Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, August 5
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»राहुल ने रक्षामंत्री से पूछा, क्या चीन ने भारतीय क्षेत्र पर कब्जा किया
    देश

    राहुल ने रक्षामंत्री से पूछा, क्या चीन ने भारतीय क्षेत्र पर कब्जा किया

    sonu kumarBy sonu kumarJune 9, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

     कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर भारत-चीन सीमा विवाद को लेकर सवाल किया है। उन्होंने रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के शायराना ट्वीट पर तंज कसते हुए कहा कि अगर हाथ के निशान पर टिप्पणी कर ली हो तो क्या वो जवाब दे सकते हैं कि लद्दाख में चीन ने भारतीय क्षेत्र पर कब्जा किया है कि नहीं।

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को ट्वीट कर कहा कि ”एक बार रक्षा मंत्री का हाथ के निशान पर टिप्पणी करना हो जाए, तो क्या वह जवाब दे सकते हैं कि क्या लद्दाख में चीन ने भारतीय क्षेत्र पर कब्जा कर लिया?” राहुल का बयान रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के शायराना ट्वीट के जवाब में आया है, जिसमें राजनाथ सिंह ने मिर्जा गालिब के शेर में थोड़ा परिवर्तन कर राहुल को निशाने पर लिया था।

    दरअसल, बीते दिन सोमवार को राहुल गांधी ने केंद्रीय गृहमंत्री के भारतीय रक्षा नीति को लेकर दिए एक बयान पर टिप्पणी करते हुए कहा था कि “सब को मालूम है ‘सीमा’ की हकीकत लेकिन, दिल के खुश रखने को ‘शाह-यद’ ये ख्याल अच्छा है।” इस शायरी को ट्वीट कर के पीछे राहुल का इशारा चीन के साथ भारत के सीमा विवाद की ओर था। राहुल के इसी ट्वीट का जवाब रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने भी शायरी ट्वीट कर दिया था।

    रक्षामंत्री ने कर कहा था, “मिर्जा गालिब का ही शेर थोड़ा अलग अन्दाज़ में है। ‘हाथ’ में दर्द हो तो दवा कीजै, ‘हाथ’ ही जब दर्द हो तो क्या कीजै।” इसके अलावा राजनाथ सिंह ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए महाराष्ट्र की जनता को संबोधित करते हुए कहा था कि कांग्रेस के कई नेता सवाल पूछ रहे हैं कि भारत-चीन सीमा पर क्या हो रहा है? मैं देश की जनता को आश्वस्त करना चाहूंगा कि संसद में इस बारे में विस्तार से जानकारी दूंगा।

    उल्लेखनीय है कि भारत-चीन सीमा विवाद को सैन्य व राजनयिक स्तर पर बातचीत से सुलझाने की कोशिशें हो रही हैं। बीते दिन हुई उच्च स्तरीय वार्ता पर विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा कि दोनों पक्षों के बीच बातचीत सौहार्द्रपूर्ण और सकारात्मक माहौल में हुई। साथ ही दोनों देश सैन्य तनाव की स्थिति को मौजूदा समाधान तंत्र के सहारे सुलझाने पर सहमत हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअमित शाह की रैली से पहले बंगाल के ग्रामीण क्षेत्रों में बंद किया गया इंटरनेट
    Next Article पश्चिम बंगाल से अम्फन ड्यूटी कर लौटे 61 एनडीआरएफ व ओड्राफ जवान कोरोना संक्रमित
    sonu kumar

      Related Posts

      जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का निधन, दिल्ली के RML अस्पताल में चल रहा था इलाज

      August 5, 2025

      नीतीश कैबिनेट की बैठक आज,शिक्षक भर्ती में डोमिसाइल नीति लागू करने पर लगेगी मुहर

      August 5, 2025

      प्रधानमंत्री मोदी आज एनडीए संसदीय दल की बैठक को संबोधित करेंगे, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा

      August 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का निधन, दिल्ली के RML अस्पताल में चल रहा था इलाज
      • गुरु जी का पार्थिव शरीर पहुंचा विधानसभा, राजकीय सम्मान के साथ दी गई विदाई
      • बेंगलुरु एफसी ने खिलाड़ियों और स्टाफ की सैलरी अनिश्चितकाल के लिए रोकी
      • टेक्सास के 50 से ज्यादा डेमोक्रेट्स के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी
      • राजतंत्र समर्थित आंदोलन का नेतृत्व कर रहे दुर्गा प्रसाई जेल से रिहा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version