्यमंत्री योगी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version